एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2001 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

11. 'शुद्ध अद्वैतवाद" का प्रतिपादन किया-

Correct Answer: (b) वल्लभाचार्य ने
Solution:व्याख्या-
प्रमुख सिद्धान्तप्रवर्तक
शुद्ध अद्वैतवादवल्लभाचार्य
अद्वैतवादशंकराचार्य
द्वैताद्वैतवादनिम्बार्काचार्य
विशिष्टाद्वैतवादरामानुजाचार्य

12. निम्नलिखित में सूफियों में से किसने कृष्ण को औलिया के रूप में माना-

Correct Answer: (a) शाह मोहम्मद गौस
Solution:व्याख्या-सूफी संत शाह मोहम्मद गौस ने कृष्ण को औलिया के रूप में माना है। ये सत्तारी सिलसिले के संत थे। इनका सम्बन्ध हुमायूँ और तानसेन से था। इनकी प्रसिद्ध रचना जवाहिर-ए-खम्स है जो उनकी अध्यात्मिक खोज को अभिव्यक्त करती है। ये मूल रूप से एक अफगानी राजकुमार थे।

13. निम्नलिखित सूफीवाद के सिलसिलों में कौन संगीत के विरुद्ध था?

Correct Answer: (d) नक्शबंदिया
Solution:व्याख्या-नक्शबंदी सिलसिले की स्थापना 14वीं सदी में ख्वाजा बहाउद्दीन नक्शबंद ने की थी। भारत में इस पंथ की स्थापना ख्वाजा बाकी विल्लाह ने 16वीं शताब्दी के लगभग की थी। इनके मुख्य शिष्य शेख अहमद सरहिन्दी थे। इस सिलसिले को संगीत से परहेज था। मुगल सम्राट औरंगजेब इसी सूफी सिलसिले का समर्थक था।

14. महाभारत के फारसी अनुवाद का शीर्षक है

Correct Answer: (b) रज्मनामा
Solution:व्याख्या-फैजी, जो अकबर के दरबार में 'राज कवि' के पद पर आसीन था। इसी के नेतृत्व में महाभारत का फारसी भाषा में 'रज्मनामा' नाम से अनुवाद बदायूँनी, नकीब खाँ, अबुल फजल आदि ने किया। अकबर ने फैजी के अधीन एक अनुवाद विभाग की स्थापना की थी। पंचतंत्र का फारसी में अनुवाद अबुल फजल ने 'अनवर-ए-सादात' नाम से तथा मौलाना हुसैन फैज ने 'यार-ए-दानिश' नाम से किया। कालिया दमन का अनुवाद फारसी में अबुल फजल ने 'यार-ए-दानिश' नाम से किया। रामायण का अनुवाद फारसी में बदायूँनी ने किया था।

15. दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण किया था-

Correct Answer: (d) औरंगजेब ने
Solution:व्याख्या - औरंगजेब द्वारा दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण करवाया गया था। 1678 में औरंगजेब ने अपनी बेगम रबिया उद्दौरानी की स्मृति में औरंगाबाद में एक मकबरे का निर्माण करवाया। जो बीबी का मकबरा नाम से प्रसिद्ध है। 1654 में शाहजहाँ द्वारा आगरा में बनायी गयी मोती मस्जिद आगरा के किले की सर्वोत्कृष्ट इमारत है। अकबर ने आगरा का किला, जहाँगीर महल, फतेहपुर सीकरी, दीवान ए आम, पंचमहल, बुलन्द दरवाजा आदि का निर्माण करवाया।

16. निम्नलिखित मुस्लिम शासकों का सही कालानुक्रम उनके नामों के नीचे दिए गये कूट से चुनिये-

1. अहमदशाह अब्दाली

2. मुहम्मद शाह

3. जहाँगीर

4. बहादुर शाह

Correct Answer: (c) 3, 2, 1, 4
Solution:व्याख्या-जहाँगीर का शासनकाल (1605-27 ई.), मुहम्मदशाह का शासन काल (1719-48ई.), अहमदशाह अब्दाली (1722-72 ई.) ने भारत पर कई बार आक्रमण किया, जिसमें पानीपत का तृतीय युद्ध मराठों के लिए सर्वाधिक निर्णायक सिद्ध हुआ, बहादुरशाह भारत का अंतिम मुगल बादशाह था जिसका शासन काल (1827-57 ई.) तक था।

