उत्सर्जन तंत्र (जीव विज्ञान)

Total Questions: 54

41. सामान्यतः एक स्वस्थ वयस्क में, गुर्दे में आरंभिक निस्पंद लगभग ____ प्रतिदिन होता है। [RRC Group D 07/10/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 180 L
Solution:180L 180 लीटर में से, वृक्क या गुर्दे द्वारा पुनःअवशोषण के कारण, केवल 1-2 लीटर निस्पंद मूत्र के रूप में उत्सर्जित होता है। प्रति मिनट ग्लोमेरुलस द्वारा उत्पन्न निस्यंद की मात्रा को ग्लोमेरुलर निस्पंदन दर के रूप में जाना जाता है।

42. वृक्क और पित्ताशय में पथरी का पता लगाने के लिए किस चिकित्सा तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिसका उपयोग गर्भावस्था के दौरान भ्रूण की जांच के लिए भी किया जाता है? [RRB JE 25/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) अल्ट्रासोनोग्राफी
Solution:अल्ट्रासोनोग्राफी (sonography) एक गैर आक्रामक इमेजिंग परीक्षण है। यह आंतरिक अंगों या रक्त वाहिकाओं जैसे अन्य कोमल ऊतकों की वास्तविक समय की तस्वीरें या वीडियो बनाने के लिए उच्च आवृत्ति ध्वनि तरंगों का उपयोग करता है। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी हृदय की गति और विद्युत गतिविधि की जांच करने के लिए एक इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) बनाने की प्रक्रिया है। चुम्बकीय अनुनाद प्रतिचित्रण (MRI) एक गैर-आक्रामक इमेजिंग तकनीक है जो त्रि-आयामी विस्तृत संरचनात्मक प्रतिबिंब बनाती है। इसका उपयोग अक्सर बीमारी का पता लगाने, निदान और उपचार की निगरानी के लिए किया जाता है। इकोकार्डियोग्राफी एक परीक्षण है जो हृदय की प्रतिबिंब बनाने के लिए ध्वनि तरंगों का उपयोग करता है। प्रतिबिंब को इकोकार्डियोग्राम कहा जाता है।

43. निम्न में से कौन सा सबसे कम विषाक्त नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट है? [RRB JE 01/06/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) युरिक अम्ल
Solution:यूरिक अम्ल। यह एक उत्सर्जी उत्पाद है जिसके लिए न्यूनतम मात्रा में जल (1 ग्राम यूरिक अम्ल के लिए 10 मिलीलीटर जल) की आवश्यकता होती है। यह यकृत में इनोसिनिक पाथवे (Inosinic pathway)' द्वारा निर्मित होता है। उदाहरण के लिए सरीसृप, पक्षी, कीड़े, नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट को यूरिक अम्ल के रूप में उत्सर्जित करते हैं। क्रिएटिन मांसपेशियों में मौजूद एक महत्वपूर्ण अमीनो अम्ल है। अमोनिया सबसे विषेला उत्सर्जी उत्पाद है। यूरिया एक मध्यम विषैला उत्सर्जी उत्पाद है।

44. डायलिसिस का उपयोग तब किया जाता है, जब किसी रोगी को संबंधी गंभीर समस्या होती है। [RRB JE 02/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) गुर्दे
Solution:गुर्दे। डायलिसिसः जब गुर्दे ठीक से काम करना बंद कर देती है तो यह रक्त से अपशिष्ट उत्पादों और अतिरिक्त तरल पदार्थ को निकालने का एक उपचार है। डायलिसिस के दो मुख्य प्रकारः हेमोडायलिसिस - रक्त को शरीर के बाहर एक कृत्रिम गुर्दे मशीन में साफ किया जाता है और फिर वापस शरीर में भेजा जाता है। पेरिटोनियल डायलिसिस आमाशय की परत का उपयोग शरीर के अंदर रक्त को निस्पंदन करने के लिए किया जाता है।

