एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2006 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 50

11. प्रसिद्ध विजयनगर शासक कृष्णदेव राय के अधीन किस साहित्य का स्वर्णयुग था?

Correct Answer: (d) तेलुगु
Solution:व्याख्या - प्रसिद्ध विजय नगर शासक कृष्णदेवराय के समय में तेलुगु साहित्य का स्वर्ण युग था। कृष्णदेव राय स्वयं एक विद्वान एवं कवि था। उसने तेलुगु भाषा में 'आमुक्तमाल्यद' नामक ग्रन्थ लिखा। उसके दरबार में अनेक साहित्यकारों को संरक्षण मिला था जिनमें से तेलुगु कवि अल्लसानी पेद्दना राजकवि का नाम प्रमुख था। उसके दरबार में तेलुगु के आठ महान विद्वान थे जिन्हें 'अष्टदिग्गज' कहा जाता था। कृष्णदेव राय का उल्लेख बाबर ने भी अपनी कृति तुजुक- ए-बाबरी में किया है।

12. शेरशाह के अन्तर्गत तांबे के दाम और चाँदी के रुपया की विनिमय दर क्या थी?

Correct Answer: (d) 64:1
Solution:व्याख्या-शेरशाह ने पुरानी और खोटी मुद्राओं को प्रचलन से हटाकर उनके स्थान पर सोने, चाँदी और ताँबे की मुद्राएं चलाया। उसके दो प्रकार के सिक्के मुख्य थे चाँदी का रुपया जिसका भार 178 ग्रेन तथा ताँबे का दाम जिसका भार 380 ग्रेन था। चाँदी के रुपये तथा तांबे के दाम का विनिमय दर 1:64 था। शेरशाह ने 167 ग्रेन के सोने का सिक्का भी ढलवाया जिन्हें 'अशर्फी' कहा जाता था। आकार-प्रकार में उसके सिक्के गोलाकार अथवा चौकोर होते थे तथा उन पर अरबी, फारसी तथा देवनागरी लिपियों में शेरशाह के नाम खुदे रहते थे। कुछ सिक्कों पर उसके नाम के अतिरिक्त इस्लाम के प्रथम चार खलीफाओं का नाम भी खुदा रहता था।

13. अकबर के शासन काल की निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिएः

1. जजिया की समाप्ति

2. इबादतखाना का निर्माण

3. महजर पर हस्ताक्षर

4. दीने इलाही की स्थापना

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) 1,2,3,4
Solution:व्याख्या - मुगल बादशाह अकबर के शासन काल की घटनाओं का क्रम है- जजिया की समाप्ति 1564 ई. में हुई, इबादत खाना का निर्माण 1575 ई. में, महजर पर हस्ताक्षर 1579 ई. में तथा दीने-ए- इलाही की स्थापना 1582 ई. में की गयी थी।

14. निम्नलिखित में से किस एक शासक ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को दीवानी प्रदान की थी?

Correct Answer: (c) शाह आलम द्वितीय
Solution:व्याख्या - बक्सर युद्ध (1764) के बाद इलाहाबाद की प्रथम सन्धि अंग्रेजों ने शाहआलम द्वितीय से की। इस सन्धि द्वारा 12 अगस्त, 1765 को 26 लाख रुपए वार्षिक राशि के बदले शाह आलम द्वितीय ने बंगाल बिहार और उड़ीसा की दीवानी कम्पनी को सौंप दी। मुगल बादशाह को वार्षिक पेंशन दिये जाने का भी प्रावधान किया गया।

15. किसके सतत प्रयत्नों से बम्बई में प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई?

