उद्योग क्षेत्र (भाग-2)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

41. देश में सबसे अधिक सूती वस्त्र निम्नलिखित में से किस सेक्टर में तैयार किया जाता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) पावरलूम
Solution:देश में सबसे अधिक सूती वस्त्र पावरलूम सेक्टर में तैयार किया जाता है। इस क्षेत्र का देश के कुल कपड़ा उत्पादन में 60 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। इसके बाद क्रमशः होजरी सेक्टर, हैंडलूम सेक्टर तथा मिल सेक्टर का योगदान है।

42. इस समय भारत का सबसे बड़ा वस्त्र उद्योग केंद्र है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) मुंबई
Solution:भारत का सबसे बड़ा वस्त्र उद्योग केंद्र मुंबई है। मुंबई को 'Cotton Polis of India' कहा जाता है। अहमदाबाद भी सबसे बड़े वस्त्र उद्योग केंद्रों में से एक है। इसे 'Manchester of India and Bostan of East' कहा जाता है। कानपुर को Manchester of North India कहा जाता है।

43. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक सूती वस्त्र मिल हैं? [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (e) उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक
Solution:वर्ष 2016-17 (P) तक की स्थिति के अनुसार, पूरे भारत में सर्वाधिक कॉटन मिलों की संख्या तमिलनाडु राज्य में है। उसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है। हालांकि दिए गए विकल्पों में सर्वाधिक कॉटन मिलों की संख्या महाराष्ट्र राज्य में है।

44. भारत में मिल-निर्मित कपड़े का सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त होता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2011 U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains)2010]

Correct Answer: (a) गुजरात से
Solution:भारत में मिल-निर्मित कपडे का उत्पादन 4% तथा हैंडलूम निर्मित कपड़े का उत्पादन 12% है। होजरी निर्मित कपड़े का उत्पादन 22% है जबकि पावरलूम सेक्टर के द्वारा 62% कपड़े का उत्पादन होता है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, मिल-निर्मित कपड़े का राज्यवार उत्पादन (हजार वर्ग मीटर में) प्रश्नगत राज्यों में इस प्रकार है-
राज्य2009-102011-122014-15
गुजरात482361505573500016
महाराष्ट्र152005172487259906
पंजाब167576189139127352
तमिलनाडु10202380568121429

45. भारत का प्राचीनतम विशाल उद्योग है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) सूती कपड़ा
Solution:कपड़ा उद्योग भारत का सबसे पुराना एवं विशाल उद्योग है। भा- रत में आधुनिक स्तर की प्रथम सूती मिल 1818 ई. में कलकत्ता (अब कोलकाता) के निकट स्थापित की गई थी।

46. भारत में प्रथम उद्योग जिसका विकास हुआ, वह है- [U.P. Lower Sub.(Pre) 2008]

Correct Answer: (a) कुटीर उद्योग
Solution:भारत में सर्वप्रथम कुटीर उद्योगों का ही विकास हुआ था। भारत में औपनिवेशिक काल के पूर्व कुटीर उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन में काफी महत्वपूर्ण योगदान था। भारत में विकसित सूती वस्त्रों का निर्माण भी कुटीर स्तर पर ही किया जाता था।

47. किस उद्योग को आधुनिक सभ्यता के लिए सबसे मूलभूत माना जाता है? [M.P. P.S.C (Pre) 1997]

Correct Answer: (b) लोहा व इस्पात
Solution:लोहा व इस्पात उद्योग आधुनिक सभ्यता की धुरी अथवा मूलभूत उद्योग है जबकि पेट्रो-रसायन उद्योग विकास उद्योग है।

48. नेपानगर जिस उद्योग के लिए जाना जाता है, वह है- [M.P. P.C.S. (Pre) 1992 U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) अखबारी कागज
Solution:बड़े आकार का कागज अर्थात अखबारी कागज का उत्पादन सबसे अधिक भारत नेशनल न्यूज प्रिंट एंड पेपर मिल्स लिमिटेड, नेपानगर में किया जाता है, जो मध्य प्रदेश में है।

49. निम्नलिखित में कौन-से स्थान कागज विनिर्माण उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं? [I.A.S. (Pre) 1997]

(1) यमुना नगर                   (2) गुवाहाटी

(3) शाहाबाद                     (4) बल्लारपुर

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (b) 1, 2 और 4
Solution:यमुना नगर (हरियाणा), गुवाहाटी (असम) और बल्लारपुर (महाराष्ट्र) कागज विनिर्माण उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं जबकि शाहाबाद (बिहार) में कागज विनिर्माण उद्योग नहीं है।

50. हजीरा उर्वरक कारखाना किस पर आधारित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (b) प्राकृतिक गैस
Solution:सूरत के निकट हजीरा में स्थित कृभको का हजीरा उर्वरक संयंत्र प्राकृतिक गैस पर आधारित है।