उपसर्ग (Part-2)Total Questions: 5041. 'उन्' उपसर्ग से बना शब्द है- [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)](a) उननिस(b) उननीस(c) उन्नीस(d) उनीसCorrect Answer: (c) उन्नीसSolution:उन्नीस, उनचालीस, उनतीस, उनसठ और उन्नासी 'उन्' उपसर्ग से निर्मित शब्द हैं।42. लोगों ने उसे मार-मार कर अध-मरा किया में रेखांकित शब्द क्या है? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)](a) संज्ञा(b) उपसर्ग(c) अव्यय(d) प्रत्ययCorrect Answer: (b) उपसर्गSolution:रेखांकित शब्द 'अघ' उपसर्ग है। जो शब्दांश शब्दों के प्रारम्भ में जुड़कर उनके अर्थ में कुछ विशेषता लाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है।43. दुकाल में कैसा उपसर्ग है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)](a) सर्दू(b) फारसी(c) हिन्दी(d) अरबीCorrect Answer: (c) हिन्दीSolution:'दुकाल' में 'दु' उपसर्ग है। 'दु' हिन्दी उपसर्ग है, इस उपसर्ग से निर्मित अन्य शब्द हैं- दुबला, दुलारा, दुधारू।44. 'स्वयंवर' शब्द में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त है? [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011](a) स्व(b) स(c) स्वयं(d) सम्Correct Answer: (c) स्वयंSolution:स्वयंवर (स्वयं वर) शब्द में 'स्वयं' उपसर्ग प्रयुक्त है।45. सहकारी शब्द में उपसर्ग है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) स(b) सह(c) कारी(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) सहSolution:'सहकारी' शब्द में 'सह' उपसर्ग है। सह उपसर्ग से बने अन्य शब्द हैं- सहकर्मी, सहपाठी, सहयोगी, सहभागी इत्यादि।46. 'अनंग' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012](a) अन(b) अन्(c) अ(d) अनन्Correct Answer: (b) अन्Solution:'अनंग' शब्द में 'अन्' उपसर्ग है। इसका विच्छेद अन् + अंग (कामदेव) है।47. 'तिराहा' में कौन-सा उपसर्ग है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024](a) आ(b) ति(c) त(d) राहाCorrect Answer: (b) तिSolution:'तिराहा' शब्द में 'ति' उपसर्ग तथा 'राह' मूल शब्द एवं 'आ' प्रत्यय है। तीन राहों वाले स्थान को 'तिराहा' तथा चार राहों वाले स्थान को चौराहा कहा जाता है।48. हिन्दी में विदेशी भाषाओं से आये उपसर्ग क्या कहलाते हैं? [U.P. SI-2021](a) प्रत्यय(b) आगत उपसर्ग(c) अव्यय(d) निपातCorrect Answer: (b) आगत उपसर्गSolution:हिन्दी में विदेशी भाषाओं से आये हुए उपसर्ग को आगत/विदेशी कहा जाता है। वस्तुतः आगत शब्द उन्हें भी कहते हैं, जो हिन्दी व संस्कृत शब्दों को छोड़कर 'हिन्दी' भाषा में आये हों। हिन्दी सामासिक संस्कृति को वहन करने वाली भाषा है, जिसमें अनेक भाषाओं के शब्द स्वीकार किये गये हैं।49. 'वे' उपसर्ग किस शब्द समूह में नहीं है? [MPSI (SI) Exam, 06 Sep 2016 (02:00 PM)](a) बेरहम, बेखुदी(b) बेदम, बेईमान(c) बाइज्जत, बाकायदा(d) बेसहारा, बेइज्जतCorrect Answer: (c) बाइज्जत, बाकायदाSolution:बाइज्जत और बाकायदा 'बे' उपसर्ग से निर्मित शब्द नहीं हैं। बेरहम, बेखुदी, बेदम, बेईमान, बेसहारा, बेइज्जत इत्यादि 'बे' उपसर्ग से निर्मित हैं।50. "अलबत्ता" शब्द में कौन-सा उपसर्ग है? [MPSI (SI) Exam, 04 Sep 2016 (02:00 PM)](a) औ(b) अ(c) अन(d) अलCorrect Answer: (d) अलSolution:'अलबत्ता' शब्द में 'अल' उपसर्ग है। यह फारसी भाषा का शब्द है। विकल्पगत 'अव' उपसर्ग से बनने वाले शब्द हैं:- अवतार, अवरोध, अवज्ञा, अवधारणा, अवसाद इत्यादि।Submit Quiz« Previous12345