उद्योग क्षेत्र (भाग-5)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 43

31. राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम जिसकी स्थापना कंपनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत 1969 में की गई, मदद करता है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (d) उपरोक्त सभी में
Solution:राजस्थान में तीव्र औद्योगिक एवं खनिज विकास करने के उद्देश्य से कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत 28 मार्च, 1969 को 'राजस्थान राज्य औद्योगिक एवं खनिज विकास निगम' (RSIMDC) की स्थापना की गई। 1 जनवरी, 1980 को इसे रीको (RIICO) तथा 'राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम' (RSMDC) के रूप में विभाजित कर दिया गया। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लि. (RIICO) औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, सामाजिक आधार संरचना का विकास, उद्योगों से संबंधित तकनीकी सहायता आदि प्रदान करता है।

32. राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको) ने एक जापानी कंपनी से नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में जापानी इकाइयां स्थापित करने के लिए MoU हस्ताक्षरित किए हैं। वह जापानी कंपनी है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) जेट्रो
Solution:राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने जापान के विदेश व्यापार संगठन (JETRO) से इकाइयां स्थापित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए थे।

33. भारत के राज्यों में, राज्य वित्त निगमों ने मुख्य रूप से जिनके विकास के लिए सहायता दी है, वे हैं- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007]

Correct Answer: (d) मध्यम एवं छोटे पैमाने के उद्योग
Solution:राज्य वित्त निगम राज्य स्तर की वित्तीय संस्थाएं हैं जो संबंधित राज्यों में लघु और मध्यम उद्यमों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये सावधिक ऋणों, इक्विटी/ डिबेंचरों में प्रत्यक्ष अभिदान, गारंटियों, विनिमय हुंडियों को भुनाने और आधार/विशेष पूंजी आदि के रूप में लघु एवं मध्यम उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।

34. निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (उद्योग एवं उद्योगपति) सुमेलित नहीं है? [Chhatisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) विप्रो-आर. कृष्णमूर्ति
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में सही सुमेलन इस प्रकार हैं-

रिलायंस                        -            मुकेश अंबानी

एयरटेल                        -            सुनील भारती मित्तल

नैनो कार                      -             रतन टाटा

विप्रो                             -             अजीम प्रेमजी

35. 'e-बिज' संबंधित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) सरकारी सेवाओं की पहुंच हेतु एकल द्वार (प्लेटफॉर्म) से
Solution:ई-बिज पोर्टल, सरकारी सेवाओं की पहुंच हेतु एकल द्वार (प्लेटफॉर्म) से संबंधित है। इसका उद्देश्य जी-टू-बी (Government to-business) सेवाओं की ऑनलाइन सुलभता को बढ़ाकर देश में व्यवसाय परिवेश में सुधार करना है।

36. देश की सीमाओं से परे ई-कॉमर्स (e-commerce) का कौन-सा आयाम व्यापार के लिए सक्षम है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) विश्वव्यापी पहुंच
Solution:इंटरनेट के माध्यम से वस्तुओं एवं सेवाओं का आदान-प्रदान या व्यापारतथा धन एवं डेटा का प्रसारण "ई-कॉमर्स" (E-Commerce) है। ई-कॉमर्स के निम्नलिखित लाभ हैं-

• प्रौद्योगिकी का विश्वव्यापी स्वरूप

• कम लागत

• करोड़ों लोगों तक पहुंचने के अवसर

• अन्योन्यक्रियात्मक स्वरूप

• लोचशीलता

• बाजार स्थान का राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच

• बड़ी फर्मों के साथ-साथ छोटी फर्मों का सह-अस्तित्व

• त्वरित एवं समयानुसार सुपुर्दगी

• रोजगार की संभावनाएं आदि।

37. ई-व्यापार (E-Commerce) का अर्थ है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) इंटरनेट पर व्यापार
Solution:ई-व्यापार (E-Commerce) का अर्थ इंटरनेट के माध्यम से व्यापार करना है।

38. कथन (A) : सूचना प्रौद्योगिकी भारत में बहुत ही तेजी से क्रिया-कलाप का एक अति महत्वपूर्ण विषय क्षेत्र बनती जा रही है। [I.A.S. (Pre) 1999]

कारण (R) : सॉफ्टवेयर देश के महत्वपूर्ण निर्यातों में से एक है और भारत का हार्डवेयर में बहुत सशक्त आधार है।

कूट :

Correct Answer: (c) (A) सही है परंतु (R) गलत है।
Solution:1990 के दशक में भारत में सूचना प्रौद्योगिकी का अत्यंत तीव्र विकास हुआ है। अतः कथन सत्य है। पुनः कारण का प्रथम भाग तो सत्य है। किंतु दूसरा भाग कि भारत का हार्डवेयर में सशक्त आधार है सत्य नहीं है। अतः सही उत्तर विकल्प (c) होगा।

39. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है? [U.P.Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) एम-जंक्शन
Solution:वर्ष 2001 में 'टाटा स्टील' एवं 'सेल' (SAIL) के संयुक्त उद्यम (50:50) द्वारा स्थापित ई-कॉमर्स कंपनी 'एम-जंक्शन' भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसका लेन-देन मूल्य के संदर्भ में सकल कारोबार (वित्तीय वर्ष 2020 में) 14.7 बिलियन रहा। यह स्टील का ई-व्यापार करती है। एम-जंक्शन ने अपनी वेबसाइट पर घोषित किया है कि वह भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है। फ्लिपकार्ट अपनी वेबसाइट पर स्वयं को अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी बताती है न कि सबसे बड़ी। अतः निश्चित रूप से 'एम-जंक्शन' भारत की सबसे बड़ी ई-कॉ मर्स कंपनी है। उ.प्र. लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) अर्थात फ्लिपकार्ट दिया था

40. निम्नलिखित में से कौन एक भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) टी.सी.एस.
Solution:प्रश्नकाल तथा सितंबर, 2023 में फोर्ब्स द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भी भारत की सबसे मूल्यवान सॉफ्टवेयर कंपनी टी.सी.एस. ही रही।