एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2006 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 75

11. निम्न में से बेमेल को ज्ञात कीजिए :

Correct Answer: (b) साइकोलॉजी
Solution:1. फिजियोलॉजी - शरीर विज्ञान

2. पैथालॉजी - निदान विज्ञान

3. बैक्टीरियोलॉजी - जीवाणु विज्ञान

ये सभी शब्दावली चिकित्सा विज्ञान से संबंधित हैं जबकि साइकोलॉजी मनोविज्ञान से संबंधित है।

12. लौह की कमी से कौन सी बीमारी होती है?

Correct Answer: (c) एनीमिया
Solution:व्याख्या - लौह तत्व, लाल रुधिर कणिकाओं में हीमोग्लोबिन बनने के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से रक्त अल्पता (एनीमिया) रोग हो जाता है।

13. यदि आँख का लेन्स अपारदर्शी हो जाय तो आँख का रोग कहा जाता है -

Correct Answer: (d) मोतियाबिन्द
Solution:व्याख्या - नेत्र के लेंस का अपारदर्शी होना मोतियाबिन्द कहलाता है। सामान्यतः यह रोग वृद्धावस्था में होता है। इस रोग के कारण मनुष्य अंधा हो जाता है। ऑपरेशन करके लेन्स पर पड़ी झिल्ली को हटा दिया जाता है जिससे रोग का उपचार हो जाता है।

14. निम्नलिखित में से किस फल में लौह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?

Correct Answer: (b) करौंदा
Solution:व्याख्या - उपर्युक्त दिए हुए विकल्पों में करौंदे में सर्वाधिक लौह तत्व पाया जाता है।

15. कुनैन, जो मलेरिया के इलाज में प्रयोग की जाती है, पादप के किस भाग से आती है?

Correct Answer: (c) छाल
Solution:व्याख्या - कुनैन सिनकोना वृक्ष की छाल के रस से निकाला जाता है। इसका प्रयोग मलेरिया बुखार के इलाज में किया जाता है।

16. विटामिन 'सी' का सर्वाधिक प्रचुर स्रोत है-

Correct Answer: (c) सन्तरा
Solution:व्याख्या - संतरे में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। 100 ग्राम संतरे में विटामिन C की मात्रा 53.2 मिली ग्राम होती है।

17. विटामिन 'सी' का मुख्य स्रोत है-

Correct Answer: (a) कच्चे एवं ताजे फल
Solution:व्याख्या- विटामिन-C में एस्कार्विक एसिड पाया जाता है। इस विटामिन की कमी से स्कर्वी रोग हो जाता है। मसूढ़ों से खून आने लगता है। यह मुख्यतया नीबू, नारंगी, प्याज, पत्तागोभी तथा हरी साग-सब्जियों में पाया जाता है।

18. 'एड्स' का कारण है-

Correct Answer: (c) वायरस
Solution:व्याख्या - एड्स HIV नामक वायरस के कारण होता है जिसमें मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है। यह वायरस टी फोर कोशिकाओं को नष्ट कर देता है।

19. रतौंधी.. की कमी के कारण होती है-

Correct Answer: (b) विटामिन A
Solution:व्याख्या - दृष्टिपटल की शंकु पेशियों का संबंध दैनिक दृष्टि से और शलाका पेशियों का सम्बन्ध रात्रिकालीन और सांध्य दृष्टि से होता है। शलाका पेशियों में एक विशेष प्रकार का पदार्थ पाया जाता है। इस पदार्थ का निर्माण विटामिन A की सहायता से होता है। इसकी चिकित्सा के लिए विटामिन A युक्त भोजन और विटामिन-A का सेवन किया जाता है।

20. 'सिलिकोसिस' एक है-

Correct Answer: (c) फेफड़े संबंधित बीमारी
Solution:व्याख्या- 'सिलिकोसिस' फेफड़े की बीमारी है। यह शीशे के कणों - द्वारा फेफड़े में संक्रमण होने से फैलती है। इसमें फेफड़ों का क्रमानुकुंचन नहीं हो पाता है। यह बीमारी मुख्यतया उन मजदूरों को होती है जो शीशा फैक्ट्रियों एवं खदानों में कार्य करते हैं।