उत्तर भारत एवं दक्कन के प्रांतीय राजवंश (UPPCS)

Total Questions: 42

1. जौनपुर नगर निम्नांकित की स्मृति में स्थापित किया गया- [U.P. P.C.S. (Pre) 2003 U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 U.P. P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) मुहम्मद बिन तुगलक
Solution:जौनपुर की स्थापना फिरोज तुगलक ने अपने चचेरे भाई जौना खां (मुहम्मद बिन तुगलक) की स्मृति में की थी। सुल्तान महमूद शाह द्वितीय के शासनकाल 1394 ई. में जौनपुर एक स्वतंत्र राज्य बना। इसका संस्थापक मलिक सरवर था, जिसने स्वतंत्र शर्की राज्य की स्थापना की। मलिक सरवर महमूद शाह द्वितीय का दास था। सुल्तान ने उसे मलिक-उश-शर्क (पूर्व का स्वामी) तथा ख्वाजा-ए-जहां की उपाधि प्रदान की थी।

2. जौनपुर नगर की स्थापना किसने की थी ? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) फिरोज शाह तुगलक
Solution:जौनपुर की स्थापना फिरोज तुगलक ने अपने चचेरे भाई जौना खां (मुहम्मद बिन तुगलक) की स्मृति में की थी। सुल्तान महमूद शाह द्वितीय के शासनकाल 1394 ई. में जौनपुर एक स्वतंत्र राज्य बना। इसका संस्थापक मलिक सरवर था, जिसने स्वतंत्र शर्की राज्य की स्थापना की। मलिक सरवर महमूद शाह द्वितीय का दास था। सुल्तान ने उसे मलिक-उश-शर्क (पूर्व का स्वामी) तथा ख्वाजा-ए-जहां की उपाधि प्रदान की थी।

3. शर्की सुल्तानों के शासनकाल में निम्न स्थानों में से किसे 'पूर्व का शिराज' कहा जाता था? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 U.P. P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) जौनपुर
Solution:इब्राहिम शाह शर्की जौनपुर के शर्की वंश का सबसे महान शासक था। वह विद्या और कला का प्रेमी था। उसके शासनकाल में एक नवीन प्रकार की शैली, जिसे 'शर्की शैली' कहते हैं, का उदय हुआ। इस शैली में साधारण प्रकार की मीनारें हटा दी गईं और उनमें हिंदू प्रभाव के चिह्न झलकने लगे। उसके समय में जौनपुर की सांस्कृतिक ख्याति चारों तरफ फैल गई और जौनपुर 'सिराज-ए-हिंद' या 'पूर्व का सिराज' नाम से विख्यात हो गया।

4. निम्न स्थानों में किसे 'भारत का शिराज' कहा जाता था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (c) जौनपुर
Solution:इब्राहिम शाह शर्की जौनपुर के शर्की वंश का सबसे महान शासक था। वह विद्या और कला का प्रेमी था। उसके शासनकाल में एक नवीन प्रकार की शैली, जिसे 'शर्की शैली' कहते हैं, का उदय हुआ। इस शैली में साधारण प्रकार की मीनारें हटा दी गईं और उनमें हिंदू प्रभाव के चिह्न झलकने लगे। उसके समय में जौनपुर की सांस्कृतिक ख्याति चारों तरफ फैल गई और जौनपुर 'सिराज-ए-हिंद' या 'पूर्व का सिराज' नाम से विख्यात हो गया।

5. 'जौनपुर राज्य' का अंतिम शासक कौन था? [U.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) हुसैन शाह
Solution:जौनपुर शहर की स्थापना 14वीं शताब्दी के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने अपने चचेरे भाई सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक की स्मृति में किया था। सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक का वास्तविक नाम जौना खां था। 1394 ई. में मलिक सरवर ने जौनपुर में स्वतंत्र शर्की राज्य की स्थापना की थी। शर्की शासकों ने लगभग 85 वर्षों तक स्वतंत्रतापूर्वक शासन किया; किंतु 1479 ई. में बहलोल लोदी ने इसके अंतिम शासक हुसैन शाह शर्की को पराजित कर जौनपुर को पुनः दिल्ली सल्तनत का अंग बना लिया। जौनपुर को 'सिराज-ए-हिंद' कहा जाता था।

6. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

अभिकथन (A) : जौनपुर को सिराज-ए-हिंद के नाम से जानते हैं। कारण (R) : जौनपुर शर्की काल में शिक्षा के महान केंद्र के रूप में था।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

कूट :

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:'इब्राहिम शाह शर्की' जौनपुर के शर्की वंश का सबसे महान शासक था। वह विद्या और कला का प्रेमी था। उसके शासनकाल में एक नवीन प्रकार की शैली, जिसे 'शर्की कला' कहते हैं, का उदय हुआ। इस शैली में साधारण प्रकार की मीनारें हटा दी गईं और उसमें हिंदू प्रभाव के चिह्न झलकने लगे। उसने स्वयं 'सिराज-ए-हिंद' की उपाधि धारण की। उसके समय में जौनपुर की सांस्कृतिक ख्याति चारों तरफ फैल गई और जौनपुर 'भारत / पूर्व का सिराज' या सिराज-ए-हिंद नाम से विख्यात हो गया। शर्की शासकों के काल में जौनपुर शिक्षा के महान केंद्र के रूप में उभरा था। अतः कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।

7. कश्मीर का शासक जो 'कश्मीर का अकबर' नाम से जाना जाता है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (d) जैनुल (जैन-उल) आबेदीन
Solution:1420 ई. में अली शाह का भाई शाही खां 'जैन-उल-आबेदीन' के नाम से कश्मीर के सिंहासन पर बैठा। वह कश्मीर का सबसे महान शासक हुआ। वह धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक सहिष्णु था। उसकी धार्मिक उदारता के कारण उसकी तुलना मुगल बादशाह अकबर से की जाती है। उसने हिंदुओं पर लगने वाला जजिया कर हटा दिया ऐसा करने वाला वह प्रथम शासक था। उसने गो-हत्या को निषिद्ध कर दिया। उसके समय में महाभारत, दशावतार तथा राजतरंगिणी का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया।

8. निम्न में से किस शासक ने सर्वप्रथम जजिया कर समाप्त किया था? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]

Correct Answer: (a) जैन-उल-आबेदीन
Solution:1420 ई. में अली शाह का भाई शाही खां 'जैन-उल-आबेदीन' के नाम से कश्मीर के सिंहासन पर बैठा। वह कश्मीर का सबसे महान शासक हुआ। वह धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक सहिष्णु था। उसकी धार्मिक उदारता के कारण उसकी तुलना मुगल बादशाह अकबर से की जाती है। उसने हिंदुओं पर लगने वाला जजिया कर हटा दिया ऐसा करने वाला वह प्रथम शासक था। उसने गो-हत्या को निषिद्ध कर दिया। उसके समय में महाभारत, दशावतार तथा राजतरंगिणी का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया।

9. निम्नलिखित में से कश्मीर के किस शासक ने जजिया और गो हत्या को समाप्त किया? [U.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) जैनुल अबीदीन
Solution:1420 ई. में अली शाह का भाई शाही खां 'जैन-उल-आबेदीन' के नाम से कश्मीर के सिंहासन पर बैठा। वह कश्मीर का सबसे महान शासक हुआ। वह धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक सहिष्णु था। उसकी धार्मिक उदारता के कारण उसकी तुलना मुगल बादशाह अकबर से की जाती है। उसने हिंदुओं पर लगने वाला जजिया कर हटा दिया ऐसा करने वाला वह प्रथम शासक था। उसने गो-हत्या को निषिद्ध कर दिया। उसके समय में महाभारत, दशावतार तथा राजतरंगिणी का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया।

10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- जैन-उल-आबेदीन द्वारा पूरी की गई कश्मीर की जामा मस्जिद की प्रभावकारी विशेषता में शामिल है/हैं- [I.A.S. (Pre) 1999]

1. बुर्ज

2. बौद्ध पगोडाओं से समानता

3. फारसी शैली

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं/है?

Correct Answer: (b) 1, 2 और 3
Solution:सुल्तान सिकंदर बुतशिकन द्वारा श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर) में जामा मस्जिद का निर्माण 1400 ई. के लगभग में करवाया गया था, जिसके बाद जैन-उल-आबेदीन द्वारा और विस्तारित करवाया गया था, मस्जिद में आग लगने के कारण इसका पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कई बार हुआ। मस्जिद की विशेषताओं में बुर्ज, फारसी शैली तथा बौद्ध पगोडाओं से समानता, ये सभी शामिल हैं।