उत्सर्जन तंत्र (जीव विज्ञान)

Total Questions: 54

1. वृक्कों में मूत्र के निर्माण में शामिल दी गई तीनों प्रक्रियाओं का सही अनुक्रम निम्न में से किस विकल्प में दिया गया है? [Group D 17/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) निस्पंदन, चयनात्मक पुनः अवशोषण, निष्कासन
Solution:वृक्क के कार्य प्रतिदिन मूत्र का उत्पादन, रेनिन हार्मोन का उत्पादन (रक्तचाप को नियंत्रित करता है), और रक्त को फ़िल्टर करने में मदद करता है। वृक्क की मूल इकाई नेफ्रॉन है।

2. मानव वृक्क में वृक्काणु (nephron) के नलिकानुमा भाग द्वारा आरंभिक निस्यंद से इनमें से किन पदार्थों का चयनात्मक पुनः अवशोषण कर लिया जाता है? [RRC Group D 17/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) ग्लूकोज, जल, लवण और अमीनो अम्ल
Solution:पुनः अवशोषित अन्य पदार्थ सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड और बाइकार्बनिट हैं।। अमीनो अम्ल, शरीर में मांसपेशी ऊतकों के निर्माण और मरम्मत में मदद करते हैं। प्रोटीन, मांसपेशियों के निर्माण और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। ग्लूकोज का उपयोग हाइपोग्लाइसीमिया (निम्न रक्त शर्करा) के उपचार में किया जाता है। नेफ्रॉन (गुर्दे की कार्यात्मक इकाई और कार्यक्षेत्र) मेटाबोलाइट स्राव और पुनः अवशोषण के साथ-साथ रक्त निस्पंदन के लिए उत्तरदायी है।

3. कुछ कारक जो किडनी की गतिविधि को कम करते हैं जिससे शरीर में जहरीले अपशिस्ट का जमाव होता है, उनका उल्लेख नीचे किया गया हो गलत विकल्प का बपन करें। [RRC Group D 18/06/2022 ( Ahernoon)]

Correct Answer: (a) धूम्रपान नहीं
Solution:धूम्रपान नहीं। वृक्क (Kidney) की कियात्मक इकाई नेफ्रॉन। वृक्क द्वारा निर्मित हार्मोन एरिथ्रोपोइटिन, रेनिन, कैल्सीट्रियोल। गुर्दै के कार्य शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को हटाना, शरीर से दवाओं को हटाना, शरीर के तरल पदार्थों को संतुलित करना, रक्तचाप को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को छोड़ना विटामिन D का एक सक्रिय रूप उत्पन्न करता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है. और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को नियंत्रित करता है।

4. मनुष्यों का निम्न में से कौन सा अंग उत्सर्जन अंग के रूप में कार्य नहीं करता है। [RRC Group D 18/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) छोटी आंत
Solution:छोटी आंत। उत्सर्जन के अंगों में त्वचा, यकृत, बड़ी आंत, फेफड़े और गुर्दे शामिल हैं और फेफड़े, त्वचा, छोटी आंत तथा बड़ी आंत के कार्य शामित है। फेफड़े का मुख्य कार्य श्रसन (या श्वास) के रूप में गैस के विनिमय की प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है। त्वचा (शरीर का सबसे बड़ा अंग), कीटाणुओं से रक्षा करती है, शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है, और स्पर्श (स्पर्श-संबंधी) संवेदनाओं को सक्षम बनाती है। छोटी आंत मनुष्यों में पूर्ण पाचन का स्थान है और आंतों के रस को स्रावित करती है। बड़ी आंत का उपयोग पचे हुए भोजन से जल और इलेक्ट्रोलाइट्स को अवशोषित करने और अपशिष्ट पदार्थ को गुदा (anus) की ओर ले जाने के लिए किया जाता है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प पौधों में उत्सर्जन के विभिन्न तरीकों को बताता है? [RRC Group D 22/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (a) वाष्पोत्सर्जन, विसरण और संग्रहण
Solution:वाष्पोत्सर्जन, विसरण और संग्रहण। वाष्पोत्सर्जन पौधे के शरीर में मौजूद छिद्रों के माध्यम से वाष्प के रूप में जल का उत्सर्जन। विसरण को उच्च सांद्रता वाले क्षेत्र से कम सांद्रता वाले क्षेत्र में अर्थ पारगग्य अवरोध के माध्यम से पदार्थ के अलग-अलग अणुओं के संचलन के रूप में परिभाषित किया गया है। संग्रहण भाग पौधे का एक हिस्सा विशेष रूप से ऊर्जा (आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट के रूप में) या जल के भंडारण के लिए संशोधित किया जाता है। पौधों में अपशिष्ट उत्पाद ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड और जल हैं।