Correct Answer: (b) डी.के. कर्वे
Solution:व्याख्या - डी.के. कर्वे फर्ग्यूसन कालेज के प्राध्यापक थे। इन्होंने महिला शिक्षा और विधवाओं की स्थिति में सुधार के लिए अथक प्रयास किया। डी. के. कर्वे विधवा विवाह प्रबल समर्थक थे। इन्होंने 1893 ई. में विधवा विवाह संघ की स्थापना की तथा स्वयं एक विधवा ब्राह्मणी से विवाह किया। 1896 ई. में पूना में विधवा आश्रम स्थापित किया तथा 1916 ई. में बम्बई में प्रथम भारतीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। वर्ष 1958 में इन्हें भारत रत्न प्रदान किया गया।

16. भारतीय का क्या नाम था जिसने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था?

Correct Answer: (a) बी.आर. अम्बेडकर
Solution:व्याख्या - डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने तीनों गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया था। महात्मा गाँधी ने केवल द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया था। ज्ञातव्य है कि प्रथम गोलमेज सम्मेलन 12 नवम्बर, 1930 से 19 जनवरी, 1931 तक, द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 7 सितम्बर, 1931 से 1 दिसम्बर, 1931 तक तथा तृतीय गोलमेज सम्मेलन 17 नवम्बर, 1932 से 24 दिसम्बर, 1932 तक लंदन में आयोजित हुआ था।

17. किसके विरुद्ध विरोध प्रकाशन के अभिप्राय के रूप में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी नाइट की पदवी त्याग दी?

Correct Answer: (c) जलियाँवाला बाग हत्याकांड
Solution:व्याख्या - जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड (13 अप्रैल, 1919) के विरोधस्वरूप रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई 'नाइट' की उपाधि वापस कर दी थी। शंकरन नायर ने भी इस घटना के विरोधस्वरूप वायसराय की कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया था।

18. ब्रिटिश भारत की राजधानी का कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरण किसके काल में क्रियान्वित हुआ ?

Correct Answer: (b) लॉर्ड हार्डिंग
Solution:व्याख्या- ब्रिटिश भारत में राजधानी कलकत्ता से दिल्ली - स्थानान्तरण 1911 ई. में' वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय (1910-16) के समय में किया गया था। ज्ञातव्य है कि 1911 ई. में तृतीय दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया। जार्ज पंचम के राज्याभिषेक की दरबार में घोषणा की गई। इसी दरबार में ही बंगाल का विभाजन निरस्त कर दिया गया।

19. निम्नलिखित में से काकोरी कांड से जुड़ा कौन क्रान्तिकारी था जिसे फांसी नहीं दी गयी?

Correct Answer: (c) चन्द्र शेखर आजाद
Solution:व्याख्या- हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) के - क्रान्तिकारियों ने लखनऊ-सहारनपुर रेल लाइन पर काकोरी नामक गाँव के पास 8 डाउन सहारनपुर लखनऊ पैसेन्जर को सफलतापूर्वक लूटा। इस सम्बन्ध में 29 क्रान्तिकारियों को गिरफ्तार कर उन पर काकोरी षड्यन्त्र केस के तहत मुकदमा चलाया गया। 17 लोगों को लम्बी सजायें, 4 को आजीवन कारावास तथा 4 क्रान्तिकारियों को फॉसी की सजा दी गई। चन्द्रशेखर आजाद भी इस डकैती में शामिल थे, परन्तु पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी। अब में उत्तर प्रदेश सरकार ने काकोरी कांड का नाम बदलकर 'काकोरी ट्रेन एक्शन' कर दिया है।

20. एक मात्र भारतीय गवर्नर जनरल थे

Correct Answer: (a) सी. राजगोपालाचारी
Solution:व्याख्या - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी एकमात्र भारतीय गवर्नर जनरल थे। लार्ड माउण्टबेटन के इंग्लैण्ड वापस जाने के बाद सी. राजगोपालाचारी को (1948 से 50 तक) भारत का गवर्नर जनरल बनाया गया। स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल तथा स्वतंत्र भारत के अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी थे। 26 जनवरी, 1950 को भारतीय गणतंत्र की स्थापना के बाद गवर्नर जनरल पद समाप्त कर दिया गया। इसके पश्चात डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय गणतन्त्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।