उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा, 2022 विधि

Total Questions: 70

51. "लॉ एण्ड माडर्न माइन्ड' लिखा गया है।

Correct Answer: (b) जरोमे फ्रैंक द्वारा
Solution:लॉ एण्ड माडर्न माइंड जेरोम फ्रैंक द्वारा 1930 में लिखी गई पुस्तक है जिसमें तर्क दिया गया है कि न्यायिक निर्णय वस्तुनिष्ठ कानूनी आधारों की तुलना में मनोवैज्ञानिक कारको से अधिक प्रभावित होते है।

52. लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 प्रवृत्त हुआ

Correct Answer: (b) 16 जनवरी, 2014
Solution:लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 को 1 जनवरी 2014 को राष्ट्रपति द्वारा सहमति प्रदान की गई थी और 16 जनवरी, 2014 से लागू हुआ था।

53. डोनोग्यू बनाम स्टीवेंशन के मामले के निर्णय में हाउस ऑफ लार्डस के न्यायिक कृत्यों में निम्न में से कौन न्यायाधीश थे?

Correct Answer: (c) लार्ड एटकिन
Solution:डोनोग्यू बनाम् स्टीवेंशन मामले में मुख्य जज लॉर्ड एटकिन थे, जिनके फैसले ने 'नेबर प्रिंसिपल' विकसित किया। जो यह बताता है हर व्यक्ति को अपने निकटतम व्यक्तियों के प्रति सावधानी बरतने का कर्तव्य है जिससे उन्हे नुकसान न हो ।

54. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद दुराशय से सम्बन्धित नहीं है?

Correct Answer: (d) बारेन्द्र कुमार घोष बनाम इम्परर
Solution:आर. बनाम टोलसॅन, आर. बनाम् प्रिंस व शेरास बनाम् रूटजेन दुराशय से सम्बन्धित मामले हैं जबकि बारेन्द्र कुमार घोष बनाम् किंग एम्परर का केस भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 34 से संबंधित एक प्रमुख वाद है

जिनमें अवधारित किया गया कि यदि कोई व्यक्ति किसी अपराध को करने में शामिल है, भले ही वह प्रत्यक्ष रूप से अपराध न करे, लेकिन यदि वह एक साझा इरादे के साथ काम करता है, तो उसे भी अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया जायेगा।

55. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) कार्यवाहियों को बन्द कमरे में होना तथा उन्हें प्रकाशित न किया जाना धारा 23
Solution:सही सुमेलित धाराएँ इस प्रकार है:- हिन्दू विवाह की शर्ते धारा 5 कार्यवाहियों के बन्द कमरे में होना तथा उन्हे प्रकाशित न किया जाना धारा 22 हिन्दू विवाह के शर्तों के उल्लंघन के लिए दण्ड धारा 18 हिन्दू विवाह का रजिस्ट्रेशन धारा 8 कार्यवाहियों में डिकी धारा 23

56. विधि का शासन" सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया था?

Correct Answer: (c) प्रोफे. डायसी
Solution:'विधि का शासन' सिद्धान्त को मुख्य रूप से प्रो. ए. वी. डायसी ने प्रतिपादित किया था। उन्होंने अपनी पुस्तक "विधि एवं संविधान में इस सिद्धान्त को विस्तार से समझाया और इसके तीन मुख्य तत्व- विधि की सर्वोच्चता, विधि के समक्ष समता और विधिक भावना की प्रधानता को बताया।

आइवर जेनिंग्स ने विधि के शासन के पारंपरिक अर्थो की आलोचना की तथा प्रशासनिक विधि की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। सिडनी कानून और स्वतंत्रता पर विशेष बल देते थे,

उन्होंने निर्दोषता के सिद्धान्त का समर्थन किया जो कि किसी भी व्यक्ति को दोषी घोषित होने तक निर्दोष मानता है। ब्लैक स्टोन के अनुसार विधि का उद्देश्य निर्दोष लोगो की रक्षा करना है, न कि दोषी व्यक्ति को दंडित करना।

57. न्याय का अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का निर्णय आबद्धकर है

Correct Answer: (b) केवल उस विशिष्ट मामले के पक्षकारों पर
Solution:अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के निर्णय केवल उस विशिष्ट मामलें में के पक्षकारों पर लागू होते है। इन निर्णयों को राष्ट्रीय न्यायालयों पर लागू नहीं किया जा सकता यद्यपि एक उदाहरण के तौर पर उसे राष्ट्रीय न्यायालयों में प्रस्तुत किया जा सकता है।

58. संविधान के प्रारम्भ का अनुसूचियों की संख्या थी

Correct Answer: (b) 8 अनुसूचियाँ
Solution:संविधान के अंगीकृत किए जाते समय, संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद तथा 8 अनुसूचियां थी। संशोधनों के माध्यम 4 अनुसूचियां जोड़कर वर्तमान में कुल 12 अनुसूचियां है।

प्रथम संविधान संशोधन 1951 द्वारा 9वीं अनुसूची, 52वें संविधान संशोधन, 1985 द्वारा 10वीं अनुसूची तथा 1992 में 73वें संविधान संशोधन से 11वीं अनुसूची तथा 74वें संविधान संशोधन से 12वीं अनुसूची जोड़ी गई।

59. निम्नलिखित में से किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 303 की असंवैधानिक करार किया है?

Correct Answer: (b) मिठू सिंह बनाम पंजाब राज्य
Solution:मिट्टू सिंह बनाम् पंजाब राज्य (1983) के मामले में IPC की धारा 303 असंवैधानिक घोषित किया गया। मच्छी सिंह बनाम् पंजाब राज्य के मामलें "दुर्लभतम से दुर्लभतम सिद्धान्त की स्थापना की गई, जो मृत्युदण्ड की सजा देने के लिए विशेष मानदण्ड स्थापित करता है।

60. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) साइन्स ऑफ सोशियोलजी पुच्ता
Solution:सांइस ऑफ सोशियोलॉजी ऑगस्ट कॉम्टे की कृति है।