एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2003 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

11. 'भारत छोड़ो आन्दोलन' फल था-

1. क्रिप्स के प्रस्तावों से भारतीयों के नैराश्य का क

2. भारत पर जापानी आक्रमण की धमकी का

3. गाँधी जी के लेखनों में देशवासियों को हिंसक साधन अपनाने के लिए भड़काने का

4. ए.आई.सी.सी. द्वारा अगस्त, 1942 में एक प्रस्ताव पारित करने का

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) 1, 2 और 4
Solution:व्याख्या- वर्ष 1942 में आए क्रिप्स प्रस्तावों की विफलता तथा जापानी आक्रमण के बढ़ते खतरे ने भारतीय जनमानस को निराश तथा बेचैन कर दिया। इसी परिस्थिति में 14 जुलाई, 1942 ई. को वर्धा में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में 'भारत छोड़ो आन्दोलन' पर एक प्रस्ताव पारित किया गया। 7 अगस्त, 1942 ई. को ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी द्वारा वर्धा प्रस्तावों की पुष्टि कर दी गयी। बंबई कांग्रेस ने थोड़े बहुत संशोधनों के बाद 8 अगस्त, 1942 ई. को भारत छोड़ो प्रस्ताव पास कर दिया। जिसका फल भारत छोड़ो आन्दोलन था। गाँधी जी ने देशवासियों को हिंसक साधन अपनाने के लिए नहीं भड़काया था बल्कि यह कहा था कि किसी भी परिस्थिति में यह आन्दोलन रोका नहीं जाएगा।

12. बंगाल प्रान्त का विभाजन किया गया किस वायसराय के काल में-

Correct Answer: (c) लॉर्ड कर्जन के
Solution:व्याख्या- राष्ट्र चेतना के तीव्र प्रसार से अंग्रेज सरकार अत्यधिक चिंतित थी। फलस्वरूप तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन ने देशभक्ति के उफनते सैलाब को रोकने के लिए राष्ट्रीय गतिविधियों के केन्द्र बंगाल को जुलाई, 1905 ई. में दो प्रान्तों पश्चिमी बंगाल (बिहार, उड़ीसा सहित) और पूर्वी बंगाल (असम सहित) में विभाजित करने की घोषणा की। 16 अक्टूबर, 1905 के दिन विभाजन लागू हुआ था। ध्यातव्य है कि ब्रिटिश सम्राट जार्ज पंचम के दिल्ली दरबार (1911 ई.) में बंगाल विभाजन को वापस ले लिया गया जो 1912 ई. में लागू हुआ था।

13. कालागढ़ बाँध किस नदी पर बना हुआ है?

Correct Answer: (d) रामगंगा पर
Solution:व्याख्या- कालागढ़ बाँध रामगंगा नदी पर बना हुआ है इसलिए इस रामगंगा बाँध भी कहा जाता है। जिम कार्बेट नेशनल पार्क कालागल बाँध से तीन किलोमीटर ऊँचाई पर स्थित है। इस बाँध के निर्माण का वर्ष 1961 में प्रारम्भ हुआ तथा वर्ष 1974 में बनकर तैयार हुआ।

14. निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) वेम्बनाड - कर्नाटक
Solution:व्याख्या- वेम्बनाड झील कर्नाटक में नहीं बल्कि केरल राज्य के कोट्टायम जिले के कुमारकॉम में स्थित है। पर्यटन के लिए प्रसिद्ध यह झील 'नेशनल वेटलैंड कंजर्वेशन प्रोग्राम' के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चिह्नित की गई है। यह भारत की सबसे लम्बी तथा केरल की सबसे बड़ी झील है जो कि चार नदियों- मीनाचिल, अचांकोइल, पम्पा और मणिमाला नदियों के स्रोत पर आधारित है।

15. निम्नलिखित में से पश्चिम दिशा में बहने वाली भारतीय नदी कौन-सी है?

