एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2001 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 75

41. यू.एस. हॉपमैन कप-2000 में पुरुष एकल विजेता कौन था?

Correct Answer: (c) रॉजर फेडरर
Solution:व्याख्या- यू.एस. हॉपमैन कप 2000 में पुरुष एकल विजेता रोजन फेडरर थे। 19 से 23 जुलाई, 2023 तक फ्रांस के नीस में खेले गये पुरुष और महिलाओं की संयुक्त टीम टेनिस के हॉप कप फाइनल में क्रोएशिया ने स्विट्जरलैण्ड को 2-0 से पराजित करके हॉपमैन खिताब दूसरी बार जीता। यू.एस. हॉफमैन कप, 2019 में पुरुष एकल का खिताब रोजर फेडरर तथा महिला एकल का खिताब एंजेलिक कर्बर (जर्मनी) ने जीता है।

42. दो भारतीय घराने जो 'फोर्ब्स अरबपति सूची' के अनुसार विश्व के पचास सर्वाधिक धनी व्यक्तियों में हैं, के नाम हैं-

1. रतन टाटा

2. अजीम प्रेमजी

3. कुमारमंगलम (बिरला)

4. धीरू भाई अम्बानी

निम्नांकित कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) 2 तथा 4
Solution:व्याख्या-प्रश्नकाल के समय दो भारतीय घराने अजीम प्रेम जी तथा धीरुभाई अम्बानी फोर्ब्स आरबपतियों की विश्व के पचास सर्वाधिक धनी व्यक्तियों में शामिल थे वर्ष 2023 में विश्व के अरबपतियों की सूची में भारत के मुकेश अम्बानी (रैंक 9) गौतम अडानी (रैंक 24) तथा शिव नडार (रैंक 55) शीर्ष में शामिल हैं। जबकि विश्व के शीर्ष 3 अरबपति वर्नाड एण्ड फैमिली, एलन मस्क तथा जेफ वेजोस शामिल है।

43. कथन :

कथन (A): संघीय विद्युत मंत्री ने कहा कि विद्युत ग्रिड की विफलता के लिए जितने उत्तरदायी तकनीकी कारण हैं उतना ही 'लालच'।

कारण (R) : मंत्री का संकेत अनुमानतः राज्यों द्वारा बढ़ा- चढ़ाकर अपनी माँग रखने से है।

उपर्युक्त वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सही है-

Correct Answer: (a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
Solution:व्याख्या- संघीय विद्युत मंत्री ने कहा कि पावर ग्रिड की विफलता के लिए तकनीकी कारण उत्तरदायी हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन लालच भी उतना ही जिम्मेदार है। अप्रत्यक्ष रूप से मंत्री ने बताया कि राज्यों द्वारा अपनी वास्तविक माँगों को चढ़ा-बढ़ाकर पेश किया जाता है।

44. महिलाओं को 'स्त्री शक्ति पुरस्कार' निम्नांकित के लिए दिया जाता है-

1. एथलेटिक्स में उनकी विशिष्टता

2. खेलकूद में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि

3. महिलाओं की बेहतरी के लिए उनके साहस और पराक्रम

4. राष्ट्र तथा जनता के लिए उनका योगदान

निम्नलिखित कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) 3 तथा 4
Solution:व्याख्या- स्त्री शक्ति पुरस्कार (महिला शक्ति पुरस्कार) की स्थापना 1999 में की गयी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा उन महिलाओं को व्यक्तिगत रूप से प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने निजी या पेशेवर जीवन में साहस की मिशाल स्थापित की है। इसे प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किया जाता है, जिसमें एक लाख रुपये नगद तथा एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए प्रतिवर्ष लगभग 15 महिलाओं का चयन किया जाता है।

45. लिजेण्ड कप-2000 किसने जीता?

Correct Answer: (b) पैट कैश
Solution:व्याख्या - लीजेण्ड कप 2000 के विजेता पैट कैश हैं। वर्तमान में (2019) इस कप के विजेता जे.पी. मोर्गन हैं।

46. निम्नांकित सारणी में भारत की तथा विश्व की प्रति एक हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्या वर्ष 2000 के अंत की दी गई है। इनमें से कौन सही सुमेलित है :

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या वर्ष 2000 के अंत में भारत तथा विश्व की प्रति एक हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्या क्रमशः 927 व 990 थी, जबकि वर्तमान में (2019-20) भारत तथा विश्व की एक हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्या क्रमशः 943 तथा 982 (लिंगानुपात 2018, सं.रा. के अनुसार) है।

47. पी.डी. एस. के संबंध में वर्ष 2000 में प्रकाशित लेखा एवं परीक्षा नियंत्रक (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1992- 93 से वर्ष 1998-99 में खाद्यान्न पर दिए जाने वाले अनुदान में वृद्धि हुई है-

Correct Answer: (b) तीन गुने से अधिक
Solution:व्याख्या- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) एक भारतीय खाद्य सुरक्षा प्रणाली है, जिसे भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के माध्यम से सन् 1997 में लागू किया गया। इसका उद्देश्य राज्य सरकारों के साथ संयुक्त रूप से देश में गरीबों के लिए सब्सिडी वाले खद्याय एवं गैर-खाद्य वस्तुओं को वितरित करना है। पी.डी.एस. के संबंध में सन् 2000 में प्रकाशित लेखा एवं परीक्षा नियंत्रक (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1992-93 से वर्ष 1998-99 में खाद्यान्न पर दिए जाने वाले अनुदान में तीन गुने से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 के लिए बजट में सरकार ने मुफ्त अनाज के लिए 2 लाख करोड़ खर्च करने की घोषणा की है।

48. "बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय" आदर्श है

Correct Answer: (d) जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का
Solution:व्याख्या - आल इंडिया रेडियो की स्थापना वर्ष 1930 में हुई थी। इसका ध्येय वाक्य 'सर्वजन हिताय, बहुजन सुखाय' है। यह भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्यरत है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। दूरदर्शन का ध्येय वाक्य 'सत्यम शिवम सुन्दरम' है।

49. किसको हराकर विश्वनाथन् आनन्द शतरंज के विश्व चैम्पियन बने?

Correct Answer: (b) अलेक्सी शिरोव को
Solution:व्याख्या-अलेक्सी शिरोव को हराकर विश्वनाथन आनन्द सन् 2000 में विश्व चैम्पियन बने। सन् 2013 में विश्वनाथन आनन्द को हराने के बाद मैग्नस कार्लसन शतरंज विश्व चैम्पियन बने। इसके बाद उन्होनें लगातार 2014, 2016 और 2018 की चैम्पियनशिप जीती। वर्तमान में मैग्नस कार्लसन शतरंज के विश्व चैम्पियन हैं।

50. ग्रामीण युवकों के लिए स्वैच्छिक संस्था 'तरुण भारत संघ निम्न में से किस राज्य में कार्य कर रही है-

Correct Answer: (d) राजस्थान
Solution:व्याख्या-तरुण भारत संघ एक गैर-सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 30 मई 1975 को हुई थी। इस संगठन को चार दशकों से भी ऊपर वन एवं जल के संरक्षण के मुद्दों पर कार्य करते हुए हो चुके हैं। इस संघ की स्थापना डॉ. राजेन्द्र सिंह ने की जो वर्तमान में इसके अध्यक्ष हैं। वर्तमान में इस संस्था का कार्यालय राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। इस संघ का उद्देश्य बिना किसी आर्थिक स्थिति, जाति और धर्म की परवाह किए पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए काम करना है।