Solution:न्यूटन के शीतलन नियम (Newton's law of cooling) के अनुसार, किसी तप्त पिण्ड द्वारा ऊष्मा खोने की दर उस पिण्ड तथा उसके परिवेश (Its surroundings) के ताप आधिक्य के अनुक्रमानुपाती (Directly Proportional) होती है और यह केवल तप्त पिण्ड के पृष्ठ की प्रकृति एवं क्षेत्रफल पर निर्भर करती है। न्यूटन के शीतलन नियम के अनुसार : -dT/dt = K(Tt - Ts)
जहां, Tt = समय t पर ताप
Ts = पिण्ड के परिवेश का ताप
K = नियतांक
पहला अंतराल: 90°C से 75°C तक (तापमान में गिरावट = 15°C)
औसत तापमान = (90+75)/2=82.5∘C
दूसराअंतराल: 75°C से 60°C तक (तापमान में गिरावट = 15°C)
औसत तापमान = (75+60)/2=67.5∘C
दूसरे शब्दों में, अगर समय t में तापमान T₁ से परिवर्तित होकर T₂ हो जाता है, तब
(T₂ - T₁)/t = K[((T₁ + T₂)/2) - Ts]
पिण्ड 25 सेकण्ड में 90° से. से 75° से. तक ठण्डा होता है। पुनः, अगर 75° से. से 60° से. तक ठण्डा होने में लगने वाला समय t है, तो
15/25 = K(82.5 - Ts) ......... (1)
15/t = K(67.5 - Ts )...........(2)
समी. (1) में समी. (2) से भाग देने पर
t/25 = (82.5 - Ts)/(67.5 - Ts) > 1
t > 25