एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2006 सामान्य अध्ययन (Part-II)Total Questions: 5031. उत्तर प्रदेश के किस जिले में देश के प्रथम पुलिस संग्रहालय की स्थापना की गई?(a) इलाहाबाद(b) आगरा(c) गाजियाबाद(d) लखनऊCorrect Answer: (c) गाजियाबादSolution:व्याख्या - उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद जनपद में देश के प्रथम पुलिस संग्रहालय की स्थापना की गई है। ज्ञातव्य है कि गाजियाबाद वेबसाइट पर मतदाता सूची जारी करने वाला देश का पहला जिला है।32. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जनपद में भारतीय कारपेट प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना की गई है?(a) आगरा(b) मिर्जापुर(c) मुरादाबाद(d) सन्त कबीर नगर(e) भदोहीCorrect Answer: (e) भदोहीSolution:व्याख्या - उत्तर प्रदेश के भदोही (सन्त रविदास नगर जनपद) जनपद में भारतीय कारपेट प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना की गई है। इस जिले को कारपेट सिटी के नाम से भी जाना जाता है। । मुरादाबाद जिले में राष्ट्रीय डिजाइन केन्द्र की स्थापना की गई है।33. स्वावलंबन योजना निम्नलिखित में से किस उद्देश्य की पूर्ति करती है?(a) ग्रामीण महिलाओं को रोजगार(b) शहरी महिलाओं को रोजगार(c) विकलांग व्यक्तियों को रोजगार(d) महिलाओं को प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करनाCorrect Answer: (d) महिलाओं को प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करनाSolution:व्याख्या - स्वालम्बन योजना महिलाओं के प्रशिक्षण एवं कौशल - प्रदान करने के उद्देश्य की पूर्ति करता है। इसका उद्देश्य परम्परागत क्षेत्रों में महिलाओं के कौशल में सुधार व प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराकर महिलाओं की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार करना है।34. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान किस जनपद में स्थित है?(a) ललितपुर(b) पीलीभीत(c) लखीमपुर खीरी(d) सोनभद्रCorrect Answer: (c) लखीमपुर खीरीSolution:व्याख्या - उत्तर प्रदेश राज्य में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान दुधवा राष्ट्रीय उद्यान है। यह लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिले के लगभग 490 वर्ग किमी. वन क्षेत्र में विस्तृत है।35. यदि किसी वृत की परिधि 50% बढ़ा दी जाय तो उसका क्षेत्रफल कितने प्रतिशत बढ़ जायेगा?(a) 50%(b) 100%(c) 125%(d) 225%Correct Answer: (c) 125%Solution:व्याख्या - माना परिधि (2 π R) = 100तब π R = 50R = 50/π∴ क्षेत्रफल = π R² = π × (50/π)² = 2500/πनई परिधि = 150तब 2 π r = 150 ⇒ r = 75/π∴ नया क्षेत्रफल = π r² = π × (75/π)² = 5625/πक्षेत्रफल में वृद्धि = ((5625/π - 2500/π) / (2500/π)) × 100 = 125%36. एक संख्या अपने 20% से 20 अधिक है। संख्या है(a) 20(b) 25(c) 50(d) 80Correct Answer: (b) 25Solution:व्याख्या - माना संख्या x हैशर्तानुसार, x × (20/100) = x - 20 या, x/5 = x - 20या, x = 5x - 100 या, x - 5x = -100या, -4x = -100 या, x = 2537. सूची-1 (श्रेणी) को सूची-II (54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार | विजेता) से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएःसूची-I (List-I)सूची-II (List-II)A. सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म1. केयर ऑफ फुटपाथB. सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म2. खोसला का घोसलाC. सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म3. पुल्लीजमनD. सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म4. लगे रहो मुन्ना भाईABCD(a)1324(b)3412(c)3241(d)4213(a) A-1, B-3, C-2, D-4(b) A-3, B-4, C-1, D-2(c) A-3, B-2, C-4, D-1(d) A-4, B-2, C-1, D-3Correct Answer: (b) A-3, B-4, C-1, D-2Solution:व्याख्या- 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार रॉकेट्री को दिया गया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अल्लू अर्जुन (फिल्म-पुष्पा) दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट (फिल्म- गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सैनन (फिल्म- मिमी) को संयुक्त रूप से दिया गया।38. निम्नलिखित में से किस बैंक ने चीन में अपनी शाखा पहले खोली है-(a) बैंक ऑफ बड़ौदा(b) पंजाब नेशनल बैंक(c) भारतीय स्टेट बैंक(d) यूको बैंकCorrect Answer: (c) भारतीय स्टेट बैंकSolution:व्याख्या - भारतीय स्टेट बैंक ने सर्वप्रथम चीन में अपनी शाखा खोली। एस.बी.आई. ने अपनी शाखा 2006 में शंघाई (चीन) में खोली थी। बैंक का प्रतिनिधि कार्यालय तिआनजिन में है। तिजानजिन से चीन का अधिकांश विदेशी व्यापार होता है।39. संगम योजना का उद्देश्य है(a) शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था(b) नदियों की सफाई की व्यवस्था(c) साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा(d) विकलांगों की सहायताCorrect Answer: (d) विकलांगों की सहायताSolution:व्याख्या - संगम योजना का उद्देश्य विकलांगों की सहायता करना है। संगम योजना 15 अगस्त 1996 को आरंभ की गई थी, इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विकलांग व्यक्तियों को समूह में संगठित किया जाता है। संगम नाम से गठित ऐसे प्रत्येक समूह को आर्थिक गतिविधियाँ सम्पन्न करने हेतु 15000 रुपये की सहायता प्रदान किये जाने का प्रावधान था।40. 14 अप्रैल 2008 से कोलकाता (भारत) और ढाका (बंग्लादेश) के बीच प्रारम्भ रेलगाड़ी का नाम रखा गया है-(a) सद्भावना एक्सप्रेस(b) शांति एक्सप्रेस(c) मैत्री एक्सप्रेस(d) अमन एक्सप्रेसCorrect Answer: (c) मैत्री एक्सप्रेसSolution:व्याख्या - भारत और बंग्लादेश के बीच 43 वर्षों बाद (1965 में) 14 अप्रैल, 2008 को (बंग्लादेश का नववर्ष) ढाका-कोलकात्ता, मैत्री एक्सप्रेस का संचालन आरम्भ हुआ। यह रेलगाड़ी ढाका छावनी रेलवे स्टेशन से प्रत्येक शनिवार को बंग्लादेश की 418 यात्रियों की क्षमता वाली रेलगाड़ी कोलकाता के लिए तथा रविवार को 366 यात्रियों की क्षमता वाली रेलगाड़ी कोलकाता से ढाका चला करेगी। वातानुकूलित दर्जे का किराया 20 डॉलर और इकोनामी दर्जे का किराया 10 डॉलर होगा।Submit Quiz« Previous12345Next »