एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2001 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 75

31. अमर, अकबर और एन्टोनी मित्र हैं, जिनकी देखरेख उनकी मेटून फराह करती है। अमर का वजन से 50% अधिक है और एन्टोनी का वजन से 25% कम है। फराह इन तीनों लड़कों के कुल वजन के एक-तिहाई वजन कीं है । इन चारों का कुल वजन 232 किलोग्राम है। इन व्यक्तियों का उनके वजन के आरोही क्रम (ascending order) में सही क्रम है-

Correct Answer: (d) अकबर, एन्टोनी, फराह, अमर
Solution:

व्याख्या- माना अकबर का वजन x किलो है।

अतः अमर का वजन [=x+\frac{x\times50}{100}=\frac{3x}{2}]

एन्टोनी का वजन [=\frac{3x}{2}-\frac{3x}{2}\times\frac{25}{100}=\frac{3x}{2}-\frac{3x}{8}=\frac{12x-3x}{8}=\frac{9x}{8}]

तीनों का कुल वजन = [x+\frac{3x}{3}+\frac{9x}{8}=\frac{8x+12x+9x}{8}=\frac{29x}{8}Kg.]

अतः फराह का [वजन=\frac{29x}{8}\times\frac{1}{3}=\frac{29x}{24}Kg]

चारों का सम्मिलित वजन [=\frac{29x}{8}+\frac{29x}{24}=\frac{87+29}{24}x=\frac{116x}{24}]

प्रश्नानुसार- [\frac{116x}{24}=232kg.]

अतः [x=232\times\frac{24}{116}=\frac{1392}{29}=48kg]

अतः अकबर का वजन (=48~kg.)

अमर का वजन [=\frac{3x}{2}=\frac{48\times3}{2}=72kg.]

एन्टोनी का वजन [=\frac{9x}{8}=\frac{48\times9}{8}=54~kg]

फराह का वजन [=\frac{29x}{24}=\frac{29\times48}{24}=58~kg]

अतः अभीष्ट उत्तर- 48, 54, 58, 72

= अकबर, एन्टोनी, फराह, अमर

32. सुचित्रा, पुष्पा से लंबी है, लेकिन मालती से छोटी है और गीता विजी से छोटी है। विजी पुष्पा जितनी लम्बी नहीं है। यदि सभी एक पंक्ति में अपनी ऊँचाई के अनुसार खड़ी हों तो मध्य में कौन होगी :

Correct Answer: (c) पुष्पा
Solution:व्याख्या-प्रश्न में प्रदत्त लड़कियों के लम्बाई के अनुसार खड़े होने का क्रम निम्नवत् है

मालती > सुचित्रा, > पुष्पा > विजी > गीता स्पटतः लम्बाई के अनुसार मध्य में पुष्पा होगी।

33. 5, 8, 13, x, 34, 55, 89...... संख्याओं के अनुक्रम में x का मान है :

Correct Answer: (b) 21
Solution:व्याख्या-प्रदत्त संख्यानुक्रम में प्रत्येक अगली संख्या पिछली दो क्रमागत संख्याओं का योग है।

34. श्रेणी 11, 121, 1331 में अगली संख्या क्या है?

Correct Answer: (d) 14641
Solution:

व्याख्या-प्रदत्त श्रेणी क्रम में-

11, 121, 1331 ........ =11, 11 × 11, 121 × 11, 1331 x 11 =11, 121, 1331, 14641

35. यदि 'VICTORY' को 'YLFWRUB' से संकेतित किया जाये तो 'FAILURE' कैसे संकेतित होगा :

Correct Answer: (b) IDLOXUH
Solution:व्याख्या- उसी प्रकार

36. इसे हल करो

 

ऊपर दिये गये रेखाचित्र में, आयत महिलाओं को प्रकट करता है, त्रिभुज पुलिस के सब-इंस्पेक्टरों को प्रकट करता है, और वृत्त स्नातकों को प्रकट करता है। किस अंक का क्षेत्र उन महिला सब- इंस्पेक्टरों को प्रकट करता है। जो स्नातक नहीं हैं

Correct Answer: (b) 9
Solution:व्याख्या -आयत महिला, त्रिभुज पुलिस, वृत्त = स्नातक प्रश्नानुसार जिस क्षेत्र में महिला और सब इंस्पेक्टर शामिल हो और स्नातक न हो ऐसा क्षेत्र है 9 । 5 केवल पुलिस स्नातकों का क्षेत्र है। जबकि 8 केवल केवल महिलाओं का है जो न तो पुलिस है और नहीं स्नातक है। 3 ऐसा क्षेत्र है जिसमें ऐसी महिलाएँ है जो स्नातक और पुलिस दोनों है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

37. संविधान पुनरीक्षण के लिए नियुक्त राष्ट्रीय आयोग से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इसकी रिपोर्ट अनुशंसात्मक प्रकृति की होगी

2. इसकी नियुक्ति संसद के अनुमोदन से हुई है

3. इसकी अध्यक्षता जस्टिस एम.एन. वेंकटचलैया कर रहे हैं

4. यह देश की सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताओं पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा

इन कथनों में से कौन-कौन से सही हैं :

Correct Answer: (b) 1 तथा 3
Solution:व्याख्या- संविधान पुनरीक्षण आयोग की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। इसकी रिपोर्ट अनुशंसात्मक प्रकृति की थी इस आयोग की अध्यक्षता जस्टिस एम०एन० वेंकटचलैया द्वारा की गयी थी।

38. 2000-01 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार भारत की आर्थिक विकास की दर है-

Correct Answer: (c) 6.0 प्रतिशत
Solution:व्याख्या-आर्थिक सर्वेक्षण 2000-01 के अनुसार भारत की आर्थिक विकास दर (GDP) 6% (जबकि वास्तविक आर्थिक विकास दर 5.2% थी) संभावित बताई गई थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत की आर्थिक विकास दर 6.0.6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

39. 2001-02 बजट के अनुसार भारत का चालू राजकोषीय घाटा है-

Correct Answer: (a) 4.7%
Solution:व्याख्या- वर्ष 2001-02 बजट के अनुसार भारत का चालू राजकोषिय घाटा 4.7% था। वित्त वर्ष 2023-24 में राजकोषीय घाटा 8.9% रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि राजस्व घाटा 2.9%, प्राथमिक घाटा 2.3% रहने का अनुमान है।

40. निम्नलिखित व्यक्तियों में से किन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार 1999 प्रदान किये गये थे? नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिये

1. निर्मल वर्मा

2. अरुन्धति राय

3. गुरुदयाल सिंह

4. सरदार जाफरी

Correct Answer: (c) 1 तथा 3
Solution:व्याख्या- वर्ष 1999 का ज्ञानपीठ पुरस्कार निर्मल वर्मा और गुरूदयाल सिंह को प्रदान किया गया था। वर्ष 2022 में ज्ञानपीठ पुरस्कार कोंकणी लेखक दामोदर मौउजो को प्रदान किया गया। इन्हें यह पुरस्कार 27 मई, 2023 को गोवा के राज्यपाल ने प्रदान किया। दामोदर गोवा के उपन्यासकार कथाकार आलोचक और निबन्धकार हैं। ज्ञानपीठ पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1961 में की गयी थी। यह पुरस्कार संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में उत्कृष्ट रचनाओं हेतु प्रदान किया जाता है। धातव्य है कि पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रसिद्ध मलयाली साहित्यकार जी. शंकर कुरूप को प्रदान किया गया था। ज्ञानपीठ पुरस्कार में 11 लाख रुपये नगद, वाग्देवी की एक प्रतिमा, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।