ऊष्मा एवं ऊष्मा गतिकी भाग-II

Total Questions: 41

1. थर्मस बोतल में पेय पदार्थ को कुछ समय तक उसी ताप पर रखने के लिए उसकी दीवारों पर निम्न की परत लगाई जाती है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) रजत परत
Solution:थर्मस में प्रयुक्त कांच या स्टील पर रजत परत (Silver Plating) लगा कर पेय पदार्थों को गर्म रखा जाता है।

2. गर्मियों में सफेद कपड़े पहनना ज्यादा आरामदेह है, क्योंकि– [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) वे अपने ऊपर पड़ने वाली सारी ऊष्मा को परावर्तित कर देते हैं।
Solution:प्रकृति के विभिन्न रंगों में अलग-अलग विशेषता पाई जाती है। काला रंग ऊपर से पड़ने वाली ऊष्मा को सर्वाधिक अवशोषित करता है, जबकि सफेद रंग में ऊष्मा को परावर्तित करने की सर्वाधिक क्षमता पाई जाती है। गर्मियों में सफेद कपड़े पहनने से आराम मिलता है, क्योंकि ऊष्मा परावर्तित होने से हमें गर्मी कम लगती है।

3. श्वेत वस्त्र, काले वस्त्रों की अपेक्षा ठंडे होते हैं, क्योंकि - [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) वे संपूर्ण प्रकाश को परावर्तित करते हैं।
Solution:प्रकृति के विभिन्न रंगों में अलग-अलग विशेषता पाई जाती है। काला रंग ऊपर से पड़ने वाली ऊष्मा को सर्वाधिक अवशोषित करता है, जबकि सफेद रंग में ऊष्मा को परावर्तित करने की सर्वाधिक क्षमता पाई जाती है। गर्मियों में सफेद कपड़े पहनने से आराम मिलता है, क्योंकि ऊष्मा परावर्तित होने से हमें गर्मी कम लगती है।

4. नीचे एक एसर्शन (कथन) दिया गया है जिसके बाद उसका कारण दिया गया है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

कथन (A) : जाड़ों में पहनने के लिए हम सफेद कपड़ों को वरीयता देते हैं।

कारण (R) : सफेद कपड़े ऊष्मा के अच्छे परावर्ती होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा सही उत्तर है ?

Correct Answer: (d) (A) भ्रामक है, किंतु (R) सत्य है।
Solution:जाड़ों में नहीं बल्कि गर्मी में पहनने के लिए हम सफेद कपड़ों को वरीयता देते हैं। अतः कथन (A) असत्य है। सफेद वस्त्र ऊष्मा के अच्छे परावर्तक तथा खराब अवशोषी होते हैं। इसी कारण गर्मियों में काले या गहरे रंगों की अपेक्षा सफेद वस्त्र अधिक सुविधाजनक होते हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न के उत्तर रूप में विकल्प (b) को सही माना है जो कि गलत है।

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

कथन (A) : हल्के रंगीन कपड़ों को गर्मी में वरीयता दी जाती है।

कारण (R) : हल्के रंग ऊष्मा को कम अवशोषित करते हैं।

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:सफेद तथा हल्के रंग के कपड़े ऊष्मा के कम अवशोषी (Poor Absorbers) होते हैं, इसीलिए इन कपड़ों को गर्मी में वरीयता दी जाती है। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।

6. शरीर की सतह से स्वेदन (पसीना बहना) द्वारा जल की हानि निर्भर करती है- [U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) (a) और (b) दोनों पर
Solution:शरीर की सतह से स्वेदन (पसीना बहना) द्वारा जल की हानि वातावरण के ताप तथा वातावरण की नमी दोनों पर निर्भर करती है।

7. पसीने का मुख्य उपयोग है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994-95]

Correct Answer: (a) शरीर का ताप नियंत्रित रखने में
Solution:मानवों में पसीने का मुख्य उपयोग शरीर का ताप नियंत्रित (Thermoregulation) रखने में होता है। एक वयस्क व्यक्ति में पसीना निकलने की दर अधिकतम 2-4 लीटर प्रति घंटे या 10-14 लीटर प्रतिदिन हो सकती है। त्वचा से पसीने के वाष्पित होने से ठंडक का अनुभव होता है।

8. गर्म मौसम में पंखा चलने से आराम महसूस होता है, क्योंकि- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008, 67th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) हमारा पसीना तेजी से वाष्पीकृत होता है।
Solution:गर्मी के मौसम में हमारे शरीर से पसीना अधिक निकलता है। पंखा चलने पर यह पसीना तेजी से वाष्पीकृत होता है, जिससे शरीर में ठंडापन उत्पन्न होता है तथा आराम महसूस होता है।

9. मिट्टी के घड़े में निम्न में से किस क्रिया के कारण जल ठंडा रहता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) वाष्पीकरण
Solution:मिट्टी के घड़े की दीवारों में असंख्य सूक्ष्म छिद्र होते हैं। इन छिद्रों से पानी रिसता रहता है, जिस कारण घड़े की सतह पर हमेशा, गीलापन रहता है। छिद्रों से निकले पानी का वाष्पोत्सर्जन होता रहता है। जिस सतह पर वाष्पोत्सर्जन होता है वह सतह ठंडी हो जाती है, यानी उस सतह का तापमान गिर जाता है।

10. एक विशेष दिन व समय में चुरु में 48°C व शिमला में 24°C तापमान था। सभी रूपों में समान धातु के दो प्यालों में पानी, चुरु में 95°C व शिमला में 71°C पर रखा गया। दोनों में से कौन-सा प्याला कमरे के तापमान पर पहले पहुंचा ? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) दोनों प्याले कमरे के तापमान पर एक ही समय पहुंचे।
Solution:किसी वस्तु की ऊष्मा हानि की दर को शीतलन की दर कहते हैं।

ऊष्मा हानि की दर (ΔQ) ∝ तापांतर (ΔΤ)

: 95°C-48°C=47°C तथा 71°C-24°C = 47°C )

चूंकि तापांतर समान है, इसलिए दोनों प्याले कमरे के तापमान पर एक ही समय में पहुंचेंगे।