(उत्तर प्रदेश) भौगोलिक परिदृश्य

Total Questions: 14

1. निम्नलिखित राज्यों में से किससे उत्तर प्रदेश की सीमा नहीं लगती ? [U.P.P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (b) पंजाब के साथ
Solution:पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा नहीं लगती है। उत्तर प्रदेश की सीमा कुल 8 राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश को स्पर्श करती है। उ.प्र. की सीमा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड तथा केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली से स्पर्श करती है।

2. उत्तर प्रदेश की सीमा-रेखा भारत के कितने राज्यों से मिलती है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) 8
Solution:पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा नहीं लगती है। उत्तर प्रदेश की सीमा कुल 8 राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश को स्पर्श करती है। उ.प्र. की सीमा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड तथा केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली से स्पर्श करती है।

3. उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी शहर निम्नलिखित में से कौन है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (a) बलिया
Solution:उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्व में स्थित शहर बलिया है, जिसकी पूर्वी सीमा बिहार राज्य से मिलती है। यह उत्तर प्रदेश के तीन जिलों मऊ, - गाजीपुर तथा देवरिया और बिहार के तीन जिलों भोजपुर, सारण (छपरा) तथा सिवान से घिरा हुआ है।

4. लखनऊ जिले की सीमा निम्नलिखित में से किस जिले की सीमा को स्पर्श नहीं करती है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (a) बलिया
Solution:लखनऊ जिले की सीमा पूर्व में बाराबंकी जिले को, पश्चिम में उन्नाव जिले को, दक्षिण में रायबरेली जिले को तथा उत्तर में सीतापुर एवं हरदोई जिलों की सीमा को स्पर्श करती है। लखनऊ जिले की सीमा बलिया जिले की सीमा को स्पर्श नहीं करती है।

5. उत्तर प्रदेश में न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जनपद है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (b) गौतम बुद्ध नगर
Solution:दिए गए विकल्पों में न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला गौतम बुद्ध नगर है. जिसका क्षेत्रफल 1,442 वर्ग किमी. है।

6. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में से किसका क्षेत्रफल सर्वाधिक है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (a) लखीमपुर खीरी
Solution:जनगणना 2011 एवं उ.प्र. सांख्यिकी पत्रिका, 2023 के अनुसार, क्षेत्रफल की दृष्टि से उ.प्र. का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है। इसका क्षेत्रफल 7680 वर्ग किमी. है।

7. क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जनपद है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2005]

Correct Answer: (b) खीरी
Solution:जनगणना 2011 एवं उ.प्र. सांख्यिकी पत्रिका, 2023 के अनुसार, क्षेत्रफल की दृष्टि से उ.प्र. का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है। इसका क्षेत्रफल 7680 वर्ग किमी. है।

8. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों का उत्तर से दक्षिण सही अनुक्रम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2010]

Correct Answer: (b) सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, संत रविदास नगर
Solution:प्रश्नगत जिलों का उत्तर से दक्षिण दिशा में सही अनुक्रम होगा-सिद्धार्थ नगर संत कबीर नगर अंबेडकर नगर संत रविदास नगर (वर्तमान में भदोही)।

9. निम्नलिखित में से कौन जनपद इलाहाबाद जनपद के साथ सीमा नहीं बनाता ? [U.P.P.C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (d) सोनभद्र
Solution:सोनभद्र जिला इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से सीमा नहीं बनाता है, क्योंकि सोनभद्र तथा इलाहाबाद जिले के बीच में मिर्जापुर जिला स्थित इलाहाबाद के सीमावर्ती जिले चित्रकूट, रीवा (म.प्र.), मिर्जापुर, दोही, जौनपुर, प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी हैं।

10. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें अन्ना प्रथा उस क्षेत्र के कृषि एवं वानिकी के विकास के लिए अभिशाप है? [U.P. B.E.O. (Pre), 2019]

Correct Answer: (b) उ.प्र. का बुंदेलखंड क्षेत्र
Solution:

'अन्ना प्रथा' उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि एवं वानिकी के विकास हेतु अभिशाप है। बुंदेलखंड क्षेत्र में अन्ना प्रथा के तहत किसान चैत्र मास में फसल कटाई के बाद अपने पशुओं को खुला छोड़ देते है। परंतु वर्तमान में यह प्रथा अब कृषि एवं वानिकी के लिए नुकसान साबित हो रही है, क्योंकि इन पशुओं की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।