उद्योग क्षेत्र (भाग-3)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

41. सुमेलित कीजिए : [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

सरकारी नीतिवर्ष
A. सूचना तकनीक नीति(i) 2000
B. खनिज नीति(ii) 2006
C. होटल नीति(iii) 2010
D. औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति(iv) 2011

 

(A)

(B)

(C)

 (D)

(a)

ii

i

iv

iii

(b)

i

iv

ii

iii

(c)

iii

ii

i

iv

(d)

iv

ii

iii

i

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सरकारी नीतिवर्ष
सूचना तकनीक नीति2000
होटल नीति2006
औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति2010
खनिज नीति2011

42. निम्न में से किसके लिए 'उद्यमी' हेल्पलाइन स्थापित की गई है? [U. P. P. C. S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (a) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों के लिए
Solution:अगस्त, 2010 में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों के संदर्भ में सरकार की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में सूचना / मार्गदर्शन देने तथा उद्यम स्थापित करने हेतु बैंक से ऋण लेने संबंधी जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से 'उद्यमी हेल्पलाइन' की स्थापना गई थी।

43. भारत में औद्योगिक वित्त के क्षेत्र में सर्वोच्च संस्था है- [U.P. P.C.S. (mains) 2017]

Correct Answer: (c) भारतीय औद्योगिक विकास बैंक
Solution:भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) का गठन भारतीय औद्योगिक विकास बैंक अधिनियम, 1964 के तहत एक वित्तीय संस्था के रूप में 1 जुलाई, 1964 को हुआ। वर्ष 2004 से आरबीआई एक्ट, 1934 (RBI Act, 1934) के तहत इसका रूपांतरण अनुसूचित बैंक के रूप में हो गया। जनवरी, 2019 से यह निजी बैंक के रूप में कार्यरत है। इस बैंक में भारतीय जीवन बीमा निगम की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत है। आईडीबीआई (IDBI) अन्य विकास बैंकों की तरह उद्योगों को दीर्घकालीन ऋण तथा अन्य विकासात्मक सेवाएं प्रदान करता है। यह शीर्ष बैंक के रूप में अन्य विकास बैंकों की क्रियाओं को समन्वित करता है तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका पुनर्वित्तीयन भी करता है। हालांकि भारतीय औद्योगिक वित्त निगम भी औद्योगिक क्षेत्र के वित्त हेतु एक बड़ी संस्था है, लेकिन वर्तमान में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की भूमिका सर्वाधिक है।

44. मध्य प्रदेश वित्त निगम का मुख्यालय है- [M.P. P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (a) इंदौर
Solution:मध्य प्रदेश वित्त निगम, लघु एवं मध्यम आकार के उद्योगों को वित्तीय सहायता तथा संबंधित सेवाएं प्रदान करने के क्षेत्र में संलग्न है। इसका मुख्यालय इंदौर में स्थित है। मध्य भारत वित्त निगम की स्थापना वर्ष 1955 में राज्य वित्त निगम अधिनियम 1951 के तहत हुआ। 1 नवंबर, 1956 को नए मध्य प्रदेश राज्य के बनने के बाद इसका कार्य क्षेत्र संपूर्ण मध्य प्रदेश में कर दिया गया तथा इसका नाम 'मध्य प्रदेश वित्त निगम' कर दिया गया।

45. उत्तर प्रदेश में लघु एवं मध्यम उपक्रमों को, जिसके द्वारा दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाता है, वह है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लघु उद्योगों का विशिष्ट योगदान है। लघु एवं मध्यम उद्योग कम लागत से रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराते हैं। उत्तर प्रदेश में लघु एवं मध्यम उपक्रमों को जिनके द्वारा दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाता है, वे निम्न हैं- उ.प्र. लघु उद्योग निगम, उ.प्र. औद्योगिक विकास निगम, उ.प्र. वित्तीय निगम आदि।

46. उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम किसका वित्तीयकरण नहीं करता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) पर्यटन संबंधी उद्योगों के लिए
Solution:औद्योगिक विकास हेतु 'उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम' की स्थापना वर्ष 1954 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी। यह पर्यटन संबंधी उद्योगों को छोड़कर विकल्पगत शेष उद्योगों के लिए वित्तीयकरण करता है।

47. उद्योग बंधु' है एक- [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (c) औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में तथा संबंधित समस्याओं में सहायता करने के लिए एजेंसी
Solution:'उद्योग बंधु' औद्योगिक इकाइयों की स्थापना तथा संबंधित समस्याओं की सहायता करने के लिए एक एजेंसी है। यह उत्तर प्रदेश सरकार का एक निकाय/संगठन है।

48. द्योगिक विकास की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र सर्वाधिक विकसित हुआ है? [U.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) पश्चिमी
Solution:औद्योगिक विकास की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का पश्चिमी क्षेत्र सर्वाधिक विकसित है।

49. बी.आई.एफ.आर. संबंधित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (a) रुग्ण इकाइयों के पुनर्निर्माण एवं वित्तीयन से
Solution:बी.आई.एफ.आर. का विस्तारित रूप 'बोर्ड फॉर इंडस्ट्रियल एंड फाइनेंशियल रिकंस्ट्रक्शन' (औद्योगिक एवं वित्तीय पुनर्निर्माण बोर्ड) है। केंद्र सरकार द्वारा इसकी स्थापना वर्ष 1987 में की गई थी। इसका कार्य रुग्ण औद्योगिक कंपनियों के संबंध में उन सभी उपायों को निर्धारित करना है, जिससे उनका पुनर्निर्माण करके कार्य हेतु सक्षम बनाया जा सके।

50. भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए मेगा फूड पार्क्स योजना का उद्देश्य है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (a) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए अवसंरचना (ढांचागत) सुविधाओं में सुधार लाना
Solution:सरकार ने मेगा फूड पार्क योजना को सितंबर, 2008 में अनुमोदित किया था। एमएफपीएस के मूल उद्देश्यों में शामिल हैं- (i) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए पर्याप्त / उत्तम अवसंरचना सुविधाओं के साथ फार्म से बाजार तक मूल्यवर्धित आपूर्ति श्रृंखला उपलब्ध कराना तथा (ii) खराब होने वाले (Perishable) पदार्थों का प्रसंस्करण वर्तमान के 6% से बढ़ाकर 20% तक करना और अपव्यय घटाना। देश में मेगा फूड पार्क योजना के तहत स्वीकृत 41 मेगा फूड पार्क परियोजनाएं (31 मार्च, 2024 तक) हैं, जिसमें से 24 क्रियाशील (Operational) तथा 17 क्रियान्वयन के तहत (Under Implementation) शामिल हैं।