Correct Answer: (d) 1,3 तथा 4
Solution:2001 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 16,61,97,921 थी। विश्व के देशों के संदर्भ में प्रदेश की जनसंख्या का क्रम चीन, भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया और ब्राजील के बाद छठवां था। इस प्रकार इंडोनेशिया की जनसंख्या उत्तर प्रदेश से अधिक है, जबकि बांग्लादेश, जापान एवं पाकिस्तान की जनसंख्या उत्तर प्रदेश से कम है। जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, उ.प्र. को यदि राष्ट्र के रूप में रखा जाए तो यह विश्व का पांचवां सर्वाधिक जनसंख्या वाला राष्ट्र है (चीन, भारत, सं.रा. अमेरिका और इंडोनेशिया के बाद) अर्थात अब उत्तर प्रदेश की जनसंख्या ब्राजील की जनसंख्या से भी अधिक हो गई है।