एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2006 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 75

1. 'समाजवादी' शब्द उद्देशिका में जोड़ा गया-

Correct Answer: (a) 42वें संशोधन द्वारा
Solution:व्याख्या - भारत के लिए समाजवाद का मार्ग उपयुक्त हो सकता है। इस सामान्य भावना को स्वीकार करते हुए ही 42वें संविधान संशोधन द्वारा प्रस्तावना में भारत को समाजवादी राज्य घोषित किया गया। 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के अंतर्गत उद्देशिका में समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं अखंडता शब्द जोड़ा गया।

2. मिश्रित अर्थव्यवस्था का तात्पर्य है -

Correct Answer: (b) निजी एवं सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों की विद्यमानता
Solution:व्याख्या-ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें उत्पादन में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र दोनों की मिश्रित भूमिका रहती है तथा सरकार एवं निजी उद्यमी दोनों ही आर्थिक विकास में भाग लेते हैं। भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था को अपनाया गया है।

3. भारत में कर्मचारियों के महँगाई भत्ते का निर्धारण का आधार है-

Correct Answer: (b) उपभोक्ता कीमत सूचकांक
Solution:व्याख्या-भारत में कर्मचारियों के मँहगाई और भत्ते का निर्धारण उपभोक्ता कीमत (मूल्य) सूचकांक पर किया जाता है।

4. किसे 'प्लास्टिक मनी' कहा जाता है?

Correct Answer: (b) क्रेडिट कार्ड
Solution:व्याख्या-प्लास्टिक मनी से तात्पर्य विभिन्न बैंको, वित्तीय संस्थानों तथा अन्य कंपनियों द्वारा जारी किये गये क्रेडिट कार्डों से है।

5. 'भारत आर्थिक सर्वेक्षण' प्रत्येक वर्ष प्रकाशित किया जाता है-

Correct Answer: (b) वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा
Solution:व्याख्या- आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष 31 जनवरी को जारी किया जाता है, जो केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा संगृहीत किये गये आकड़ों पर आधारित होता है। जिसमें भारत सरकार के आय- व्यय, आयात-निर्यात तथा वार्षिक बजट का विस्तृत विवरण होता है, जो वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक किये गये सम्पूर्ण आर्थिक विवरणों का सही लेखा-जोखा प्रस्तुत करता है।

6. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने गुरुत्वाकर्षण का सार्वभौमिक नियम दिया था?

Correct Answer: (c) न्यूटन
Solution:व्याख्य-ब्रिटिश वैज्ञानिक न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के नियम का प्रतिपादन किया तथा गति के नियमों की खोज की। गणित के क्षेत्र में बाइनोमियल प्रमेय की खोज की तथा डिफरेंशियल एवं इन्टेग्रल कैलकुलस का आविष्कार किया। कणिका का सिद्धान्त भी इन्हीं ने प्रतिपादित किया था।

7. दूध का दही मे परिवर्तन किसके द्वारा होता है?

Correct Answer: (a) बैक्टीरिया द्वारा
Solution:व्याख्या- दूध का दही में परिवर्तन लैक्टोबैसिलस नामक बैक्टीरिया द्वारा होता है।

8. भारत में परमाणु ऊर्जा का जनक किस वैज्ञानिक को कहा जाता है?

Correct Answer: (b) होमी जे. भाभा
Solution:व्याख्या - डॉ. होमी जहाँगीर भाभा प्रसिद्ध भारतीय परमाणु वैज्ञानिक थे। इन्हीं की देखरेख में भारत का प्रथम एटॉमिक रिएक्टर पूर्ण हुआ और दूसरे का शुभारम्भ हुआ। डॉ. भाभा जेनेवा में आयोजित "एटम फॉर पीस कॉन्फ्रेंस" के अध्यक्ष चुने गये थे। परमाणु ऊर्जा विभाग की स्थापना 3 अगस्त 1954 को की गयी थी।

9. भाप के इंजन का आविष्कार किसने किया ?

Correct Answer: (b) जेम्स वाट
Solution:व्याख्या - भाप इंजन की खोज जेम्स वॉट ने की थी। ये स्कॉटलैण्ड के वैज्ञानिक थे, जबकि रॉबर्ट वाटसन ने राडार की खोज की ये भी स्कॉटलैण्ड के वैज्ञानिक थे। विलियम हार्वे ने रक्त परिसंचरण की खोज की थी।

10. वायुयानों के टायरों में भरने में निम्न गैस का प्रयोग किया जाता है-

Correct Answer: (c) हीलियम
Solution:व्याख्या- हीलियम गैस हवा से हल्की होती है इसलिए यह वायुयान के टायरों में भरी जाती है क्योंकि वायुयान के रनवे पर उत्तरते समय टायर हल्के रहें और घर्षण के समय न फटें।