उद्योग क्षेत्र (भाग-3)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

21. भारत में पर्यटन और होटल उद्योग का विकास निम्नलिखित में। से किसका कार्य है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) आई.टी.डी.सी.
Solution:भारत में पर्यटन और होटल उद्योग के विकास का कार्य आई.टी. डी.सी. (Indian Tourism Development Corporation : ITDC) का है। यह एक अर्द्धस्वायत्त संस्था है। यह संस्था पर्यटकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान का कार्य करती है।

22. निम्नलिखित वर्षों में से किस वर्ष में बी.एस.एन.एल. की स्थापना हुई थी? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (a) 2000 में
Solution:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी।

23. निम्नलिखित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से किस एक में सरकार की 100% शेयर पूंजी है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) बी.एस.एन.एल.
Solution:

उपर्युक्त चारों कंपनियों में से बी.एस.एन.एल. ही ऐसी कंपनी है, जिसमें भारत सरकार ने 100% शेयर पूंजी की हिस्सेदारी अपने पास रखी हुई है। जबकि शेष तीनों सार्वजनिक उपक्रमों एन.टी.पी.सी., बी. एच.ई एल. तथा एस.बी.आई. में सरकार की वर्तमान हिस्सेदारी 100 प्रतिशत से कम (क्रमशः 51.1%, 63.17% तथा 56.9%) है।

24. वर्ष 2013-14 में निम्न में से कौन-सी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई लाभ की स्थिति में नहीं थी? [M. P. P. C. S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) बी.एस.एन.एल.
Solution:प्रश्नकाल तथा फरवरी, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार भी विकल्पगत निगमों में से केवल बीएसएनएल ही लाभ की स्थिति में नहीं रही। BSNL की वार्षिक रिपोर्ट, 2022-23 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में बीएसएनएल का घाटा 8161.56 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ष 2021-22 हेतु यह आंकड़ा 6981.62 करोड़ रुपये था। बीएसएनएल की स्थापना भारत सरकार द्वारा अक्टूबर, 2000 में की गई थी।

25. देश में वर्ष 2014-15 में किस केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम को हानि हुई है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) भारत संचार निगम लिमिटेड
Solution:प्रश्नकाल तथा फरवरी, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार भी विकल्पगत निगमों में से केवल बीएसएनएल ही लाभ की स्थिति में नहीं रही। BSNL की वार्षिक रिपोर्ट, 2022-23 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में बीएसएनएल का घाटा 8161.56 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ष 2021-22 हेतु यह आंकड़ा 6981.62 करोड़ रुपये था। बीएसएनएल की स्थापना भारत सरकार द्वारा अक्टूबर, 2000 में की गई थी।

26. गैस अथॉरिटी भारत लिमिटेड ने पाइपलाइनें बिछाने हेतु 8,000 करोड़ का प्रावधान दिया है, जो होंगी- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) विजयवाड़ा से विजयपुर तक
Solution:गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने पाइपलाइनें बिछाने हेतु 8,000 करोड़ का प्रावधान दिया है, जो विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) से विजयपुर (मध्य प्रदेश) तक बिछाई जाएंगी।

27. निम्न में से कौन अब भारत में तेल की कीमतों का निर्धारण करता है? [U. P. P. C. S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (d) तेल कंपनियां
Solution:भारत में पेट्रोल, डीजल जैसे तेल सरकारी 'नियंत्रण-मुक्त पदार्थ' (Deregulated Commodities) हैं जिनकी कीमतें तेल कंपनियां निर्धारित करती हैं।

28. 'नवरत्न' का विचार संबंधित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) सार्वजनिक क्षेत्र के चयनित उद्यम
Solution:'नवरत्न' सार्वजनिक उपक्रमों का एक विशिष्ट वर्ग है, जिनमें सरकार ग्लोबल कंपनी होने की संभाव्य क्षमता देखती है।

29. निम्नलिखित में से किसे 'महारत्न' का दर्जा नहीं प्राप्त है (फरवरी, 2013 पर्यंत) ? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) ऑयल इंडिया लिमिटेड
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (d) सही उत्तर था। मार्चान्त, 2024 तक की स्थिति के अनुसार 'ऑयल इंडिया लिमिटेड' महारत्न दर्जा प्राप्त कंपनी है। ऑयल इंडिया लिमिटेड को अगस्त, 2023 में 13वें महारत्न कंपनी का दर्जा प्रदान किया गया। मार्चान्त, 2024 तक में 13 कंपनियों को महारत्न का तथा 16 कंपनियों को नवरत्न का दर्जा दिया गया है।

महारत्न कंपनियां

1. भेल (BHEL)

2. गेल (GAIL)

3. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)

4. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC)

5. एन.टी.पी.सी. (NTPC)

6. सेल (SAIL)

7. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGCL)

8. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)

9. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)

10. पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL)

11. पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC)

12. ग्रामीण विद्युतिकरण निगम लिमिटेड (REC ltd.)

13. ऑयल इंडिया लिमिटेड

30. निम्नलिखित में से कौन-सा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सी पी एस ई) भारत सरकार के लोक उद्यम विभाग द्वारा सूचीबद्ध (जनवरी, 2020) 'महारत्न' की श्रेणी में नहीं आता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]