Correct Answer: (e) (*)
Solution:नाइट्रोजन, फॉस्फोरस तथा पोटैशियम पौधों के दीर्घ पोषक तत्व हैं। नत्रजन (Nitrogen) की कमी से पत्तियां पीली पड़ जाती है तथा पौधों की वृद्धि एवं विकास रुक जाता है। पौधे फॉस्फोरस को प्रायः फॉस्फेट आयन के रूप में ग्रहण करते हैं, यह जड़ों के विकास के लिए आवश्यक होता है। पोटैशियम की स्टोमेटा के खुलने व बंद होने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बोरॉन पौधों का एक सूक्ष्म पोषक तत्व है। इसकी कमी से चुकंदर में हॉर्ट रॉट (Heart Rot) तथा सेब में 'आंतरिक कार्क' (Internal Cork) नामक रोग हो जाता है। इसकी कमी से लेग्यूमिनोसी कुल के पौधों की जड़ों में गुटिकाएं (Root Nodules) नहीं बनती हैं। ऐसा पाया गया है कि बोरॉन कई रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होता है। इस प्रकार स्पष्ट है कि सभी विकल्प सुमेलित हैं।