उर्वरक

Total Questions: 21

11. भारत में रासायनिक उर्वरकों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2020]

1. वर्तमान में रासायनिक उर्वरकों का खुदरा मूल्य (Retail price) बाजार-संचालित है और यह सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं है।

2. अमोनिया जो यूरिया बनाने में काम आता है, वह प्राकृतिक गैस से उत्पन्न होता है।

3. सल्फर, जो फॉस्फोरिक अम्ल उर्वरक के लिए कच्चा माल है, वह तेल शोधन कारखानों (Oil refineries) का उपोत्पाद (by product) है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2 और 3
Solution:भारत में रासायनिक उर्वरकों में सर्वाधिक यूरिया का प्रयोग होता है। तथा रासायनिक उर्वरकों का खुदरा मूल्य सरकार द्वारा नियंत्रित है। अमोनिया जो यूरिया सहित विभिन्न नाइट्रोजनी उर्वरकों के निर्माण में काम आता है. वह प्राकृतिक गैस से उत्पन्न होता है। औद्योगिक उद्देश्यों हेतु अमोनिया का उत्पादन हैबर विधि (Haber's process) द्वारा किया जाता है। इस विधि के तहत वायु से नाइट्रोजन एवं प्राकृतिक गैस (मीथेन) से व्युत्पन्न हाइड्रोजन की अभिक्रिया द्वारा अमोनिया का उत्पादन होता है। सल्फर, जो फॉस्फोरिक अम्ल उर्वरक के लिए कच्चा माल है, वह तेल शोधन कारखानों का उपोत्पाद है।

12. कृषि में नाइट्रोजनी उर्वरको के अत्यधिक/अनुपयुक्त उपयोग का क्या प्रभाव हो सकता है? [I.A.S. (Pre) 2015]

1. नाइट्रोजन यौगिकीकरण सूक्ष्मजीवों (नाइट्रोजन-फिक्सिंग माइक्रोऑर्गनिज्स) का मिट्टी में प्रचुरोद्‌मवन (प्रोलिफरेशन) हो सकता है।

2. मिट्टी की अम्लता में बढ़ोतरी हो सकती है।

3. भौम जल (ग्राउंडवॉटर) में नाइट्रेट का निक्षालन (लीचिंग) हो सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) केवल 2 और 3
Solution:कृषि में नाइट्रोजनी उर्वरक के अनुपयुक्त/अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण विभिन्न तरीकों से प्रभावित हो सकता है, जिसमें मिट्टी का अत्यधिक अम्लीय हो जाना, भौमजल की नैसर्गिकता नाइट्रोजन के निक्षालन से नष्ट हो जाना, जल में अन्य खनिजों का अत्यधिक पाया जाना (यूट्रोफिकेशन) आदि प्रमुख परिणाम हो सकते हैं।

13. निम्न में से किसका उपयोग यूरिया उर्वरक के उत्पादन में किया जाता है? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (a) कार्बन डाइऑक्साइड
Solution:पुरिया एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र (NH), CO होता है। कार्बनिक रसायन के क्षेत्र में इसे कार्बामाइड भी कहा जाता है। यह एक रंगहीन, गंधहीन ठोस पदार्थ है जो जल में अति विलेय है। बड़े पैमाने पर यूरिया का उत्पादन द्रव अमोनिया तथा कार्बन डाइऑक्साइड की प्रतिक्रिया से होता है।

14. भारत सरकार कृषि में नीम-आलेपित यूरिया (Neem-coated Urea) के उपयोग को क्यों प्रोत्साहित करती है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) नीम लेप, मृदा में यूरिया के घुलने की दर को धीमा कर देता है।
Solution:नीम-आलेपित यूरिया में यूरिया के प्रत्येक कण (Granule) में नीम के तेल का लेपन (Coating) होता है, जो मृदा में यूरिया के घुलने की दर को कम कर देता है, जिससे फसलों के लिए नाइट्रोजन की उपलब्धता बढ़ जाती है। नीम-लेपित यूरिया की अपेक्षाकृत कम मात्रा में आवश्यकता होती है और इससे फसल उत्पादन भी अधिक होता है। नीम-लेपित यूरिया औद्योगिक प्रयोग हेतु उपयुक्त नहीं है, जिससे सब्सिडीकृत यूरिया के गैर-कृषि उपयोगों में गैर-कानूनी पर्थातरण (Illegal Diversion) की संभावना भी बहुत कम होगी।

15. डी.ए.पी. में कितने प्रतिशत फॉस्फोरस ( Р₂О₅) तथा नाइट्रोजन (N) पाई जाती है: [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) 18% N तथा 46% Р₂О₅
Solution:डाइअमोनियम फॉस्फेट (DAP) एक उर्वरक है, जिसका रासायनिक सूत्र (NH), HPO, है। इसके रासायनिक संगठन में 46-53 प्रतिशत फॉस्फोरस तथा 18-21 प्रतिशत नाइट्रोजन उपस्थित होती है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्रित उर्वरक है? [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) एन.पी. के.
Solution:एन.पी. के. मिश्रित उर्वरक है।

17. निम्न में से कौन रासायनिक उर्वरक नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) सोडियम सल्फेट
Solution:यूरिया, सुपर फॉस्फेट एवं पोटैशियम नाइट्रेट रासायनिक उर्वरक हैं, जबकि सोडियम सल्फेट रासायनिक उर्वरक के रूप में प्रयुक्त नहीं होता है।

18. फत्तलों में पर्णीय छिड़काव के लिए सबसे उपयुक्त उर्वरक है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015 U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) यूरिया
Solution:यूरिया एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका रासायनिक सूत्र CHN₂O होता है। इसे कार्बामाइड भी कहा जाता है। कृषि में नाइट्रोजन युक्त रासायनिक खाद के रूप में इसका उपयोग होता है। यह फसलों में पर्णीय (Foliar) छिड़काव के लिए सबसे उपयुक्त उर्वरक है।

19. 'ह्यूमस' उदाहरण है - [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) जैविक कोलॉइड का
Solution:'ह्यूमस' जैविक मृदा कोलॉइड का एक उदाहरण है।

20. हरी खाद के लिए सबसे उपयुक्त फसल है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) सनई
Solution:कृषि में हरी अविघटित सामग्री का उपयोग जब खाद के रूप में किया जाता है, तो उसे हरी खाद कहते हैं। मृदा के लगातार दोहन से उसमें उपस्थित पौधे की वृद्धि के लिए आवश्यक तत्व नष्ट हो जाते हैं. इनकी क्षतिपूर्ति हेतु तथा मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखने के लिए हरी खाद एक उत्तम विकल्प है। हरी खाद के लिए सबसे उपयुक्त फसलें हैं- सनई (Sunhemp), ढैचा, ग्वार, लोबिया, मूंग, उड़द तथा जंगली नील।