उद्योग क्षेत्र (भाग-3)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

1. भारत के उर्वरक उद्योग के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) रासायनिक उर्वरकों के संबंध में भारत आत्मनिर्भर है।
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। जुलाई, 2022 में सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत, वर्ष 2025 अंत तक यूरिया के संदर्भ में आत्मनिर्भर हो जाएगा। वर्ष 2016 के आंकड़ों के संदर्भ में नाइट्रोजन उत्पादन एवं उपभोग में भारत का स्थान चीन के बाद दूसरा है, जबकि फास्फेट (P₂O₃) के उत्पादन के संदर्भ में भारत का स्थान चीन तथा यू.एस.ए के बाद तीसरा तथा उपभोग के संदर्भ में चीन के बाद दूसरा स्थान है। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2021-22 में देश में उर्वरक का कुल उत्पादन 18553 हजार टन रहा, जबकि आयात 9770 हजार टन का हुआ। कुल उर्वरक उपभोग 29796 हजार टन रहा। फरवरी, 2024 में सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में उर्वरक का कुल घरेलू उत्पादन 485.29 लाख टन रहा, जबकि 187.81 लाख टन उर्वरक आयात करना पड़ा।

2. यद्यपि कुछ गैस आधारित उद्योग स्थापित किए जा चुके हैं, फिर भी भारत में प्राकृतिक गैस के प्रभूत भंडार अप्रयुक्त पड़े हैं। प्राकृतिक गैस के इन विशाल संसाधनों का उपयोग किसके उत्पादन में किया जा सकता है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) उर्वरक
Solution:प्राकृतिक गैस उर्वरक उत्पादन में एक महत्वपूर्ण आदान (Input) है, अतः भारत में संभावित विशाल प्राकृतिक गैस संसाधनों का उपयोग उर्वरक उत्पादन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है।

3. तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग स्थापित किया गया था- [U.P. P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) 1956
Solution:भारत में तेल और प्राकृतिक गैस की खोज और खनन के विकास को आगे बढ़ाने के लिए 14 अगस्त, 1956 को तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग स्थापित किया गया, लेकिन इसे वैधानिक मान्यता अक्टूबर, 1959 में मिली। इसका मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड में है।

4. ऑयल (OIL) एक उपक्रम है, जो संलग्न है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) तेल अनुसंधान में
Solution:ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है, जो रुक्ष तेल तथा प्राकृतिक गैस के अन्वेषण, विकास और उसके उत्पादन तथा तेल परिवहन में संलग्न है।

5. भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2002]

(1) भारतीय खनिज एवं धातु व्यापार निगम लिमिटेड भारत का सबसे बड़ा गैर-तेल आयातक है।

(2) भारतीय परियोजना एवं उपस्कर निगम लिमिटेड वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन है।

(3) भारतीय निर्यात ऋण तथा गारंटी निगम लिमिटेड का एक उद्देश्य विभिन्न निर्यात माल के गुणवत्ता नियंत्रण और लदान-पूर्व अनिवार्य निरीक्षण को लागू करना है।

इनमें से कौन-सा/से कथन सही है / हैं?

Correct Answer: (b) 1 और 2
Solution:कथन 3 गलत है जबकि शेष कथन 1 एवं 2 सही हैं, अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2009]

1. एम.एम.टी.सी. लिमिटेड भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संगठन है।

2. नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड की स्थापना एम.एम.टी.सी. ने ओडिशा सरकार के साथ संयुक्त रूप से की है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:भारत सरकार का उपक्रम एम.एम.टी.सी. लिमिटेड (धातु एवं खनिज व्यापार निगम) भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संगठन है। नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित है। इसकी स्थापना एम.एम.टी.सी. और ओडिशा सरकार की दो सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन (OMC) तथा इंडस्ट्रियल प्रमोशन एण्ड इनवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ ओडिशा लिमिटेड (IPICOL) के सहयोग से स्थापित किया गया। जुलाई, 2022 में 93.71 प्रतिशत हिस्से का अधिग्रहण टाटा स्टील की सहायक कंपनी 'टाटा लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड' द्वारा किया गया।

7. निम्न में से कौन एक भारत की सरकारी क्षेत्र में सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) खनिज एवं धातु व्यापार निगम
Solution:भारत की सरकारी क्षेत्र में सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था खनिज एवं धातु व्यापार निगम (MMTC) है। यह भारत के दो सबसे बड़े विदेशी मुद्रा कमाने वाले संस्थानों में से एक है। यह भारत में खनिजों का विशालतम निर्यातक है।

8. भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre), 2019]

I. सार्वजनिक उपयोगिता संसाधन प्रदान करना

II. सामाजिक और आर्तिक उपरि पूंजी का निर्माण

III. संतुलित क्षेत्रीय और क्षेत्रकीय विकास सुनिश्चित करना

IV. समतावादी लक्ष्यों को आगे बढ़ाना

नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (c) I, II, III और IV सही हैं
Solution:भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों और उद्देश्यों में सार्वजनिक उपयोगिता संसाधन प्रदान करना, सामाजिक और आर्थिक उपरि पूंजी का निर्माण करना, संतुलित क्षेत्रीय और क्षेत्रकीय विकास सुनिश्चित करना तथा आय और संपत्ति के पुनर्वितरण को बढ़ावा देने के माध्यम से समतावादी लक्ष्यों को आगे बढ़ाना शामिल है।

9. निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़िए : [Chhatisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

1. भारत के सार्वजनिक क्षेत्र में आधारभूत एवं भारी उद्योग हैं।

2. सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उद्योग लाभदायक हैं।

3. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों में नौकरियों की सुरक्षा है।

उत्तर निम्न कूटों के आधार पर दीजिए-

Correct Answer: (b) 1 एवं 3 सही हैं।
Solution:भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने आधारभूत (शक्ति, इस्पात, एल्युमीनियम, तांबा, खनन, भारी मशीनरी, कागज इत्यादि) में भारी निवेश किया है। यद्यपि सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों में नौकरियों की सुरक्षा है, परंतु सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उद्योग लाभ की स्थिति में नहीं हैं। इस प्रकार अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा।

10. कथन (A): 1991 के बाद भारत में सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार की वृद्धि बहुत शिथिल रही है। [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

कारण (R): आर्थिक विकास में राज्य की भूमिका का पुनर्मूल्यांकन किया गया है।

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:वर्ष 1991 से अपनाई गई नई आर्थिक नीति में सरकार का मुख्य बल आर्थिक क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ाने पर रहा है। फलतः सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार की वृद्धि अत्यल्प रही, जो बाद में ऋणात्मक हो गई। अतः कथन एवं कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या भी करता है।