एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2001 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

1. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-Iसूची-II
A. ऋग्वेद1. संगीतमय स्तोत्र
B. यजुर्वेद2. स्त्रोत एवं कर्मकाण्ड
C. सामवेद 3. तंत्र-मंत्र एवं वशीकरण
D. अथर्ववेद4. स्त्रोत एवं प्रार्थनायें

 

ABCD
(a)4213
(b)3241
(c)4123
(d)2314
Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या-उपर्युक्त का सही सुमेलन निम्नानुसार है -
सूची-Iसूची-II
 ऋग्वेद स्त्रोत एवं प्रार्थनायें
यजुर्वेद स्त्रोत एवं कर्मकाण्ड
सामवेदसंगीतमय स्तोत्र
अथर्ववेदतंत्र-मंत्र एवं वशीकरण

2. अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद् में होता है।

Correct Answer: (d) कठोपनिषद् में
Solution:व्याख्या-अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम के मध्य संवादों का वर्णन कठोपनिषद में है। उपनिषद प्राचीन संस्कृत ग्रंथ है। जिसमें हिन्दू धर्म के कुछ केन्द्रीय सैद्धांतिक सिद्धांत और विचार शामिल है।

3. भारत में सिकन्दर की सफलता निम्न कारणों से थी-

1. उस समय भारत में कोई केंद्रीय सत्ता नहीं थी

2. उसकी फौज बेहतर थी

3. उसे देशद्रोही शासकों से सहायता मिली।

4. वह एक अच्छा प्रशासक था

नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) 1, 2, तथा 3
Solution:व्याख्या-ईरानी आक्रमण के बाद भारत को यूनानी आक्रमणकारी सिकन्दर का सामना करना पड़ा। भारत के विजय अभियान के तहत सिकन्दर ने 326 ई. पूर्व में बल्ख को जीतने के बाद काबुल होते हुए हिन्दुकुश पर्वत को पार किया। भारत की धरती पर सिकन्दर का प्रबल प्रतिरोध पौरव राजा पोरस ने किया। इन दोनों में झेलम नदी के किनारे 'वितस्ता का युद्ध' हुआ जिसमें पोरस की हार हुई पर उसकी बहादुरी से प्रभावित होकर सिकन्दर उनके राज्य को वापस कर उससे दोस्ती कर ली। भारत में सिकन्दर की सफलता के निम्न कारण थे-(i) सिकन्दर के आक्रमण के समय पश्चिमोत्तर भारत अनेक छोटे-छोटे राज्यों में विभक्त था जिनको अलग-अलग जीतना सिकन्दर के लिए आसान था। (ii) सिकन्दर की सेना बेहतर थी। (iii) इसे भारत के देशद्रोही शासकों से सहायता मिली थी।

4. निम्नलिखित में से किसमें पुनर्विवाह वर्जित है?

Correct Answer: (b) मनुस्मृति
Solution:व्याख्या-स्मृतियों को धर्मशास्त्र भी कहा जाता है। संभवतः मनुस्मृति एवं याज्ञवल्क्य स्मृति सबसे प्राचीन है। मनुस्मृति से द्वितीय सदी ई.पूर्व के भारत के बारे में राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक जानकारी मिलती है। इस स्मृति में पुनर्विवाह वर्जित है। मेधातिथि, भारूचि, गोविन्द राज आदि टीकाकारों ने मनुस्मृति पर भाष्य लिखे। विश्वरूप, अपरार्क, विज्ञानेश्वर आदि ने याज्ञवल्क्य पर भाष्य लिखे। अर्थशास्त्र आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित भारत का पहला राजनीतिक ग्रंथ है। इस ग्रंथ से मौर्यकालीन राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिलती है।

5. ईसा की प्रारम्भिक शताब्दियों में भारत तथा रोम के बीच तेज व्यापारिक संबंधों की सूचना किस पुरास्थल की खुदाइयों से प्राप्त हुई है?

