ऐतिहासिक परिदृश्य (उत्तराखंड)

Total Questions: 50

11. अल्मोड़ा में कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष में हुई? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (d) 1912 में
Solution:वर्ष 1912 में लाला लाजपत राय के योगदान से अल्मोडा में कुमाऊ कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ था।

12. उत्तरांचल के उस नेता का क्या नाम था जिसकी मृत्यु उस मुख हड़ताल के कारण हुई, जो उसने 1942 में जेल में प्रारंभ की- [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2002]

Correct Answer: (c) श्री देव सुमन
Solution:श्री देव सुमन का जन्म टिहरी गढ़वाल जनपद की पट्टी बमुन्ड के ग्राम जौल में 25 मई, 1916 को हुआ था। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में श्री देव सुमन को देवप्रयाग में कैद कर टिहरी जेल में बंद कर दिया गया। जेल में अमानवीय व्यवहार के कारण इन्हें भूख हड़ताल करनी पड़ी। 84 दिन की भूख हड़ताल के दौरान 25 जुलाई, 1944 को निमोनिया से इनका देहांत हो गया।

13. चौरासी दिन की भूख हड़ताल के पश्चात 25 जुलाई, 1944 को निम्न में किसका निधन हुआ? [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (d) श्री देव सुमन
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

14. 'गढ़देश सेवा संघ' का गठन किसने किया ? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (a) श्री देव सुमन
Solution:'गढ़देश सेवा संघ' का गठन श्री देव सुमन द्वारा किया गया था। इनका मूल नाम श्री दत्त बडोनी था। श्री देव सुमन उत्तराखंड के एक स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें मुख्य रूप से टिहरी में स्वतंत्रता सेनानियों को नेतृत्व प्रदान करने हेतु जाना जाता है। जब वे मात्र 14 वर्ष की आयु के थे, तब उन्होंने देहरादून में नमक सत्याग्रह में भाग लिया था।

15. भारतीय संघ में विलय के समय टिहरी राज्य का राजा कौन था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) मानवेंद्र शाह
Solution:सकलाना विद्रोह (1947) टिहरी राज्य में प्रबल आंदोलन के रूप में भड़क उठा। उम्र परिस्थिति को देखकर महाराजा मानवेंद्र शाह ने विलयीकरण पत्र पर हस्ताक्षर कर दिया। फलतः 1 अगस्त, 1949 को टिहरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक जनपद बन गया।

16. टिहरी रियासत के प्रथम नरेश कौन थे? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) सुदर्शन शाह
Solution:1803 ई. में महाराजा प्रद्युम्न शाह के शासनकाल में देहरादून में गोरखाओं से युद्ध हुआ और वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनके पुत्र सुदर्शन शाह ने अपने राज्य को गोरखाओं से मुक्त करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद की। ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुमाऊं, देहरादून एवं पूर्वी गढ़वाल का एक साथ ब्रिटिश साम्राज्य में विलय कर दिया तथा पश्चिमी गढ़वाल को राजा सुदर्शन शाह को सौंप दिया जो कि टिहरी रियासत के नाम से जाना गया। महाराजा सुदर्शन शाह ने अपनी राजधानी टिहरी नगर में स्थापित की तथा इसके पश्चात उनके उत्तराधिकारियों प्रताप शाह, कीर्ति शाह तथा नरेंद्र शाह ने अपनी राजधानी क्रमशः प्रताप नगर, कीर्ति नगर एवं नरेंद्र नगर में स्थापित की।

17. टिहरी राज्य किस तिथि को उत्तर प्रदेश का एक जनपद बना? [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (a) 1 अगस्त, 1949
Solution:श्री देव सुमन के नेतृत्व में टिहरी प्रजा मंडल की स्थापना के साथ ही जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष में तीव्रता आई। इसके लिए उन्होंने जेल में 84 दिनों की भूख हड़ताल की। सकलाना विद्रोह और कीर्ति नगर आंदोलन के साथ श्री देव सुमन टिहरी राज्य में वंशानुगत शासन के विरुद्ध लड़े। परिणामस्वरूप भारतीय संघ में टिहरी राज्य की विलय की प्रक्रिया को गति प्रदान हुई। फलतः टिहरी 1 अगस्त, 1949 को (तत्कालीन उ.प्र. का) एक जनपद बना।

18. टिहरी रियासत का भारतीय संघ में कब विलय हुआ? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) 1 अगस्त, 1949
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

19. श्री देव सुमन जिसके विरुद्ध लड़े, वह था- [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) टिहरी राज्य में वंशानुगत शासन
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

20. 'टिहरी राज्य प्रजा मंडल' की स्थापना किसने की थी? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) श्री देव सुमन
Solution:'टिहरी राज्य प्रजा मंडल' की स्थापना श्री देव सुमन ने की थी। जनवरी, 1939 में देहरादून में 'टिहरी राज्य प्रजा मंडल' की स्थापना हुई थी। श्री देव सुमन ने ही दिल्ली में देवनागरी महाविद्यालय की स्थापना की थी और वर्ष 1937 में 'सुमन सौरभ' नाम से कविताओं का प्रकाशन किया।