उपसर्ग (Part-2)Total Questions: 5021. 'निरपराध' में उपसर्ग है- [BPSC School Teacher Exam, 2024](a) नि(b) निर्(c) निस्(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) निर्Solution:निरपराध शब्द में निर् उपसर्ग तथा अपराध मूल शब्द है। 'निर्' तत्सम उपसर्ग है। इस उपसर्ग से बने अन्य शब्द हैं- निर्दोष, निर्जीव, निर्मल, निर्वाह इत्यादि।22. 'निरभिमान' शब्द में कौन सा उपसर्ग है? [उ.प्र.पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024](a) निर(b) निरभि(c) निरा(d) निर्Correct Answer: (d) निर्Solution:'निरभिमान' शब्द में 'निर्' उपसर्ग तथा अभिमान मूल शब्द है। अभिमान में भी 'अभि उपसर्ग तथा मान मूल शब्द है।23. इनमें से किसमें निर् उपसर्ग नहीं है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)](a) निःशेष(b) निर्देश(c) निर्बल(d) निर्वाहCorrect Answer: (a) निःशेषSolution:'निःशेष' शब्द में 'निर्' उपसर्ग नहीं, बल्कि 'निः' उपसर्ग लगा है। निर्देश, निर्बल, निर्वाह आदि में 'निर्' उपसर्ग लगा है।24. 'अभ्यागत' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2016](a) अ(b) अभ्य(c) अभि(d) अभ्याCorrect Answer: (c) अभिSolution:'अभ्यागत' (अभि+आ+गत) शब्द में 'अभि' उपसर्ग है।25. 'अभिभाषण' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024](a) अभ(b) अ(c) अभि(d) अभीCorrect Answer: (c) अभिSolution:'अभिभाषण' शब्द में 'अभि' उपसर्ग तथा भाषण मूल शब्द है। 'अभि' के अर्थ सामने, पास, कुशल, अच्छी तरह और अनुचित होते हैं।26. 'अभ्युदय' शब्द में उपसर्ग है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) अ(b) अभ्(c) अभि(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) अभिSolution:'अभ्युदय' शब्द में 'अभि' उपसर्ग है।27. 'अमि' उपसर्ग से बना शब्द निम्नलिखित में से कौन है? [M.P. Professional Exam.15.12.2017](a) अभिमान(b) अभागा(c) अज्ञान(d) आसमानCorrect Answer: (a) अभिमानSolution:अभिमान अभि मान। यहाँ उपसर्ग के रूप में अभि का प्रयोग किया गया है। अभि का अर्थ सामने, चारों ओर, पास होता है। 'अज्ञान' शब्द में 'अ' उपसर्ग की भाँति प्रयुक्त अव्यय है।28. 'अलंकार' में किस उपसर्ग का प्रयोग है? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2018](a) अल्(b) अल(c) अलन्(d) अलम्Correct Answer: (d) अलम्Solution:'अलंकार' में अलम् उपसर्ग है। अलम् का अर्थ यथेष्ट, पर्याप्त होता है।29. 'परिक्रमा' में उपसर्ग है- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)](a) आ(b) प(c) पर(d) परिCorrect Answer: (d) परिSolution:'परिक्रमा' में 'परि' उपसर्ग है। 'परि' उपसर्ग का अर्थ है-आस-पास, चारों तरफ। इस उपसर्ग से निर्मित अन्य शब्द हैं- परिजन, परिणाम, परिमाण, परिपूर्ण आदि।30. दिए गए मूल शब्दों के साथ उपसर्ग जोड़कर शब्द बनाएँ। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस), परीक्षा, 2024]परि + स्थिति (a) परीस्थिती(b) परिस्तिथि(c) परिस्थिति(d) पारिस्थितीCorrect Answer: (c) परिस्थितिSolution:'परि' उपसर्ग तथा स्थिति मूल शब्द के द्वारा 'परिस्थिति शब्द बनता है। शेष विकल्प सही नहीं हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »