एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2003 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

71. सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा देश में विकसित किए गए नागरिक यात्री-विमान के पहले प्रोटोटाइप का नाम रखा गया है-

Correct Answer: (d) सारस
Solution:व्याख्या-नेशनल एयरोनॉटिकल लेबोरेटरीज (NAL) द्वारा डिजाइन किये गये बहुउद्देशीय सिविलियन विमान सारस की पहली उड़ान 2004 को बंगलौर में सम्पन्न हुयी। इस विमान द्वारा नागरिक आश्यकताओं के साथ-साथ सैन्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति की जा सकेगी। वर्तमान में यह उन्नयन के स्तर पर है।

72. उत्तरांचल में उगाई जाने वाली फसलों का सबसे महत्वपूर्ण समूह है-

Correct Answer: (b) धान, गेहूँ, मडुवा व आलू
Solution:व्याख्या- धान, गेहूँ, मडुवा और आलू उत्तराखण्ड में उगाई जाने वाली फसलों का महत्वपूर्ण समूह है। कुल कृषि क्षेत्रफल के 36% भाग पर गेहूँ, 22% भाग पर चावल, 10% भाग पर मडुवा तथा 8% भाग पर आलू का उत्पादन किया जाता है।

73. मौसमी प्रवास (Transhumance) प्रचलित है-

Correct Answer: (a) भोटिया में
Solution:व्याख्या- भोटिया जनजाति उत्तराखण्ड की एक अर्द्ध-घुमंतू जनजाति है। यह जनजाति मुख्यतः पिथौरागढ़ जिले व अल्मोड़ा जिले में निवास करती हैं। इस जनजाति में मौसमी प्रवास प्रचलित है। इस जनजाति का शीतकालीन आवास 'मुनसा' या 'ग्रीष्मकालीन आवास "मैत" कहलाता है।

74. अस्कोट वन्यजीव सैंक्चुअरी जिस जनपद में है, वह जनपद हैं-

Correct Answer: (d) पिथौरागढ़
Solution:व्याख्या- अस्कोट वन्य जीव विहार पिथौरागढ़ जिले में स्थित है जिसकी स्थापना 1986 ई. में की गयी। इसकी स्थापना कस्तूरी मृग के संरक्षण हेतु की गई है। चमोली में स्थित केदारनाथ वन्य जीव विहार की स्थापना 1972 ई. में की गयी। विन्सर वन्य जीव विहार अल्मोड़ा जिले में स्थित है। गोविन्द वन्य जीव विहार उत्तरकाशी में स्थित है जिसकी स्थापना 1955 ई. की गयी।

75. उत्तरांचल राज्य की स्थायी राजधानी के लिए स्थान चयन हेतु राज्य सरकार द्वारा बनाया गया आयोग है-

Correct Answer: (c) दीक्षित आयोग
Solution:व्याख्या-उत्तराखण्ड राज्य की स्थायी राजधानी के लिए जमीन परिसीमन हेतु राज्य सरकार ने एक सदस्यीय 'दीक्षित आयोग' का गठन किया है। अगस्त 2008 में आयोग द्वारा सराकर को सौपीं जाने वाली रिपोर्ट में गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए उपयुक्त नहीं माना था।