कथन (A): पश्चिमी तट की तुलना में पूर्वी तट चक्रवातों द्वारा अधिक प्रभावित है।
कारण (R): भारत का पूर्वी तट उत्तर-पूर्वी व्यापारिक हवाओं की मेखला में पड़ता है।
उपर्युक्त वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सही है?
Correct Answer: (a) A और R. दोनों सही हैं और R. A की सही व्याख्या करता है
Solution:व्याख्या - जल के भवंर की भाँति परिवर्तनशील हवाओं के भंवर, जिनके केंद्र में निम्न वायुदाब और केन्द्र के बाहर उच्च वायुदाव होता है, चक्रवात कहलाते हैं। चक्रवात में वायु के चलने कि दिशा उत्तरी गोलार्द्ध में घड़ी की सुइयों के विपरीत एवं दक्षिण गोलार्द्ध में घड़ी की सुइयों की दिशा में होती है। पश्चिमी तट की अपेक्षा पूर्वी तट चक्रवातों द्वारा अधिक प्रभावित है। भारत का पूर्वी तट उत्तरी पूर्वी व्यापारिक हवाओं की मेखला में पड़ता है। भारत में पूर्वी एवं पश्चिमी तट पर मानसून के प्रारम्भ तथा अंत में एवं उत्तर-पश्चिमी भारत में शीतकाल में शीतोष्ण चक्रवातों से स्थानीय वर्षा हो जाती है।