एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर (मिट्टी विभाग) परीक्षा 2017 (द्वितीय पाली)

Total Questions: 100

51. जसवंत सिंह तोहनवी ने हरियाणा ....... में अंशदान किया है।

Correct Answer: (3) रंगमंच
Solution:यशवंत सिंह तोहनवी ने आर्य संगीत रामायण की रचना 1923 में की थी। सरल भाषा व संगीत नाट्य शैली में लिखी होने के कारण यह पूरे देश में प्रसिद्ध हो गई।

52. हरियाणा के प्रथम राज्य कवि ....... थे।

Correct Answer: (1) उदय भानू हंस
Solution:उदयभानु हंस हरियाणा में राज्य कवि
हैं और हिंदी में 'रूबाई' के प्रवर्तक कवि हैं, जो 'रूबाई सम्राट' के रूप में लोकप्रिय है। 1926 में पैदा हुए उद्यभानु हंस भी 'हिन्दी रूबाई, 1952 में प्रकाशित हुई थी। जो निःसंदेह हिन्दी में एक 'नया' और निराला प्रयोग था। हरियाणा सरकार द्वारा सर्वप्रथम 'राज्यकवि' का सम्मान (1967) में किया गया।

53. मेवात जिले का मुख्यालय ....... है।

Correct Answer: (2) नूह
Solution:मेवात भारतीय राज्य हरियाणा का एक जिला है। इसका मुख्यालय नूंह में स्थित है।

54. यमुना नदी हरियाणा और ........ के बीच पूर्वी सीमा बनाती है।

Correct Answer: (1) उत्तर प्रदेश
Solution:यमुना नदी भारत की एक नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है, जो यमुनोत्री (चम्पासर हिमनद) से निकलती है और प्रयाग में गंगा से मिल जाती है। यमुना पश्चिमी हिमालय से निकल कर उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा की सीमा बनाते हुए बाद में उत्तर प्रदेश में बहते हुए प्रयागराज में गंगा में मिल जाती है।

यमुना नदी हरियाणा राज्य के यमुनानगर जिले के मैदानी क्षेत्र में प्रवेश कर क्रमशः करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, जिलों से सीमा बनाते हुए अंततः फरीदाबाद जिले के हसनपुर नामक स्थान से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाती है।

यमुना नदी को हरियाणा राज्य की 'जीवन रेखा' माना जाता है। यह हरियाणा की एकमात्र सदाबहार नदी है।

55. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व ........ विद्यालय में स्थित है।

Correct Answer: (1) हिसार
Solution:चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार स्थित एक विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1970 में हुई थी। इसका नाम भारत के सातवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा गया है।

56. हरियाणा राज्य 4 मंडलों में बँटा है। इनमें से कौन सा मंडल नहीं है।

Correct Answer: (5) इनमें से कोई नहीं
Solution:हरियाणा राज्य में मंडल व्यवस्था 1 नवम्बर, 1966 से ही शुरू कर दी गई थी। अभी कुल 22 जिले और 6 मंडलों में बाँटा गया है। इससे पहले इसकी संख्या 4 थी। हरियाणा में मंडल है- अम्बाला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद।

57. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना गरीबों के लिए ....... योजना है।

Correct Answer: (4) दुर्घटना बीमा
Solution:प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित दुर्घटना बीमा योजना है। इसका आरंभ भारत के प्रधानमंत्री 'नरेन्द्र मोदी' ने 9 मई, 2015 को कोलकाता में किया।

58. राष्ट्रीय पशु आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो (NBAGR) ....... में स्थित है

Correct Answer: (1) हिसार
Solution:राष्ट्रीय पशु आनुवांशिकी संस्थान (NBAGR) हिसार में स्थित हैं जिसने प्रारंभिक वर्षों में स्वदेशी पशु आनुवंशिक संसाधनों के लक्षण, वर्णन, कोशिका आनुवंशिकी का उपयोग और जैव रासायनिक बहुरूपता के अध्ययन पर जोर दिया है।

59. फरीदाबाद जिले में सूरजकुंड एक प्राचीन जलाशय है जो ........ पर्वतमाला की पृष्ठभूमि में स्थित है।

Correct Answer: (2) अरावली
Solution:सूरजकुंड हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित है। यह अपने हस्तशिल्प मेला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह अरावली पर्वत के निकट स्थित है।

60. 2011 की जनगणना के अनुसार, सभी राज्यों के बीच ........ का सबसे खराब पुरुष-महिला अनुपात था।

Correct Answer: (3) हरियाणा
Solution:लिंगानुपात का अर्थ है प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या। भारत में सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा (879) है।

हरियाणा में 10 साल में पहली बार लिंग अनुपात में सुधार, लड़कियों का अनुपात 900 के पार पहुँचा।