6. वृक्क मनुष्यों में उत्सर्जन और ऑस्मोरग्यूलेशन का अंग है। वृक्क किन दो पदार्थों का नियमन करता है? [RRC Group D 23/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) जल और लवण
Solution:जल और लवण । गुर्दे (kidney). रोम के आकार के अंग हैं जो कशेरुकियों में अनेक आवश्यक नियामक भूमिकाएँ निभाते हैं। वृक्क, रक्त से यूरिया और पूरिक अम्ल को हटाने के अलावा उसमें जल और लवण की गात्रा को संतुलित रखने में भी मदद करती है। नोफ्रोलॉजी (वृक्क का अध्ययन)। कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन, वृक्क स्टोन का सबसे सामान्य प्रकार है।

7. एक व्यस्क मनुष्य 24 घंटे में मूत्र की ओसठन कितनी मात्रा उत्सर्जित करता है? [RRC Group D 25/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) 1-1.8 सीटर
Solution:1 - 1.8 लीटर। मूत्र 95% पानी 2.5% यूरिया और 2.5% अन्य अपशिष्ट, पीले रंग का, थोड़ा अम्लीय। अमोनोटेलिक जीव आमतौर पर घुलनशील अमोनिया के रूप में नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट का उत्सर्जन करते हैं। उदाहरण प्रोटोजोआ, मछलियां, तार्वा/टेडपोल। यूरियोटेलिक जीव आमतौर पर अतिरिक्त नाइट्रोजन को यूरिया के रूप में उत्सर्जित करते है। उदाहरण कार्टिलाजिनस मछली, मानव। यूरिकोटेलिक यूरिक अम्ल अपशिष्ट का उत्सर्जन। उदाहरण-छिपकली, सांप, पक्षी।

8. मानव शरीर में मूत्र निर्माण के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा घटना कम घटित होता हैं? [RRC Group D 25/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) निस्पंदन, पुन, अवशोषण, साच
Solution:निस्पंदन, पुनः अवशोषण, स्राव। ग्लोमेरुलस (Glomerulus) रक्तप्रवाह से पानी और अन्य पदार्थों को फिल्टर करता है। निस्पंदन (Filtration) झिल्ली रक्त कोशिकाओं और बड़े प्रोटीन को रक्तप्रवाह में रखती है। पुनः अवशोषण (Reabsorption) पोषक तत्वों और पानी को वापस रक्तप्रवाह में ले जाता है। रक्त से निकलने वाले अपशिष्ट आपन और हाइड्रोजन आयन मूत्र के निर्माण को पूरा करते हैं।

9. पौधों में उत्सर्जन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से एक के अलावा अन्य सभी सही हैं। उस गलत कथन की पहचान कीजिए। [RRC Group D 26/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) पौधों में उनके अपशिष्ट उत्पादों के निष्कासन के लिए कई विशिष्ट अंग होते हैं।
Solution:कचरे को हटाने के लिए पौधों में कोई विशेष अंग नहीं होते हैं। पौधों में उत्सर्जी पदार्थ विभिन्न तंत्रों द्वारा पादप निकाय से समाप्त हो जाते हैं। श्वसन और प्रकाश संश्लेषण के अपशिष्ट उत्पाद एक दूसरे के लिए कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाते हैं। उदाहरण प्रकाश संबलेषण के उप-उत्पाद के रूप में उत्पादित ऑक्सीजन गैस श्वसन के दौरान उपयोग की जाती है और वसन के दौरान उत्पादित कार्बन डाइऑक्साइड प्रकाश संश्लेषण के दौरान उपयोग की जाती है।

10. निम्न में से क्या जलीय जीवों का उत्सर्जी उत्पाद है? [RRC Group D 29/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) अमोनिया
Solution:अमोनिया (NH₃)। पशु विभित्र प्रकार के नाइट्रोजन अपशिष्ट उत्पादों का उत्सर्जन करते हैं, लेकिन अमोनिया, यूरिया और यूरिक अम्ल की प्रबलता होती है। नाइट्रोजन उत्सर्जन के तरीके को निर्धारित करने में एक प्रमुख कारक पर्यावरण में जल की उपलब्धता है। जलीय जंतु ज्यादातर अमोनिया का उत्सर्जन करते हैं, जबकि स्थतीय जंतु या तो यूरिया या यूरिक अम्ल का उत्सर्जन करते हैं। क्रिएटिनिन नियमित या रोजमर्रा की गतिविधि के हिस्से के रूप में मांसपेशियों द्वारा बनाया गया एक अपशिष्ट उत्पाद है।