उद्योग क्षेत्र (भाग-5)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 43

21. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और उन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए - [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

I. भारतीयों द्वारा चीनी उद्योग का विकास

II. रिषड़ा में प्रथम जूट मिल का प्रारंभ

III. भारत में स्टील का प्रथम बार उत्पादन

IV. बम्बई में प्रथम कपड़ा मिल का प्रारंभ

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिएः

कूट:

Correct Answer: (a) I, II, IV और III
Solution:बीस के दशक के मध्य में उत्तर प्रदेश और बिहार में चीनी मिलों की संख्या में वृद्धि हुई थी। पहली जूट मिल वर्ष 1855 में बंगाल के रिषड़ा में ब्रिटिश उद्यमी जार्ज एकलैंड और बाबू बिसंबर सेन द्वारा स्थापित की गई थी। बॉम्बे स्पिनिंग और बीविंग कंपनी की स्थापना वर्ष 1854 में की गई थी। भारत में स्थापित होने वाली यह पहली सूती मिल थी। अतः घटते कालक्रमानुसार सही उत्तर विकल्प (a) होगा।

22. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं? [I.A.S. (Pre) 2005]

उद्यमऔद्योगिक समूह
(1) VSNLभारती समूह
(2) मुंद्रा विशेष आर्थिक क्षेत्र लिमिटेडअडानी समूह
(3) सी.एम.सी. (CMC) लिमिटेडटाटा समूह
(4) आई.पी.सी.एल. (IPCL)रिलायंस समूह
Correct Answer: (d) 2,3 और 4
Solution:VSNL के विनिवेश के पश्चात इसका नियंत्रण टाटा समूह द्वारा किया जा रहा है। अतः प्रथम विकल्प को छोड़कर शेष तीनों विकल्प सुमेलित हैं।

23. निम्नलिखित में से कौन-सी बहुदेशीय संस्थाएं भारत में कार्यरत हैं? [U. P. R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

1. हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड

2. सैमसंग कॉर्पोरेशन

3. गेस्ट कीन एंड विलियम्स फार्मा

4. एल.जी.

नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर अपना उत्तर दीजिए -

कूट :

Correct Answer: (b) 2 और 4
Solution:सैमसंग कॉर्पोरेशन तथा एलजी दोनों ही भारत में कार्यरत बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड उपभोक्ता वस्तु निर्माता भारतीय कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह ब्रिटिश-डच बहुराष्ट्रीय कंपनी यूनिलीवर की भारतीय सहायक कंपनी है। स्वयं में यह बहुराष्ट्रीय कंपनी नहीं है। गेस्ट कीन एंड विलियम्स लिमिटेड एक इंजीनियरिंग फर्म है न कि एक फार्मा कंपनी। यह भारतीय कंपनी कोलकाता में स्थित है। यह कंपनी भी बहुराष्ट्रीय कंपनी नहीं है।

24. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2009]

ऑटोमोबाइल निर्मातामुख्यालय
1. बी.एम.डब्ल्यू. ए.जी.यू.एस.ए.
2. डाइमलर ए.जी.स्वीडन
3. रेनॉल्ट एस.ए.फ्रांस
4. वोक्सवैगन ए.जी.जर्मनी
Correct Answer: (b) 3 और 4
Solution:BMW A.G. का मुख्यालय म्यूनिख (Munich), जर्मनी में स्थित है। Daimler A. G. का मुख्यालय कोवेंटरी, वेस्ट मिडलैंड्स, ब्रिटेन में स्थित है। Renault S.A. का मुख्यालय फ्रांस में तथा Volkswagen A.G. का मुख्यालय जर्मनी में स्थित है। इस प्रकार प्रश्नगत 3 और 4 युग्म सही सुमेलित हैं।

25. अखिल भारतीय खादी और ग्रामीण उद्योग बोर्ड की स्थापना की गई थी? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) प्रथम योजना में
Solution:अखिल भारतीय खादी एवं ग्रामीण बोर्ड की स्थापना प्रथम पंचवर्षीय योजना (वर्ष 1951-56) के दौरान वर्ष 1953 में की गई थी। वर्ष 1957 से इस बोर्ड के कार्यभार को 'खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) जो कि विधि विहित संस्था है, के द्वारा पूरा किया जा रहा है।

26. खादी एवं ग्रामीण उद्योग कमीशन का मुख्यालय है- [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (c) मुंबई में
Solution:खादी एवं ग्रामीण उद्योग कमीशन का मुख्यालय मुंबई में है। इसका गठन वर्ष 1957 में किया गया था। यह आयोग भारत सरकार का एक सांविधिक निकाय है जो 'सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय' के अधीन कार्य करता है।

27. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 201]

Correct Answer: (d) तारापोर समिति बैंकों में ग्राहक सेवा
Solution:तारापोर समिति पूंजीगत खातों में रुपये की परिवर्तनीयता पर सलाह हेतु गठित की गई थी, न कि औद्योगिक रुग्णता की समस्या हेतु। शेष तीनों विकल्प सही हैं।

28. मीरा सेठ समिति का संबंध किससे था? [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) हथकरघा के विकास से
Solution:हथकरघा क्षेत्र के विकास के संबंध में मीरा सेठ समिति का गठन किया गया था, जिसने जनवरी, 1995 में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय को अपनी सिफारिशें सौंप दी थी।

29. सत्यम समिति संबंधित है- [U.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) वस्त्र नीति से
Solution:सत्यम समिति का गठन वस्त्र उद्योग में सुधार के लिए किया गया।

30. असंगठित सेक्टर के उद्योग के लिए गठित राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (a) अर्जुन सेनगुप्ता
Solution:असंगठित एवं अनौपचारिक क्षेत्र में उद्यम प्रोत्साहन हेतु केंद्र सरकार ने सितंबर, 2004 में योजना आयोग के पूर्व सदस्य अर्जुन सेनगुप्ता के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया था।