45. निम्नलिखित में से किस अंग में बोमैन कैप्सूल (Bowman's Capsule) पाया जाता है? [RRB JE 27/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) वृक्क
Solution:वृक्क (Kidney)। बोमन कैप्सूल नेफ्रॉन का एक हिस्सा है जो ग्लोमेरुलस के चारों ओर एक कप जैसी बेली का निर्माण करता है। यह "बोमन स्पेस' नामक स्थान को घेरता है। वृक्क के कुछ अन्य भाग धमनी, वृक्क पेल्विस वृक्क पकॉर्टेक्स, मूत्रवाहिनी, मेड्यूला, वृक्क पिरामिड, केशिकाएँ, शिराएँ।

46. हम मूत्रत्याग की उत्तेजना को नियंत्रित कर सकते हैं [RRB Group D 18/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) मासपेशीय मूत्राशय के तंत्रिका नियंत्रण में होने पर
Solution:मानव शरीर में मूत्र का मार्ग: किडनी   मूत्रवाहिनी   मूत्राशय   मूत्रमार्ग। मूत्राशय, मूत्र को संग्रहित करता है। निस्पंदन, नेफ्रोन (गुर्दे में) में होता है। मूत्रवाहिनी एक नली है जो मूत्र ले जाती है। मूत्रमार्ग, मूत्र को शरीर से बाहर निकालने का एक मार्ग है। मूत्र निर्माण में शामिल चरण ग्लोमेरुलर निस्पंदन, नलिकाकार पुनः अवशोषण और नलिकाकार साव।

47. मानव के गुर्दे में निस्पंदन की इकाइयों को ____ कहते है। [RRB Group D 28/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) नेफ्रॉन्स
Solution:नेफ्रॉन्सः इनमें से प्रत्येक के द्वारा रक्त की घोड़ी मात्रा को शुद्ध किया जाता है। नेफ्रॉन को गुर्दे की कार्यात्मक इकाई भी कहा जाता है। ये रक्त से अपशिष्ट और अतिरिक्त पदार्थों को निकालने की प्रक्रिया में मूत्र को तत्सर्जित करते हैं। ये एक वृक्क कोषिका, एक समीपस्थ नलिका, एक मध्यवर्ती नलिका, एक दूरस्थ कुंडलित नलिका, एक संयोजी नलिका, और कॉर्टिकल, बाहरी मज्जा और आंतरिक मज्जा संग्रह नलिकाओं से बने होते हैं।

48. पुरःस्थ ग्रंथि से होने वाला साव प्रवेश करता है। [RRB Group D 03/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) मूत्रमार्ग
Solution:मूत्रमार्ग - यूरिन को शारीर से उत्सर्जित करने के लिए मूत्राशय से मूत्रमार्ग से जोड़ने वाली नलिका है। प्रोस्टेट ग्रंथि: एक बहिःस्रावी ग्रंथि (नलिकाओं वाली ग्रंधियां), अखरोट के आकार की ग्रंधि जो मूत्राशय के नीचे और मलाशय के ठीक सामने स्थित होती है। कार्य-उस तरल पदार्थ का उत्पादन करना जो शुक्राणु (वीर्य द्रव) का पोषण और परिवहन करता है। वृषणः पुरुष प्रजनन ग्रंथि। कार्य शुक्राणु उत्पन्न करना, टेस्टोस्टेरोन का संश्लेषण करना।

49. ___ एक 20 सेमी लंबी ट्यूब है, जो मूत्राशय से मूत्र ले जाती है। [RRB Group D 16/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) मूत्रमार्ग
Solution:मूत्रमार्ग। मानव नर में, मूत्रमार्ग मूत्राशय से निकलता है और लिंग (penis) से होते हुए उसके बाह्य छिद्र तक विस्तार होता है जिसे मूत्राशय मुख (urethral meatus) कहा जाता है। अंडकोष ये शुक्राणु उत्पादन के लिए जिम्मेदार पुरुष प्रजनन अंग हैं।

50. वास डिफेरेंस ____ से आने वाली एक ट्यूब के साथ जुड़कर एक सामान्य मार्ग बनाता है जिसे मूत्रमार्ग कहा जाता है। [RRB Group D 22/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) मूत्राशय
Solution:मूत्राशय। अखरोट के आकार की प्रोस्टेट ग्रंथि, मूत्राशय और लिंग के बीच स्थित होती है, जिसके मध्य से मूत्रमार्ग गुजरता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हार्मोन संतुलन में बदलाव के कारण प्रोस्टेट ग्रंधि बढ़ सकती है।