एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2006 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 50

1. हड़प्पा संस्कृति के स्थल एवं उनकी स्थिति सम्बन्धी निम्नलिखित युग्मों में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) राखीगढ़ी - राजस्थान
Solution:व्याख्या - हड़प्पाकालीन स्थल राखीगढ़ी हरियाणा के हिसार जिले में घग्गर नदी के किनारे स्थित है। यह भारत का सबसे बड़ा हड़प्पा कालीन स्थल है। इस स्थल की खोज 1969 ई. में सूरजभान ने किया था। राखीगढ़ी का उत्खनन व्यापक पैमाने पर वर्ष 1997-99 में अमरेन्द्र नाथ द्वारा किया गया। यहाँ से हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा खुदाई से कुछ घरों, गलियों और जल निकासी का पता चला है।

2. गौतम बुद्ध के समय का प्रसिद्ध वैद्य जीवक किसके दरबार से सम्बन्धित था?

Correct Answer: (a) बिम्बिसार
Solution:व्याख्या - गौतम बुद्ध के समय का प्रसिद्ध वैद्य जीवक बिम्बिसार के दरबार में था। जीवक सलावती नामक गणिका का पुत्र था। ज्ञातव्य है कि मगध का प्रथम राजवंश हर्यंक कुल के शासन से आरम्भ होता है। इस वंश का प्रथम ज्ञात शासक बिम्बिसार था। अवन्तिराजा चंड प्रद्योत से उसका युद्ध हुआ था लेकिन बाद में मैत्री सम्बन्ध हो जाने से उसने अपने राजवैद्य जीवक को चंड प्रद्योत के राज्य में चिकित्सार्थ भेजा था।

3. नयनार कौन थे?

Correct Answer: (a) शैव
Solution:व्याख्या - नयनार शैव धर्म से संबंधित थे। इनके द्वारा दक्षिण भारत में शैव धर्म का प्रचार-प्रसार किया गया। इनकी संख्या 63 मानी जाती है, जबकि अलवार संतों ने दक्षिण भारत में वैष्णव धर्म का प्रचार - प्रसार किया। इनकी संख्या 12 मानी जाती है। इनके पदों का संग्रह 'दिव्य प्रबन्ध' कहलाता है जो वेदों के तुल्य माना जाता है। अलवार सन्त भक्ति आन्दोलन के जन्मदाता माने जाते हैं।

4. विक्रम एवं शक संवतों में कितना अन्तर (वर्षो में) है?

Correct Answer: (c) 135 वर्ष
Solution:व्याख्या-उज्जैन के एक शासक विक्रमादित्य ने 57 ई. पू. में विक्रमी संवत चलाया था और कुषाण शासक कनिष्क ने 78 ई. में सम्बत् चलाया था। इस प्रकार विक्रम संवत और शक संवत में अन्तर (78 + 57 = 135) 135 वर्ष है।

5. ईस्वी सन् के पूर्व की कुछ शताब्दियों में निम्नलिखित में से किन शासकों ने गिरनार क्षेत्र में जल संसाधन व्यवस्था की ओर ध्यान दिया?

1. महापद्म नन्द

2. चन्द्रगुप्त मौर्य

3. अशोक

4. रुद्रदामन

नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) 2,3
Solution:व्याख्या- ईस्वी सन् के पूर्व की कुछ शताब्दियों में चन्द्रगुप्त मौर्य तथा अशोक ने गिरनार क्षेत्र में जल संसाधन व्यवस्था की ओर ध्यान दिया, शक शासक रुद्रदामन का समय ईस्वी सन् के बाद का है। गिरनार क्षेत्र में सुदर्शन झील का निर्माण चन्द्रगुप्त मौर्य के आदेश पर गिरनार के राज्यपाल पुष्यगुप्त वैश्य ने कराया था। अशोक के समय महामात्य तुषास्प ने झील का पुनर्निर्माण करवाया। इस झील के पुनर्निर्माण तथा मरम्मत का कार्य स्कन्दगुप्त तथा रुद्रदामन के द्वारा भी करवाया गया था।

6. टालेमी फिलाडेल्फस, जिसके साथ अशोक के राजनय सम्बन्ध थे, कहाँ का शासक था?

Correct Answer: (b) मिस्र
Solution:व्याख्या - टालेमी फिलाडेल्फस (ग्रीक परिवार) मिस्त्र का शासक था। अशोक ने इसके साथ राजनय सम्बन्ध स्थापित किया था। टालेमी फिलाडेल्फस ने सिकन्दरिया में एक विशाल पुस्तकालय स्थापित किया था जिसका उद्देश्य भारतीय ग्रन्थों के अनुवाद को सुरक्षित रखना था

7. निम्नलिखित में से किस राजवंश के अभिलेख से इस परम्परा का समर्थन होता है कि लुम्बिनी शाक्यमुनि बुद्ध का जन्मस्थान था?

Correct Answer: (a) मौर्य
Solution:व्याख्या - मौर्यवंशीय शासक अशोक ने अपने राज्याभिषेक के बीसवें वर्ष लुंबिनी की यात्रा की तथा वहाँ रूम्मिनदेई लघु स्तंभ लेख को स्थापित करवाया। इस स्तंभलेख में बुद्ध का जन्मस्थान लुम्बिनी में होने की जानकारी प्राप्त होती है। अशोक ने बुद्ध की जन्मभूमि होने के कारण लुबिंनी ग्राम का धार्मिक कर माफ कर दिया तथा भू- राजस्व को 1/6 से घटाकर 1/8 कर दिया।

8. निम्नलिखित राजाओं में किसका जैन धर्म के प्रति भारी झुकाव था?

Correct Answer: (c) खारवेल
Solution:व्याख्या-कलिंग का चेदि शासक खारवेल जैन धर्म का महान संरक्षक था। उसने जैन साधुओं के निर्वाह के लिए प्रभूत दान दिया तथा उनके निवास के लिए गुहाविहार बनवाये थे। ज्ञातव्य है कि जैन साहित्य में अशोक के पौत्र सम्प्रति को इस मत का संरक्षक बताया गया है।

9. जौनपुर नगर की स्थापना किसने की थी?

Correct Answer: (b) फिरोजशाह तुगलक
Solution:तुगलक वंश के शासक फिरोज तुगलक ने जौना खाँ (मुहम्मद बिन तुगलक) के याद में जौनपुर शहर की स्थापना की। इसके अतिरिक्त उसने फिरोजाबाद, फतेहाबाद, हिसार, फिरोजपुर नामक नगर बसाए। ज्ञातव्य है कि उसने दीवान-ए-खैरात विभाग स्थापित किया था जो गरीब मुसलमानों, अनाथों को आर्थिक सहायता तथा निर्धन मुस्लिम लड़कियों के विवाह की व्यवस्था करता था तथा दीवाने इस्तिहाक (गरीब और बूढ़े लोगों की सुरक्षा के लिए) स्थापित किया।

10. सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की स्थापना की

Correct Answer: (c) फिरोज़शाह तुगलक ने
Solution:सल्तनत काल में सर्वप्रथम लोकनिर्माण विभाग की स्थापना तुगलक वंश के शासक फिरोज तुगलक ने की थी। इसने हक-ए-शर्ब नामक सिंचाई कर लगाया साथ ही इसने दीवाने-ए-खैरात नामक विभाग तथा रोजगार दफ्तर की स्थापना भी करवाया था।