उत्तर भारत एवं दक्कन के प्रांतीय राजवंश (UPPCS)

Total Questions: 42

21. निम्नलिखित मुस्लिम शासकों में किस एक को उसकी धर्मनिरपेक्षता (Secularism) में आस्था के कारण उसकी मुस्लिम प्रजा 'जगतगुरु' कहकर पुकारती थी? [I.A.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) इब्राहिम आदिल शाह
Solution:बीजापुर का शासक इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय एक महान विद्या प्रेमी तथा विद्या का संरक्षक था। उसकी प्रजा उसके उदार दृष्टिकोण के कारण उसे 'जगतगुरु' की उपाधि से संबोधित करती थी। गरीबों की सहायता करने के कारण उसे 'अबलाबाबा' या 'निर्धनों का मित्र' भी कहा जाता था।

22. निम्नलिखित में से कौन 'किताब-ए-नौरस' नामक पुस्तक का लेखक था ? [U.P.P.C.S.(Pre) 2020]

Correct Answer: (a) इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय
Solution:इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय बीजापुर सल्तनत के शासक थे। इन्होंने किताब-ए-नौरस नामक पुस्तक दक्कनी भाषा में लिखी थी।

23. अहमदनगर के निजाम शाही वंश का अंत कैसे हुआ? [I.A.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) अहमदनगर को मुगल साम्राज्य में मिलाकर हुसैन शाह को आजीवन कारावास दिया गया।
Solution:शाहजहां के शासनकाल के दौरान 1632 ई. में महावत खां के नेतृत्व में अहमदनगर पर आक्रमण किया गया। उसने दौलताबाद के दुर्ग को जीतने के लिए अहमदनगर के वजीर फतेह खां को अपनी ओर मिला लिया। चार महीने की घेराबंदी के पश्चात दौलताबाद के दुर्ग को जीत लिया। सुल्तान हुसैन निजामशाह तृतीय को बंदी बनाकर ग्वालियर के किले में भेज दिया गया तथा अहमदनगर को मुगल साम्राज्य में मिला लिया गया।

24. वह युग्म, जो सही सुमेलित नहीं है, को इंगित कीजिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (d) यूसुफ आदिल शाह - अहमदनगर
Solution:उपर्युक्त युग्मों में से विकल्प (d) युग्म सुमेलित नहीं है। यूसुफ आदिल शाह बीजापुर का शासक था न कि अहमदनगर का, जबकि बाजबहादुर मालवा का, कुतुब शाह गोलकुंडा का एवं सुल्तान मुजफ्फर शाह गुजरात का शासक था।

25. मध्यकालीन गुजरात के इनमें से किस एक शासक ने दियु को पुर्तगालियों के सुपुर्द कर दिया? [I.A.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) बहादुर शाह
Solution:गुजरात का शासक जिसने दीव (दियु) को पुर्तगालियों को सौंप दिया था, वह सुल्तान बहादुर शाह था। एक लंबी घेराबंदी के बाद सुल्तान बहादुर शाह को नूनो दा कुन्हा के नेतृत्व में दीव द्वीप को पुर्तगालियों को सौंपने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस घटना से इस क्षेत्र में, विशेषकर हिंद महासागर के समुद्री व्यापार मार्गों पर पुर्तगाली नियंत्रण और प्रभाव की शुरुआत हुई।

26. गोलकुंडा को वर्तमान में क्या कहा जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) हैदराबाद
Solution:दक्षिण भारत के हैदराबाद में, कुतुबशाही वंश की राजधानी गोलकुंडा के विस्तृत खंडहर फैले हुए हैं। 16वीं 17वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर कुतुबशाही शासकों का शासन था। मुगल काल में औरंगजेब ने गोलकुंडा के कुतुबशाही वंश का अंत करके उसे अपने साम्राज्य में मिला लिया। उस युग में यह हीरों के लिए प्रसिद्ध था।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सुमेलित है? [U. P. P. C. S. (Mains) 2003 U. P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (e) (b&d)
Solution:होयसल वंश की राजधानी द्वारसमुद्र थी, जबकि काकतीय वंश की राजधानी वारंगल तथा यादव वंश की राजधानी देवगिरि में थी। पाण्ड्य वंश की प्रारंभिक राजधानी कोरकई में अवस्थित थी, जिसे बाद में मदुरा स्थानांतरित कर दिया गया।

28. 'द्वारसमुद्र' किस राजवंश की राजधानी थी? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) होयसल
Solution:होयसल वंश की राजधानी द्वारसमुद्र थी, जबकि काकतीय वंश की राजधानी वारंगल तथा यादव वंश की राजधानी देवगिरि में थी। पाण्ड्य वंश की प्रारंभिक राजधानी कोरकई में अवस्थित थी, जिसे बाद में मदुरा स्थानांतरित कर दिया गया।

29. निम्नलिखित साम्राज्यों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2023]

1. होयसल                2. गहड़वाल

3. काकतीय            4. यादव

उपर्युक्त में से कितने साम्राज्यों ने अपने राज आद्य आठवीं शताब्दी ईस्वी में स्थापित किए?

Correct Answer: (d) किसी ने नहीं
Solution:होयसल साम्राज्य उन शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था, जिसने 10वीं से 14वीं शताब्दी के मध्य दक्षिण भारत में शासन किया था। गहड़वाल राजवंश एक राजपूत राजवंश था, जिसने 11वीं और 12वीं शताब्दी के दौरान वर्तमान भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर शासन किया था। काकतीय राजवंश ने 12वीं से 14वीं शताब्दी के बीच दक्षिण भारत के पूर्वी दक्कन क्षेत्र पर शासन किया था। देवगिरि के यादव वंश मध्यकालीन दक्षिण भारतीय राजवंश थे। यादवों ने प्रारंभ में पश्चिमी चालुक्यों के सामंतों के रूप में शासन किया। इनका शासन 12वीं शताब्दी से 14वीं शताब्दी के मध्य तक रहा था।

30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

सूची-I (राजवंश)सूची-II (राजधानी)
A. पल्लव1. वारंगल
B. पाण्ड्य2. कांची
C. यादव3. मदुरा
D. काकतीय4. देवगिरि

 

          (A)

        (B)

      (C)

          (D)

(a)

2

1

4

3

(b)

2

3

4

1

(c)

1

2

3

4

(d)

2

4

3

1

Correct Answer: (b)
Solution:प्रश्नगत दक्षिण भारतीय राजवंशों एवं उनकी राजधानी का सुमेलन इस प्रकार है-

पल्लव                     -             कांची

पाण्ड्य                    -            मदुरा

यादव                      -           देवगिरि

काकतीय                -            वारंगल