उद्देशिका (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 47

31. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता का वर्णन नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2017 U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) आर्थिक स्वतंत्रता
Solution:भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय; विचार, अभिव्यक्ति (विचार प्रकट करने), विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता; तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता का वर्णन तो है, परंतु आर्थिक स्वतंत्रता का इसमें उल्लेख नहीं है।

32. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) धार्मिक न्याय
Solution:भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय; विचार, अभिव्यक्ति (विचार प्रकट करने), विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता; तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता का वर्णन तो है, परंतु आर्थिक स्वतंत्रता का इसमें उल्लेख नहीं है।

33. संविधान की प्रस्तावना के बारे में कौन-सा कथन सही है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) 'समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष' शब्द 1950 में लागू संविधान के अंग नहीं थे।
Solution:'समाजवादी' एवं 'धर्मनिरपेक्ष' (पंथनिरपेक्ष) शब्द वर्ष 1950 में लागू मूल संविधान के अंग नहीं थे। ये शब्द वर्ष 1976 के 42वें संविधान संशोधन अधिनियम की धारा 2 द्वारा (3-1-1977 से) जोड़े गए।

34. भारतीय संविधान का कौन-सा भाग संविधान की आत्मा कहलाता है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006 U.P. P.C.S. (Pre) 2008 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012 U.P.P.C.S. (Mains) 2013, 2015 U.P. P.S.C. (GIC) 2008]

Correct Answer: (c) उद्देशिका
Solution:भारतीय संविधान की उद्देशिका को संविधान की आत्मा कहा जाता है। के.एम. मुंशी ने इसे 'राजनीतिक जन्मपत्री' (Political Horoscope) कहा है। सुभाष कश्यप ने कहा है कि, "संविधान शरीर है, तो प्रस्तावना उसकी आत्मा; प्रस्तावना आधारशिला है, तो संविधान उस पर खड़ी अट्टालिका।" नोट-लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश ने भी इस प्रश्न का उत्तर उद्देशिका (Preamble) को माना है। ज्ञातव्य है कि डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने 'सांविधानिक उपचारों के अधिकार' को संविधान की आत्मा और हृदय कहा है। अतः यदि अम्बेडकर के संदर्भ में यह प्रश्न आए तो इसका उत्तर विकल्प (d) होगा।

35. निम्नलिखित में से किसने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को "हमारे संप्रभु, प्रजातांत्रिक गणतंत्र की जन्मकुंडली" कहा ? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) के.एम. मुंशी
Solution:के.एम. मुंशी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को "हमारे संप्रभु, प्रजातांत्रिक गणतंत्र की जन्मकुंडली" कहा।

36. संविधान को एक पवित्र दस्तावेज किसने कहा है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) बी.आर. अम्बेडकर
Solution:बी.आर. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान को एक पवित्र दस्तावेज कहा है। 29 अगस्त, 1947 को संविधान सभा ने बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में 7-सदस्यीय प्रारूप समिति का गठन किया था।

37. किस वाद के फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वप्रथम घोषित किया कि उद्देशिका संविधान का हिस्सा नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) बेरुबारी
Solution:'बेरुबारी यूनियन' के वाद (1960) में सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वप्रथम घोषित किया कि उद्देशिका (प्रस्तावना) संविधान का अंग नहीं है। 'केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य' के वाद (1973) में सर्वोच्च न्यायालय ने उपर्युक्त निर्णय को पलटते हुए उद्देशिका (प्रस्तावना) को संविधान का भाग मान लिया।

38. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने धारणा प्रस्तुत की कि 'उद्देशिका संविधान का भाग है'? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
Solution:प्रश्नगत वादों में से बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि उद्देशिका संविधान का भाग है तथा पंथनिरपेक्षता संविधान का मूल लक्षण है। केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य के मामले में भी बहुमत से दिए गए निर्णय में उद्देशिका को संविधान का भाग माना गया था।

39. निम्नलिखित विवादों में से किसमें सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना को भारतीय संविधान की मौलिक संरचना का भाग स्वीकार किया ? [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (d) केशवानंद भारती विवाद
Solution:केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973) के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना (उद्देशिका) को भारतीय संविधान की मौलिक संरचना का भाग स्वीकार किया। सर्वोच्च न्यायालय के शब्दों में "हमारे संविधान का प्रासाद उद्देशिका में वर्णित बुनियादी तत्वों पर खड़ा है। यदि इनमें से किसी भी तत्व को हटा दिया जाए, तो सारा ढांचा ही ढह जाएगा अर्थात संविधान वही नहीं रह जाएगा अर्थात अपना व्यक्तित्व व पहचान खो देगा।"

40. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है, उनकी व्याख्या की गई है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 U.P. P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) मूल अधिकारों, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों एवं मौलिक कर्तव्यों के अध्याय में
Solution:भारतीय संविधान की प्रस्तावना, संविधान के उद्देश्यों को प्रतिबिंबित करती है। संविधान का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय तथा विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता एवं प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराना है। व्यक्ति का उत्कर्ष कहीं संपूर्ण राष्ट्र के उत्कर्ष में बाधक न बन जाए, इसलिए संविधान में बंधुत्व की भावना पर भी बल दिया गया है। इस प्रकार प्रस्तावना में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है। उनकी व्याख्या संविधान में आगे मूल अधिकारों, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों तथा मौलिक कर्तव्यों के अध्यायों में की गई है।