ऐतिहासिक परिदृश्य (उत्तराखंड)Total Questions: 5041. 'गढ़ केशरी' नाम से कौन प्रसिद्ध थे? [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2006](a) मुकुन्दी लाल(b) अनसुइया प्रसाद बहुगुणा(c) भैरव दत्त धूलिया(d) जोध सिंह नेगीCorrect Answer: (b) अनसुइया प्रसाद बहुगुणाSolution:अनसुइया प्रसाद बहुगुणा को 'गढ़ केशरी' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। वर्ष 1919 के अमृतसर के कांग्रेस अधिवेशन में उन्होंने वैरिस्टर मुकुन्दी लाल की तरफ से भाग लिया।42. खादी के प्रचार के लिए 1937 में चनौदा (अल्मोड़ा) में गांधी आश्रम की स्थापना करने में किसकी प्रमुख भूमिका थी? [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2002](a) गोविंद बल्लभ पंत(b) मोहन जोशी(c) शांति लाल त्रिवेदी(d) हरगोविंद पंतCorrect Answer: (c) शांति लाल त्रिवेदीSolution:वर्ष 1937 में खादी के प्रचार के लिए अल्मोड़ा स्थित चनौदा में गांधी आश्रम की स्थापना करने में प्रमुख भूमिका शांति लाल त्रिवेदी की थी। महात्मा गांधी द्वारा खादी को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ दिया गया था। विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार के समय गांधीजी ने खादी ग्रामोद्योग संघ एवं चरखा संघ की स्थापना की थी।43. मुगल शाहजादे जिसने श्रीनगर गढ़वाल में आश्रय लिया था- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005](a) मुराद(b) औरंगजेब(c) दारा शिकोह(d) सुलेमान शिकोहCorrect Answer: (d) सुलेमान शिकोहSolution:मुगल शाहजादे सुलेमान शिकोह ने 17वीं शताब्दी के मध्य में गढ़वाल में निर्वासित जीवन व्यतीत किया था। शिकोह अपने साथ दरबारी चित्रकारों को भी ले गया था, जिन्होंने गढ़वाल में मुगल चित्र शैली की स्थापना की।44. उत्तरांचल में प्राचीन ऐतिहासिक स्थान, जो 'कत्यूरी' राजाओं का मुख्य स्थान भी रहा है, है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005](a) दूनगिरि(b) बागेश्वर(c) द्वाराहाट(d) जागेश्वरCorrect Answer: (b) बागेश्वरSolution:उत्तराखंड का प्रथम ऐतिहासिक राजवंशत्यूरी राजशथा जिसकी राजधानी जोशीमठ चमोली के दक्षिण में कार्तिकेयपुर तथा द्वितीय राजधानी अल्मोडा की कत्यूर घाटी में बैजनाथ (बागेश्वर) थी। इस राजवंश की स्थापना वासुदेव ने की थी।45. भारत जब स्वतंत्र हुआ तो 'रियासत गढ़वाल का राजा कौन था? [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2002](a) प्रताप शाह(b) नरेंद्र शाह(c) मानवेंद्र शाह(d) कीर्ति शाहCorrect Answer: (c) मानवेंद्र शाहSolution:भारत की स्वतंत्रता के समय रियासत गढ़वाल के राजा मानवेंद शाह थे। इन्हें यह पद अपने पिता महाराणा नरेंद्र द्वारा 5 अक्टूबर, 1946 को प्राप्त हुआ। अंततः 1 अगस्त 1949 को इसका स्वतंत्र भारत मे विलय कर दिया गया।46. उत्तरांचल में अशोक का एक शिलालेख स्थित है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005](a) देवप्रयाग में(b) कालसी में(c) केदारनाथ में(d) ऋषिकेश मेंCorrect Answer: (b) कालसी मेंSolution:उत्तराखंड के देहरादून जिले में कालसी तहसील स्थित है। यहां से सम्राट अशोक द्वारा स्थापित शिलालेख प्राप्त हुआ है, जो 'पालि भाषा में उत्कीर्ण है।47. उत्तरांचल में प्रसिद्ध शैल गुफा चित्र स्थल 'लखुओड्यार' इस जिले में स्थित है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005](a) पौड़ी में(b) अल्मोड़ा में(c) चमोली में(d) नैनीताल मेंCorrect Answer: (b) अल्मोड़ा मेंSolution:उत्तराखंड में प्रसिद्ध पाषाण कालीन शैल गुफा चित्र स्थल लखुओड्यार (बरछीना गांव) आदिमानव कृतियों एवं पशुओं के चित्रण के लिए ख्याति प्राप्त है। यह अल्मोड़ा जिले में स्थित है।48. अल्मोड़ा के निकट लखुओड्यार पर लाल रंग से उकेरी गई जो मानव आकृतियां मिली हैं, वे किस काल की हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2010](a) वैदिक काल(b) कुषाण काल(c) पाषाण काल(d) चन्द कालCorrect Answer: (c) पाषाण कालSolution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।49. वशिष्ठ गुफा कहां स्थित है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010](a) चमोली(b) उत्तरकाशी(c) टिहरी(d) पिथौरागढ़Correct Answer: (c) टिहरीSolution:वशिष्ठ गुफा ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर टिहरी जिले में स्थित है। वशिष्ठ गुफा गंगा नदी के किनारे स्थित है, यह महर्षि वशिष्ठ की तपोभूमि है। वशिष्ठ गुफा, ध्यान एवं योग के लिए भी प्रसिद्ध है।50. उत्तरांचल में प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल 'गोविषाण' की पहचान की गई है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005](a) हरिद्वार में(b) काशीपुर में(c) रुद्रप्रयाग में(d) श्रीनगर मेंCorrect Answer: (b) काशीपुर मेंSolution:गोविषाण, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की काशीपुर तहसील में स्थित है। यहां से कुषाणकालीन अवशेष काफी मात्रा में प्राप्त हुए हैं।Submit Quiz« Previous12345