Correct Answer: (b) शाहजहांपुर
Solution:11 जून, 2021 को केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के जन्म स्थान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उनकी जयंती के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। 11 जून, 1897 को शाहजहांपुर में पं. रामप्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था। उन्होंने योगेश चंद्र चटर्जी एवं शचींद्रनाथ सान्याल के साथ मिलकर अक्टूबर, 1924 में हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना की थी। काकोरी कांड (अब काकोरी एक्शन) में अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह एवं राजेंद्र लाहिड़ी के साथ फांसी की सजा पाने वाले चौथे व्यक्ति पं. राम प्रसाद बिस्मिल थे।