एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2006 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से किस देश में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (वर्षो में) सर्वाधिक है?

Correct Answer: (a) जापान
Solution:व्याख्या - प्रश्नकाल के समय विश्व में सर्वाधिक जीवन प्रत्याशा जापान की थी। वर्तमान समय (2022) में सर्वाधिक जीवन प्रत्याशा वाला देश हांगकांग है उसके बाद जापान का स्थान है।

42. भारत के प्रमुख राज्यों के जनसंख्या घनत्व (2001) का सही अवरोही क्रम है-

Correct Answer: (d) प. बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल
Solution:व्याख्या-2001 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनघनत्व वाले राज्यों का क्रम इस प्रकार था प. बंगाल बिहार > केरल > उत्तर प्रदेश। 2011 की नवीनतम जनगणना के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति/वर्ग किमी. है। शीर्ष चार जनघनत्व वाले राज्य इस प्रकार हैं- बिहार (1106) > प. बंगाल (1028) > केरल (860) > उत्तर प्रदेश (829) न्यूनतम चार जनघनत्व वाले राज्य इस प्रकार हैं - अरुणाचल प्रदेश (17) < मिजोरम (52) < सिक्किम (86) मणिपुर (115) < अधिकतम और न्यूनतम जनघनत्व वाले केन्द्रशासित प्रदेश क्रमशः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (11320) और अण्डमान एवं निकोबार (46) है।

43. 2001 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन भारत का सर्वाधिक नगरीकृत प्रदेश है?

Correct Answer: (c) महाराष्ट्र
Solution:व्याख्या जनगणना 2011 के अनुसार देश के कुल नगरीय - जनसंख्या के संदर्भ में प्रथम चार राज्य क्रमशः

1. महाराष्ट्र 5,08,18,259

2. उत्तर प्रदेश - 4,44,95,063

3. तमिलनाडु 3,49,17,440

4. प. बंगाल 2,90,93,002

44. 2001 की जनगणना के अनुसार भारत के न्यूनतम जनघनत्व वाले राज्यों का सही आरोही क्रम है

Correct Answer: (c) अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम और नागालैंड
Solution:व्याख्या-2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से भारत के पाँच राज्यों का आरोही क्रम इस प्रकार था- अरुणाचल (13), मिजोरम (42), सिक्किम (76), मणिपुर (97) तथा जम्मू कश्मीर (100)। 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम जनघनत्व वाले राज्यों का क्रम इस प्रकार है अरुणाचल प्रदेश (17) < - मिजोरम (52) < सिक्किम (86) < मणिपुर (115)।

45. भारतीय संविधान में सन्निहित मूल अधिकारों की अवधारणा किस देश के संविधान से ग्रहण की गयी है?

Correct Answer: (c) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:व्याख्या - भारतीय संविधान में सन्निहित मूल अधिकार की अवधारणा, सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियाँ, उप-राष्ट्रपति का पद अमेरिकी संविधान से लिया गया है। कनाडा के संविधान से संघ और राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन, अवशिष्ट शक्तियाँ आदि ली गई हैं। ग्रेट ब्रिटेन के संविधान से संसदीय शासन व्यवस्था, विधि का शासन आदि लिया गया है।

46. संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को स्वीकृत किया गया था

Correct Answer: (c) 26 नवम्बर 1949 को
Solution:व्याख्या - संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को अंगीकृत/स्वीकृत किया गया तथा इसके कुछ उपबन्ध उसी दिन लागू हो गये जबकि संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। ज्ञातव्य है कि भारतीय संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन का समय लगा था।

47. भारतीय संविधान का कौन सा भाग संविधान की आत्मा कहलाता है?

Correct Answer: (c) उद्देशिका
Solution:व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रस्तावना (The Preamble) को संविधान की आत्मा (The Soul of the Constitution) कहा जाता है। न्यायमूर्ति हिदायतुल्लाह ने गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य के मामले में उद्देशिका को संविधान की मूल आत्मा कहा है। के.एम. मुंशी ने इसे 'राजनीतिक जन्मपत्री' (Political Horoscope) कहा है। जबकि बी. आर. अम्बेडकर ने अनुच्छेद 32 (संवैधानिक उपचारों का अधिकार) को संविधान की आत्मा कहा है।

48. राष्ट्रपति मनोनीत कर सकता है-

Correct Answer: (d) राज्य सभा में 12 सदस्य
Solution:व्याख्या - संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्यसभा की संरचना का वर्णन है। राज्य सभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। जिसमें 238 सदस्य राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों से निर्वाचित होकर आयेंगे। इन सदस्यों का निर्वाचन सम्बन्धित राज्य की विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा किया जायेगा, जबकि राष्ट्रपति राज्यसभा में 12 ऐसे सदस्यों को मनोनीत करेगा, जिन्हें साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष ज्ञान और व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हो।

49. लोकसभा में सदस्यों की जो अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है वह है

Correct Answer: (c) 550
Solution:व्याख्या - लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या 550 हो सकती है इसमें 530 सदस्य राज्यों द्वारा चुने जाएंगें और 20 सदस्य संघ शासित क्षेत्रों से। 104वें संशोधन द्वारा द्वारा लोक सभा एवं राज्य विधानमंडलों में एंग्लो-इंडियन समुदाय के दो सदस्यों को नामित करने के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है।

50. भारत में संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है-

Correct Answer: (c) लोकसभा के अध्यक्ष द्वारा
Solution:व्याख्या - संसद की लोक लेखा समिति (PAC) के अध्यक्ष की नियुक्ति लोकसभा का अध्यक्ष करता है। यह एक वित्तीय समिति है। इस समिति में 22 सदस्य (15 लोक सभा 7 राज्य सभा) होते हैं। यह समिति सी.ए.जी. के रिपोर्ट की समीक्षा करती है तथा अपना प्रतिवेदन लोकसभा को देती। एक परम्परा के अनुसार इस समिति का अध्यक्ष विपक्ष के नेता को बनाया जाता है।