Correct Answer: (b) नर्मदा
Solution:व्याख्या- नर्मदा नदी का उद्गम अमरकण्टक के पश्चिमी ढाल पर 1057 मीटर की ऊँचाई से होता है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात होते हुए कैम्बे की खाड़ी से जा मिलती है। देश की पाँचवीं सबसे बड़ी इस नदी की लम्बाई 1312 किलोमीटर है। यह जबलपुर के पश्चिम में 160 किमी. तक विंध्याचल व सतपुड़ा श्रेणियों के मध्य पश्चिम की ओर बहती है। जबलपुर के नीचे भेड़ाघाट की संगमरमर को काटते हुए मनोरम 'धुआँधार' जलप्रपात बनाती है। यह नदी अंशोत्थ घाटी में प्रवाहित होती है तथा अरब सागर में गिरने से पहले एश्चुअरी का निर्माण करती है।

16. पश्चिमी हिमालय की शीतोष्ण पेटी (Temperate Zone) में निम्नलिखित में से किस एक वृक्ष का बाहुल्य है?

Correct Answer: (b) देवदार
Solution:व्याख्या- पश्चिमी हिमालय पर 1800 से 3000 मी. की ऊँचाई पर शीतोष्ण कोणधारी वन पाये जाते हैं। 2500 मी. की ऊँचाई तक चौड़ी पत्ती वाले वृक्ष मिलते हैं। जिनमें चीड़, देवदार नीला पाइन (ब्लू पाइन) एल्डर, पोपलर प्रमुख हैं। 2500 मी. से ऊपर के भाग में सिल्वर फर वृक्ष मिलते हैं। 900 से 1800 मी. की ऊँचाई पर चीड़ के वृक्ष अधिकता में पाये जाते हैं।

17. निम्नलिखित में से किस प्रकार की मृदा की जल- धारण क्षमता सबसे कम होती है?

Correct Answer: (b) दोमट बालू
Solution:व्याख्या- मिट्टी कणों के आकार के आधार पर मिट्टी को चार प्रकारों में बाँटा गया है- चिकनी मिट्टी, दोमट मिट्टी, बलुई मिट्टी, रेतीली मिट्टी। जिस मिट्टी के कण बड़े आकार के होते है, उनमें जल धारण क्षमता सबसे कम होती है। दोमट बालू मिट्टी में बालू की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसकी जलधारण क्षमता कम होती है। इनके आकार इस प्रकार हैं- मोटी बालू (2.0-.20 मिमी.), महीन बालू (.20-.020 मिमी.), सिल्ट (.02-.002 मिमी.), क्ले (.002 मिमी. से कम)

18. हमारे देश के निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में वन का सर्वाधिक क्षेत्र है?

Correct Answer: (c) मध्य प्रदेश में
Solution:व्याख्या- वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार देश में सर्वाधिक 77493 वर्ग किमी. वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है, जबकि 66431 वर्ग किमी. वन क्षेत्र के साथ अरुणाचल प्रदेश का दूसरा तथा 55717 वर्ग किमी. वन क्षेत्र के साथ छत्तीसगढ़ का तीसरा स्थान है। राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में सर्वाधिक वन क्षेत्र मिजोरम 84.53% में तथा सबसे कम हरियाणा 3.62% में है।

19. भारत में सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है-

Correct Answer: (c) मध्य प्रदेश
Solution:व्याख्या- प्रोटीन से युक्त सोयाबीन मध्य प्रदेश में खरीफ की प्रमुख फसल है तथा प्रश्नावधि में सबसे अधिक सोयाबीन उत्पादनक राज्य था, जबकि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 6.50 मि. हेक्टेयर में इसकी खेती की जा रही है। वर्तमान में महाराष्ट्र 42.12% सोयाबीन तथा मध्य प्रदेश 41.5% उत्पादन कर रहे हैं।

20. निम्नलिखित में से कौन एक तिलहनी फसल है?

Correct Answer: (c) सूर्यमुखी
Solution:व्याख्या- सूर्यमुखी, सरसों, राई आदि फसलें तिलहनी फसलें हैं तथा अरहर, मटर, चना, मसूर आदि दलहनी फसलें हैं। लोबिया बरसीम आदि चारा की फसलें हैं।