Correct Answer: (d) अरिकामेडु
Solution:व्याख्या-केंद्र शासित प्रदेश पाण्डिचेरी में स्थित अरिकामेडु भारत का एक प्रसिद्ध पुरास्थल है। इस स्थान से प्राप्त अवशेषों से भारत तथा रोम के बीच प्राचीन व्यापारिक सम्बंधों की जानकारी मिलती है। रोम को निर्यात किए जाने वाले सुन्दर वस्त्र भी यहाँ तैयार किए जाते थे। पश्चिम बंगाल में स्थित ताम्रलिप्ति पूर्वी भारत का सुप्रसिद्ध बन्दरगाह था। यह प्रसिद्ध शिक्षा केन्द्र भी था। हेनसांग, फाहियान, इत्सिंग ने यहाँ रहकर अध्ययन किया था। तमिलनाडु प्रांत का वर्तमान मदुरै ही प्राचीन काल में मदुरा नगर था। यहाँ पाण्ड्य राज्य की प्रसिद्ध राजधानी थी। यहाँ का मीनाक्षी मंदिर सुप्रसिद्ध है। तोण्डी चोलों का एक व्यापारिक बंदरगाह था।

6. सूची-1 तथा सूची-1॥ को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये-

सूची-I (दरबारी कवि)सूची-II (राजा)
A. अमीर खुसरो1. चन्द्रगुप्त II
B. कालिदास2. समुद्रगुप्त
C. हरिषेण3. हर्षवर्धन
D. बाणभट्ट4. अलाउद्दीन खिलजी

 

Correct Answer: (b)
Solution:
सूची-I (दरबारी कवि)सूची-II (राजा)
अमीर खुसरो अलाउद्दीन खिलजी
कालिदास चन्द्रगुप्त II
हरिषेणसमुद्रगुप्त
बाणभट्टहर्षवर्धन

7. गुर्जर-प्रतिहार वंश की स्थापना की थी-

Correct Answer: (a) नागभट्ट ने
Solution:व्याख्या 8वीं शताब्दी में नागभट्ट प्रथम (725 ई.) ने मालवा में गुर्जर-प्रतिहार वंश की स्थापना की थी। तथा देवराज, वत्सराज व नागभट्ट द्वितीय इस वंश के अन्य प्रसिद्ध शासक हुए। मिहिर भोज प्रथम प्रतिहार वंश का सर्वाधिक प्रतापी व शक्तिशाली शासक था।

8. अमीर खुसरो का जन्म हुआ था-

Correct Answer: (c) एटा में
Solution:व्याख्या-अमीर खुसरो का जन्म (वर्तमान कासगंज जिले) (उत्तर प्रदेश) के पटियाली गाँव में हुआ। इनके बचपन का नाम अबुल हसन था। ये निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे। इन्हें बलबन से लेकर गयासुद्दीन तुगलक के समय तक के सुल्तानों का संरक्षण प्राप्त था। अमीर खुसरो प्रथम ऐसा भारतीय लेखक था, जिसने हिन्दी शब्दों एवं मुहावरों का प्रयोग किया। संगीत के क्षेत्र में उसने 'सितार' का आविष्कार, ईरानी 'तम्बूरा' एवं भारतीय 'वीणा' को मिलाकर किया था। इसने स्वयं को तूती-ए-विन्द कहा है। वह पहला मुसलमान था जिसने खुद को भारतीय होने का दावा किया।

9. जौनपुर नगर निम्नांकित की स्मृति में स्थापित किया गया-

Correct Answer: (b) मोहम्मद बिन तुगलक
Solution:व्याख्या-फिरोजशाह तुगलक ने मुहम्मद बिन तुगलक (जौना खां) की स्मृति में जौनपुर नगर स्थापित किया था। इसने लगभग 300 नगरों की स्थापना की, जिसमें से हिसार, फिरोजाबाद, फिरोजपुर आदि प्रमुख है। फिरोजशाह तुगलक ने सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की स्थापना की, नहरों का जाल बिछाया एवं सिंचाई कर 'हक्क-ए-शर्ब' लगाने वाला प्रथम शासक है जो उपज का 1/10 होता था।

10. निम्नलिखित में से किसने कुतुबमीनार के निर्माण में योगदान नहीं दिया?

Correct Answer: (c) अलाउद्दीन खिलजी
Solution:व्याख्या-दिल्ली सल्तनत में कुतुबमीनार का निर्माण कार्य गुलाम वंश के शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने शुरू करवाया था जिसे इल्तुतमिश ने पूरा करवाया। फिरोजशाह तुगलक के समय में चौथी मंजिल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसने उसके स्थान पर दो मंजिलों का निर्माण करवाया। इस प्रकार कुतुबमीनार अब 5 मंजिल हो गयी। 72.5 मीटर ऊँची यह मीनार यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल है।