ऐतिहासिक परिदृश्य (बिहार)

Total Questions: 65

31. बिहार प्रांतीय किसान सभा का गठन किसने किया? [65ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) स्वामी सहजानंद सरस्वती
Solution:बिहार में किसान आंदोलन की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में हुई। सहजानंद सरस्वती ने वर्ष 1929 में बिहार प्रांतीय किसान सभा की स्थापना की। इस सभा का विस्तार बिहार के गांवों में करने में उन्हें कार्यानंद शर्मा, राहुल सांकृत्यायन, पंचानन शर्मा, यदुनंदन शर्मा आदि वामपंथी नेताओं का सहयोग मिला। स्वामी विद्यानंद भी बिहार के किसान नेता थे।

32. बिहार किसान सभा से कौन जुड़ा था? [64ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:बिहार में किसान आंदोलन की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में हुई। सहजानंद सरस्वती ने वर्ष 1929 में बिहार प्रांतीय किसान सभा की स्थापना की। इस सभा का विस्तार बिहार के गांवों में करने में उन्हें कार्यानंद शर्मा, राहुल सांकृत्यायन, पंचानन शर्मा, यदुनंदन शर्मा आदि वामपंथी नेताओं का सहयोग मिला। स्वामी विद्यानंद भी बिहार के किसान नेता थे।

33. इनमें से कौन बिहार का/के किसान नेता था/थे? [56ᵗʰ to 59ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2015]

I. स्वामी विद्यानंद

II. स्वामी सहजानंद

III. सरदार वल्लभभाई पटेल

निम्नलिखित में से विकल्प का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) I तथा II
Solution:बिहार में किसान आंदोलन की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में हुई। सहजानंद सरस्वती ने वर्ष 1929 में बिहार प्रांतीय किसान सभा की स्थापना की। इस सभा का विस्तार बिहार के गांवों में करने में उन्हें कार्यानंद शर्मा, राहुल सांकृत्यायन, पंचानन शर्मा, यदुनंदन शर्मा आदि वामपंथी नेताओं का सहयोग मिला। स्वामी विद्यानंद भी बिहार के किसान नेता थे।

34. बिहार में किस स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सन् 1922 का अधिवेशन हुआ? [47ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2005]

Correct Answer: (c) गया
Solution:वर्ष 1922 का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन सी. आर. दास की अध्यक्षता में बिहार के गया जिले में हुआ था।

35. बिहार में कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहां रखा गया था? [66ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) पटना
Solution:बिहार में कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन 1912 ई. में पटना के बांकीपुर में आयोजित किया गया था। यह कांग्रेस का 27वां अधिवेशन था, जिसकी अध्यक्षता रघुनाथ नरसिंह मघोलकर द्वारा की गई थी। इस अधिवेशन के महासचिव सच्चिदानंद सिन्हा थे तथा मौलाना मजहरूल हक स्वागत समिति के अध्यक्ष थे।

36. किसके प्रयत्नों से बिहार प्रांतीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन हुआ? [53ʳᵈ to 55ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2011]

Correct Answer: (b) श्री दीपनारायण सिंह
Solution:श्री दीपनारायण सिंह के विशेष प्रयत्नों के फलस्वरूप बिहार प्रांतीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन 9-10 अप्रैल, 1909 को भागलपुर में संपन्न हुआ। इसके अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा थे। अधिवेशन में जी. के. गोखले एवं श्री खरे की विशेष उपस्थिति थी।

37. बिहार के किस वकील ने असहयोग आंदोलन के समय अपनी लाभप्रद वकालत छोड़ दी थी? [60ᵗʰ to 62ⁿᵈ B.P.S.C. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) राजेंद्र प्रसाद
Solution:राजेंद्र प्रसाद ने असहयोग आंदोलन (1920-22) से जुड़ने के लिए अपनी लाभप्रद वकालत छोड़ दी थी। राजेंद्र प्रसाद ने 'इंडिया डिवाइडेड' नामक पुस्तक लिखी थी।

38. 1920-22 के असहयोग आंदोलन के दौरान बिहार में प्रचलित मान्यताओं में से एक यह थी कि उनकी जीत होगी, क्योंकि गांधी- [56ᵗʰ to 59ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2015]

Correct Answer: (c) को अंग्रेजों को हराने का तरीका पता था।
Solution:गांधीजी ने वर्ष 1918 में गुजरात के अहमदाबाद में मिल मजदूरों की हड़ताल का सफल नेतृत्व किया और वर्ष 1920 में उनके द्वारा ब्रिटिश सरकार के साथ अहिंसक असह्योग में न सिर्फ वस्तुओं, बल्कि भारत में अंग्रेजों द्वारा संचालित या उनकी मदद से चल रहे संस्थानों-जैसे विधायिका, न्यायालय, कार्यालय या स्कूल का बहिष्कार भी शामिल था। इस कार्यक्रम ने देश में जोश फूंक दिया, विदेशी शासन का फंदा काट दिया। गांधीजी ने हिंदुओं और मुसलमानों को भी एक साथ मंच पर ला दिया। गांधीजी का एक महामानव के रूप में उदय उनके कृत्यों के फलस्वरूप अंग्रेजी शासकों में भय उत्पन्न होने के कारण बिहार के लोगों में विश्वास उत्पन्न हुआ कि हमारी जीत होगी, क्योंकि गांधीजी को अंग्रेजों को हराने का तरीका मालूम था।

39. गांधीजी के असहयोग आंदोलन में लोगों को शराब से परहेज करने का आग्रह किया गया। फलस्वरूप सरकार के राजस्व में भारी कमी आयी। एक प्रदेश की सरकार ने लोगों को फिर से शराब पीने को प्रेरित करने के लिए प्रमुख व्यक्तियों की एक सूची प्रसारित की जो शराब पीते थे। उस प्रदेश का नाम बताइए। [59ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) बिहार
Solution:गांधीजी के असहयोग आंदोलन के फलस्वरूप लोगों के शराब से परहेज करने के चलते सरकार के राजस्व में भारी कमी आई। अतः बिहार एवं ओडिशा की सरकार ने शराब को स्वास्थ्य के लिए हितकर प्रभावों को प्रचारित एवं प्रस्तावित करने के लिए ऐसे प्रसिद्ध एवं महान लोगों की एक सूची जारी की, जो शराब का सेवन करते थे। इस सूची में सिकंदर, जूलियस सीजर, नेपोलियन, शेक्सपियर आदि शामिल थे।

40. असहयोग आंदोलन के दौरान किसने पटना कॉलेज छोड़ा, जबकि उसकी परीक्षा के केवल 20 दिन ही बचे थे? [60ᵗʰ to 62ⁿᵈ B.P.S.C. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) जयप्रकाश नारायण
Solution:बिहार के सारण जिले में जन्मे स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण ने असहयोग आंदोलन के दौरान पटना कॉलेज छोड़ा, जबकि उनकी परीक्षा के केवल 20 दिन ही बचे थे। इसके पश्चात उन्होंने कांग्रेस द्वारा संचालित बिहार विद्यापीठ में प्रवेश लिया।