ऊर्जा एवं ऊर्जा संसाधन (वैकल्पिक ऊर्जा)

Total Questions: 8

1. जीवाश्म ईंधन के बाद भारतवर्ष की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है - [U.P.R.O./.A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) सौर ऊर्जा
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार, जीवाश्म ईंधन के बाद भारतवर्ष की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्रोत जलविद्युत ऊर्जा (दीर्घ + लघु जलविद्युत ऊर्जा) था। किंतु वर्तमान (मई, 2023) में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जीवाश्म ईंधन के बाद ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्रोत सौर ऊर्जा है। अतः विकल्प (d) अभीष्ट उत्तर होगा।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा बायोमास ऊर्जा का स्रोत नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) परमाणु ऊर्जा
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में लकड़ी, कोयला एवं गोबर बायोमास ऊर्जा के स्रोत हैं, जबकि परमाणु ऊर्जा बायोमास ऊर्जा का स्रोत नहीं है। परमाणु ऊर्जा नाभिकीय पदार्थों से प्राप्त होता है, जैसे- यूरेनियम, थोरियम आदि।

3. 'सबके लिए सतत ऊर्जा दशक' पहल है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) संयुक्त राष्ट्र संघ का
Solution:नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा का वह रूप है, जो न तो प्रदूषण कारक है। और न ही इसका प्राकृतिक संसाधनों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। वैश्विक स्तर पर स्वीकृत 17 सतत विकास लक्ष्यों में 7वें लक्ष्य के रूप में वर्ष 2030 तक वैश्विक ऊर्जा में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने और सस्ती, विश्वसनीय एवं आधुनिक ऊर्जा सेवाओं तक सार्वभौम पहुंच सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा '2014-2024' के दशक को 'सभी के लिए सतत ऊर्जा का दशक' घोषित किया गया है।

4. ऊर्जा संकट से क्या तात्पर्य है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) कोयला तथा पेट्रोल जैसे जीवाश्म ईंधन के समाप्त होने का खतरा
Solution:कच्चे तेल, कोयला तथा प्राकृतिक गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों के समाप्त होने के खतरे को ही ऊर्जा संकट का नाम दिया गया है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) सौर ऊर्जा
Solution:नवीकरणीय ऊर्जा प्राकृतिक प्रक्रिया के तहत लगातार प्राप्त होती रहती है। सौर, पवन, ज्वारीय, पनबिजली ऊर्जा आदि प्राकृतिक संसाधन, नवीकरणीय ऊर्जा के उदाहरण हैं। सौर ऊर्जा कभी न समाप्त होने वाली तथा प्रदूषण रहित ऊर्जा है। सौर ऊर्जा वैकल्पिक ऊर्जा का सबसे बड़ा संग्रहागार है। यह हमें सूर्य से प्राप्त होती है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जीवाश्म ईंधन नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) यूरेनियम
Solution:पौधों के वे उत्पाद जो कि हजारों वर्षों से पृथ्वी के नीचे दबे पड़े थे या पौधों के वे जीवाश्म जिनका उपयोग हम ईंधन के रूप में करते हैं, जीवाश्म ईंधन कहलाते हैं। जीवाश्म ईंधन वर्तमान में ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं। एक बार इनका उपयोग करने के पश्चात इन्हें दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता; जैसे कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि। यूरेनियम नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन हेतु कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

7. गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत वे स्रोत हैं, जो कि - [U.P.P.C.S.(Pre) 2023]

Correct Answer: (d) नवीकरणीय हैं
Solution:ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों में जीवाश्म ईंधन; जैसे कोयला, प्राकृतिक गैस इत्यादि शामिल हैं, जबकि गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत पवन ऊर्जा, सूर्य का प्रकाश इत्यादि हैं, जो कि नवीकरणीय हैं। अतः इन्हें नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत भी कहा जाता है।

8. जीवाश्मी-ईंधनों में एकमात्र ऊर्जा का चरम स्रोत है- [U.P.R.O./A.R.O. Re.Exam (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) सूर्य
Solution:पौधों के वे उत्पाद जो कि हजारों वर्षों से पृथ्वी के नीचे दबे पड़े थे या पौधों के वे जीवाश्म जिनका उपयोग हम ईंधन के रूप में करते हैं, जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuel) कहलाते हैं। इनमें संचित ऊर्जा का परम स्रोत सूर्य है। ये अनवीकरणीय ऊर्जा संसाधन हैं; जैसे-कोयला, पेट्रोलियम आदि। जीवाश्म ईंधनों में एकमात्र ऊर्जा का चरम स्रोत सूर्य है। सूर्य से प्राप्त ऊर्जा सौर ऊर्जा कहलाती है।