उत्सर्जन तंत्र (जीव विज्ञान)

Total Questions: 54

51. डायलिसिस की प्रक्रिया किससे संबंधित हैं: [RRB Group D 24/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) वृक्क
Solution:वृक्क। डायलिसिस रक्त से अपशिष्ट उत्पादों और अतिरिक्त तरल पदार्थ को हटाने की एक प्रक्रिया है जब वृक्क ठीक से काम करना बंद कर देते हैं। कृत्रिम किडनी, डायलिसिस के माध्यम से रक्त से नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट उत्पादों को निकालने का एक उपकरण है। आम तौर पर, एक स्वस्थ वयस्क में, वृक्क में प्रारंभिक निस्पंदन प्रतिदिन लगभग 180 लीटर होता है। हालाँकि, वास्तव में उत्सर्जित मात्रा प्रतिदिन केवल एक या दो लीटर होती है, क्योंकि शेष निस्पंद वृक्क की नलिकाओं में पुनः अवशोषित हो जाता है।

52. अल्ट्राफिल्ट्रेशन संबंधित है। [RRB Group D 26/10/2018 (Aftermoon)]

Correct Answer: (c) मलत्याग
Solution:मलत्याग (उत्सर्जन)। कोशिकाओं के भीतर ऑक्सीकरण के माध्यम से जटिल यौगिकों के C-C बंध को तोड़ना, जिससे काफी मात्रा में ऊर्जा निकलती है, श्वसन कहलाती है। जटिल खाद्य पदार्थों को सरत अवशोषण योग्य रूपों में बदलने की इस प्रक्रिया को पाचन कहा जाता है और यह हमारे पाचन तंत्र द्वारा यांत्रिक और जैव रासायनिक तरीकों से किया जाता है।

53. मानव पुरुषों में मूत्र और वीर्य के प्रवाह के लिए एक ही मार्ग है जिसे ___ कहते है [RRB ALP Tier-1 (09/08/2018) Evening]

Correct Answer: (a) मूत्रमार्ग
Solution:मूत्रमार्ग (urethra) एक नली है जो मूत्राशय (Urinary bladder) से मूत्र को ले जाती है। महिलाओं के, मूत्रमार्ग (urethra) में केवल मूत्र होता है, जबकि पुरुषों में मूत्र और वीर्य दोनों होते हैं। मूत्रवाहिनी (ureters) मूत्र को गुर्दे से मूत्राशय तक ले जाती हैं। डिंबवाहिनी एक लंबी पेशीय नलिका होती है जो अंडाशय से गर्भाशय तक अंडाणु ले जाती है। शुक्रवाहिका, स्खलन (ejaculation) से पहले परिपक्क शुक्राणु को मूत्रमार्ग तक पहुंचाती है।

54. प्रोस्टेट पंधि मौजूद होती है [RRB ALP Tier-1 (14/08/2018) Morning]

Correct Answer: (c) मूत्राशय
Solution:मूत्राशय। यह एक सिरे पर अंडकोष और दूसरे सिरे पर लिंग से जुड़ी ग्रंथि होती है। प्रोस्टेट ग्रंथि के कार्य: वीर्य उत्पादन में मदद करता है, एक निस्पंदन (फिल्टर) के रूप में कार्य करता है, इरेक्शन (erections) बनाता है, मूत्र पथ के संक्रमण से बचाता है, मूत्र प्रवाह को नियंत्रित करता है। लिंग पुरुष प्रजनन अंग। अंडकोष थैली जो अंडकोष को धारण करती है।