एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर (कृषि विभाग) परीक्षा-2017 प्रथम पाली

Total Questions: 100

61. 'हरियाणा केसरी' का खिताब किसे दिया गया है?

Correct Answer: (1) पंडित नेकीराम शर्मा
Solution:हरियाणा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा का जन्म 4 सितम्बर, 1887 को रोहतक के कैलांग गाँव में हुआ। 1916 ई. में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के स्वराज्य संघ के सदस्य बने थे। 1921-22 ई. में असहयोग आंदोलन में भाग लेने के कारण इन्हें एक वर्ष का कारावास मिला। इन्होंने भिवानी से 'संदेश' नामक एक साप्ताहिक हिन्दी पत्र भी निकाला था। यह 'हरियाणा केसरी' नाम से भी विख्यात रहे।

62. हरियाणा में एशिया का सबसे बड़ा पशुपालन फार्म कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (4) हिसार
Solution:हरियाणा में एशिया का सबसे बड़ा पशुपालन फार्म हिसार में स्थित है, जिसे सरकारी पशुधन फार्म, हिसार के नाम से जाना जाता है. यह प्रजनन, अनुसंधान और प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण संस्थान है जिसकी स्थापना 1809 में हुई थी. 

63. निम्नलिखित किस नृत्य विद्या का प्रदर्शन पुरुषों और महिलाओं द्वारा किया जाता है?

Correct Answer: (4) झूमर
Solution:झूमर नृत्यः यह हरियाणा राज्य का लोक नृत्य हैं झूमर एक आभूषण है, जिसे विवाहित स्त्रियाँ बड़े चाव से अपने मस्तक पर धारण करती हैं। महिलाएँ झूमर के आकार में खड़ी होकर नाचती और गाती है।

64. मंजीरा लोकनृत्य में निम्नलिखित कौन सा उपकरण बजाया जाता है?

Correct Answer: (4) उपर्युक्त सभी
Solution:मंजीरा लोकनृत्यः यह नृत्य नगाड़ो, डफ और मंजीरो की ध्वनि पर किया जाता है। इस नृत्य में महिलाएँ और पुरुष दोनों भाग लेते हैं।

65. हरियाणा के 'धमाल' नृत्य विद्या का प्रदर्शन ....... में किया जाता है।

Correct Answer: (2) झज्जर और महेन्द्रगढ़
Solution:धमाल नृत्य : लोक परंपरा के हिसाब से यह नृत्य महाभारत काल से चला आ रहा है। यह नृत्य युवकों या पुरुषों में ही प्रचलित है। इस नृत्य में राज्य के रणबांकुरे वीरों की ओजस्विता एवं वीरता की सहज झलक देखने को मिलती है। इस नृत्य विद्या का प्रदर्शन झज्जर एवं महेन्द्रगढ़ में किया जाता है।

66. पौधों में संसेचन के फलस्वरूप उत्पन्न एकल कोशिका ....... कहलाती है।

Correct Answer: (1) युग्मनज
Solution:युग्मज (Zygocyte): दो युग्मक कोशिकाएँ लैंगिक प्रजनन के द्वारा संयुक्त होकर जिस कोशिका का निर्माण करती है उसे युग्मज कहते हैं। बहुकोशिकीय प्राणियों में युग्मज ही ध्रुण का आदिरूप है। एककोशिय प्राणियों में युग्मज स्वयं विभक्त होकर नई संताने उत्पन्न करता है जो प्रायः अर्धसूत्री विभाजन की प्रक्रिया द्वारा संपन्न होता है।

67. निम्नलिखित में से कौन सी फसल अच्छी जल निकासी वाली उर्वर मृदा, मध्यम तापमान और ढेर सारी धूप की आवश्यकता रखती है?

Correct Answer: (2) मकई
Solution:मक्का उत्पादन के लिए भौगोलिक कारकः
1. उत्पादक कटिबंध उपोष्ण कटिबंध
2. तापमान 25-30 से.ग्रे.
3. वर्षा - 60-120 सेमी.
4. मिट्टी - चिकनी, दोमट एवं कांप मिट्टी
5. खाद - नाइट्रोजन, सल्फेट आदि

68. सर्दी में किस रबी फसल की बुवाई की जाती है।

Correct Answer: (1) गेहूँ
Solution:रबी फसलः यह अक्टूबर-नवम्बर में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल में काट ली जाती है। इसकी मुख्य फसलें गेहूँ, जौ, चना, मटर, सरसों, आलू, राई आदि।

69. निम्नलिखित कौन सा एक अजैविक उर्वरक है?

Correct Answer: (4) पोटैसियम नाइट्रेट
Solution:पोटैशियम नाइट्रेटः पाटेशियम नाइट्रेट एक रासायनिक यौगिक है। इसका अणुसूत्र KNo3 है। यह एक आयनिक लवण है। इसे 'शोरा' भी कहा जाता हैं इसका उपयोग मुख्यतः ऊर्वरक, रॉकेट के नोदक (प्रोपेलेंट) तथा पटाखों में होता है।

70. निम्नलिखित किस आधुनिक सिंचाई विधि से जल का संरक्षण होता है?

Correct Answer: (2) स्प्रिंक्लर सिंचाई
Solution:छिड़काव / फव्वारा सिंचाई: छिड़काव सिंचाई, सिंचाई की एक विधि है जो वर्षा के समान है। पानी पाइप तंत्र के माध्यम से आमतौर पर पम्पिंग द्वारा वितरित किया जाता है। वह फिर स्प्रे हेड के माध्यम से हवा और पूरी मिट्टी की सतह पर छिड़का जाता है जिससे पानी भूमि पर गिरने वाली पानी की छोटी बूँदों में बट जाता है।