कथन-1 : ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीपों और महासागरों के बीच तापमान विपर्यास (Temperature contrast) शीत ऋतु की अपेक्षा अधिक होता है।
कथन-II : जल की विशिष्ट ऊष्मा (Specific heat), भूपृष्ठ (Land surface) की विशिष्ट ऊष्मा की अपेक्षा अधिक होती है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Correct Answer: (a) कथन-1 और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
Solution:जल, भूमि की चट्टानों और मृदा (Soil) द्वारा प्रदर्शित तापीय गुणों (Thermal properties) से बहुत भिन्न तापीय गुण प्रदर्शित करता है। तापीय गुणों में यह अंतर महासागरों (Oceans) और भूमि को अलग-अलग दरों (Different rates) पर गर्म और ठंडा करने का कारण बनता है, जिससे महासागरों एवं भूमि के बीच महत्वपूर्ण तापमान भिन्नता होती है। महाद्वीप (Continents), महासागरों की तुलना में गर्मियों में अधिक गर्म और शीत ऋतु में अधिक ठंडे होते हैं। भूमि और जल के ताप (Heating) और शीतलन (Cooling) का अंतर उनके ऊपर वायु राशियों (Air masses) के तापमान एवं गति को प्रभावित करता है। चूंकि सूर्यातप (Solar irradiation or insolation) की एक निश्चित मात्रा के लिए जल की ऊष्मा क्षमता (Heat capacity) या विशिष्ट ऊष्मा (Specific heat) रेत, मृदा या अन्य सामग्रियों की तुलना में बहुत अधिक होती है; इसलिए जल का तापमान, सतह (Land) के तापमान की तुलना में कम बढ़ता है।इसी कारण गर्मियों में महाद्वीपों एवं महासागरों के बीच तापमान विपर्यास (Temperature contrast) सर्दियों की अपेक्षा अधिक होता है।