17. निम्नलिखित में से किन सिख गुरुओं को तत्कालीन शासकों द्वारा मृत्यु दण्ड दिया गया था-

1. गुरु अंगद

2. गुरु अर्जुन देव

3. गुरु हर गोविन्द

4. गुरु तेग बहादुर

सही उत्तर का चयन निम्नांकित कूट से कीजिये-

Correct Answer: (a) 2 तथा 4
Solution:व्याख्या-गुरु अर्जुन देव ने सिक्ख सम्प्रदाय को दृढ़ता प्रदान करने का प्रयास किया। विद्रोही शहजादे खुसरो को समर्थन देने के कारण 1606 में जहाँगीर ने इन्हें मृत्यु दण्ड दे दिया। आठवें गुरु हरिकिशन के पुत्र तेग बहादुर ने औरंगजेब की नीतियों का विरोध किया, जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली में कैद कर इस्लाम न स्वीकार करने के कारण दिसंबर, 1665 में हत्या कर दी गयी। गुरु अर्जुन के पुत्र हरगोबिन्द ने शाहजहाँ के विरुद्ध विद्रोह कर उसकी सेना को 1628 में परास्त किया। इन्होंने अकाल तख्त की स्थापना की। गुरु अंगद गुरुमुखी लिपि के जनक है। इन्होंने खादुर में गुरु गद्दी बनायी।

18. सबसे अधिक निर्णायक युद्ध, जिसने अंग्रेजों का भारत में प्रभुत्व को स्थापित किया, था :

Correct Answer: (a) बक्सर का युद्ध
Solution:व्याख्या-बक्सर का युद्ध 1764 ई. में सर हेक्टर मुनरों के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना तथा मीर कासिम, शुजाउद्दौला तथा शाहआलम-II की संयुक्त सेना के मध्य हुआ था। इसमें अंग्रेजी सेना की विजय हुई। यह युद्ध निर्णायक साबित हुआ, जिसने अंग्रेजी प्रभुत्व को भारत में संस्थापित किया। प्लासी का युद्ध 1757 ई. में अंग्रेजों को सिराजुद्दौला के मध्य हुआ जिसमें सिराजुदौला की पराजय हुई। 1760 में वाण्डीवास का युद्ध दक्षिण में ब्रिटिश तथा फ्रांसीसी शक्तियों के बीच हुआ था, जिसमें अंग्रेजों ने फ्रांसीसी शक्ति को सदैव के लिए समाप्त कर दिया। पानीपत का तीसरा युद्ध 1761 ई. में अहमदशाह अब्दाली तथा मराठों के बीच हुआ, इसमें मराठों की पराजय हुई।

19. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे-

Correct Answer: (d) लाला लाजपत राय
Solution:व्याख्या-अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की स्थापना 1920 में की गयी थी। यह कांग्रेस के अंतर्गत श्रमिक आंदोलन से संबंधित संगठन था। लाला लाजपत राय इसके संस्थापक अध्यक्ष थे। दीवान चमन लाल (एटक के प्रथम महासचिव) आचार्य एन.जी. रंगा तथा स्वामी सहजानंद श्रमिक आंदोलन के प्रख्यात नेता थे।

20. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत भारतीय विधान परिषद् को बजट पर बहस करने की शक्ति प्राप्त हुई

Correct Answer: (b) भारतीय परिषद् अधिनियम, 1892
Solution:व्याख्या- भारतीय परिषद् अधिनियम 1892 (Indian Councils Act, 1892) के अंतर्गत पहली बार केंद्रीय विधान परिषद् (Central Legislative Assembly) को संघीय बजट पर बहस करने की शक्ति प्राप्त हुई परन्तु उसे बजट पर मतदान करने का अधिकार नहीं था।