एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2006 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 75

31. साहित्य का 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' पाने वाले उत्तराखण्ड के व्यक्ति का नाम बताइये-

Correct Answer: (d) सुमित्रा नन्दन पंत
Solution:व्याख्या-छायावाद के अग्रगण्य कवि सुमित्रा नंदन पंत का जन्म 20 मई, 1900 को अल्मोड़ा के कौसानी ग्राम में हुआ था। इनकी शिक्षा- दीक्षा प्रयाग में हुई। इन्होंने अनेक काव्य रचनाएँ की जिनमें वीणा, गुंजन, युगवाणी, लोकायतन एवं चिदम्बरा प्रमुख हैं। इन्हें लोकायतन नामक महाकाव्य पर सोवियत लैण्ड नेहरू पुरस्कार और 1968 ई. 'चिदम्बरा' पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन्हें पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

32. 'भारत रत्न' से सम्मानित उत्तराखण्ड की एकमात्र विभूति का नाम बताइये-

Correct Answer: (b) गोविन्द बल्लभ पंत
Solution:व्याख्या-अल्मोड़ा के खूँट गाँव में जन्में प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गोविन्द वल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं 1954 ई. में भारत के गृहमंत्री बने। दलित वर्ग को शिल्पकार नाम दिलाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्ष 1957 ई. में इन्हें भारत रत्न दिया गया था।

33. उत्तराखण्ड मूल के एकमात्र टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी का नाम बताइये-

Correct Answer: (a) महेन्द्र सिंह धोनी
Solution:व्याख्या - प्रश्नकाल में महेन्द्र सिंह धोनी जो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे, मूलतः उत्तराखण्ड के निवासी थे। वर्तमान में ऋषभ पंत रुड़की उत्तराखण्ड के निवासी है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रारूपों (टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20) में भारतीय टीम के सदस्य है।

34. उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

Correct Answer: (b) नित्यानन्द स्वामी
Solution:व्याख्या-नित्यानंद स्वामी का जन्म 27 दिसम्बर, 1928 को महेन्द्रगढ़ हरियाणा में हुआ था। ये गढ़वाल-कुमायूँ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधान परिषद् के लिए निर्वाचित हुए। उत्तरांचल के गठन तक ये उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रहे। जब 9 नवम्बर, 2000 को उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था। नित्यानंद स्वामी प्रथम मुख्यमंत्री बने।

35. उत्तराखण्ड का कुल क्षेत्रफल है-

Correct Answer: (b) 53,483 वर्ग कि.मी.
Solution:व्याख्या-उत्तराखण्ड राज्य का कुल क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी. तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से 19वां राज्य है।। इसकी भौगोलिक स्थिति 28°44' से 31°28' उत्तरी अक्षांश एवं 77°35' से 81°01' पूर्वी देशांतर है।

36. 'देवीधुरा मेला' लगता है-

Correct Answer: (b) चम्पावत जनपद में
Solution:व्याख्या - देवीधुरा का मेला प्रत्येक वर्ष श्रावणी पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन बाराही देवी के मंदिर के पास लगता है जो चम्पावत जनपद में है। स्थानीय बोली में इसे "असाड़ी कौटीक" कहा जाता है जिसमें पत्थरों की वर्षा की जाती है।

37. उत्तराखण्ड के किस राज्य विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है?

Correct Answer: (c) एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय
Solution:व्याख्या - उत्तराखण्ड में वर्तमान में कुल नौ विश्वविद्यालाय हैं जो सभी राज्य सरकार के अधीन है। इसके अतिरिक्त हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर वर्ष 2008 में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा पा गया है। उत्तरांचल राज्य के गठन से पहले इसकी स्थापना वर्ष 1973 में श्रीनगर गढ़वाल में की गई थी एवं 1989 में इसका नाम बदलकर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय कर दिया गया। इस विश्वविद्यालय को अच्छे शैक्षणिक प्रशासनिक अनुशासन एवं वित्तीय नियंत्रण आदि हेतु पूर्व में ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दो बार पुरस्कृत किया गया था।

38. निम्न में से किस राज्य में 'नन्दा देवी महोत्सव' मनाया जाता है?

Correct Answer: (a) उत्तराखण्ड
Solution:व्याख्या- उत्तराखण्ड में हिमालय की पुत्री नन्दादेवी की पूजा के उपलक्ष्य में मेले व महोत्सव आयोजित किये जाते हैं, जिसमें नन्द- सुनन्दा की प्रतिमाएँ तैयार की जाती हैं। अष्टमी को प्रतिमाओं की पूजा की जाती है जो भाद्र पक्ष से शुरू होता है।

39. छठें वेतन आयोग की रिपोर्ट किस वर्ष से लागू हुई है?

Correct Answer: (a) 2006
Solution:व्याख्या - न्यायमूर्ति बी. एन. श्रीकृष्णा की अध्यक्षता में सितम्बर 2006 में छठां वेतन आयोग गठित किया गया। 28 मार्च, 2008 को इन्होंने अपनी रिपोर्ट पेश की। आयोग की संस्तुतियों के आधार पर जनवरी 2006 से छठें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू मानी गयी। जबकि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट वर्ष 2016 में लागू हुई थी।

40. इन्द्राणी रहमान का संबंध किस शास्त्रीय नृत्य कला शैली से है?

Correct Answer: (b) भरतनाट्यम
Solution:व्याख्या-भारत के नाट्यशास्त्र के सिद्धान्तों पर आधारित इस नृत्यकला का जन्म दक्षिण भारत के मंदिरों में हुआ था। इस नृत्य में बहुत ही चुस्ती एवं फुर्तीलेपन की आवश्यकता होती है। अल्लारिपु, ज्योतिस्वरम्, शब्दम् तथा तिल्लाना इसके चार भाग है। इसका प्रमुख क्षेत्र तमिलनाडु है। इस शैली के प्रमुख नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति, सोनल मानसिंह, पद्मा सुब्रामण्यम् एवं इन्द्राणी रहमान है।