ऑर्डर और रैंकिंग (भाग-I)

Total Questions: 50

1. किसी परीक्षा में सात व्यक्तियों A, B, C, D, E, F और G ने अलग-अलग अंक (100 में से) प्राप्त किए। A ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। G के अंक 9 के गुणज थे, लेकिन 85 से अधिक थे। किसी ने भी 92 से अधिक अंक प्राप्त नहीं किए। G और F के अंकों का योग 150 था। D ने केवल E से अधिक अंक प्राप्त किए। C ने F से अधिक और B से कम अंक प्राप्त किए। E ने 33 अंक प्राप्त किए। निम्नलिखित में से कौन-से D के लिए संभाव्य अंक हो सकते हैं ? [SSC Stenographer 11/12/2024 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 48
Solution:A > G > B > C > F > D > E
प्रश्न के अनुसार A ने 92 अंक प्राप्त किये और G ने 90 अंक प्राप्त किये तथा F और E के अंक क्रमशः 60 और 33 हैं। यह दिया गया हैकि C ने F से अधिक लेकिन B से कम अंक प्राप्त किए हैं, इसलिए D के अंक E से अधिक लेकिन F से कम होने चाहिए। एकमात्र विकल्प जो इसे संतुष्ट करता है वह ‘c’ i.e. 48

2. सात व्यक्तियों F, G, H, K, L, M और N में से प्रत्येक की आयु भिन्न है। केवल दो व्यक्ति M से बड़े हैं। केवल दो व्यक्ति K से छोटे हैं। K की आयु 10 का गुणज है। सबसे छोटा 12 वर्ष का है। F सबसे बड़ा है। N, L से बड़ा है, लेकिन H से छोटा है। L सबसे छोटा नहीं है। सबसे छोटे और दूसरे सबसे बड़े व्यक्ति की आयु का योग 42 वर्ष है। L की संभाव्य आयु क्या हो सकती है ? [SSC Stenographer 10/12/2024 (Morning)]

Correct Answer: (c) 15 वर्ष
Solution:F > H > M > N > K > L > G
प्रश्न के अनुसार, G की आयु= 12 वर्ष और F की आयु = 30 वर्ष है। और K की आयु 10 का गुणक है। इसलिए L की आयु 12 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, लेकिन K की आयु से कम होनी चाहिए, जो 10 का गुणज है। विकल्प के अनुसार L की आयु 15 वर्ष है।

3. अलग-अलग कद वाले सात मित्र हारून, इमान, जेसन, कीर्ति, लिसा, मोहन और नीति अपने कद के अवरोही क्रम में खड़े हैं। सबसे ऊँचा व्यक्ति पंक्ति में सबसे आगे और सबसे छोटा व्यक्ति पंक्ति में सबसे आखिर में खड़ा है। हारून, लिसा के ठीक पीछे खड़ा है, जो कीर्ति के ठीक पीछे खड़ी है। मोहन और नीति के बीच सिर्फ दो व्यक्ति खड़े हैं। इमान आगे से दूसरे स्थान पर खड़ा है। मोहन सबसे ऊँचा नहीं है। पंक्ति में सबसे आगे कौन खड़ा है? [SSC MTS 08/05/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) नीती
Solution:निति > इमान > जैसन > मोहन > कृति > लिसा > हारून नीति आगे खड़ी है.

4. छः टंकियों A, B, C, D, E और F की धारिताओं (क्षमता) की तुलना की जाती है। कोई भी दो टंकियों की धारिता समान नहीं है। D की धारिता F और C से अधिक है। A की धारिता केवल B से कम है। टंकियों की धारिताओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही हो सकता है? [SSC MTS 04/05/2023 (Afternoon)]

I. A>D>E
II. C > F > E

Correct Answer: (d) । और ।। दोनों
Solution:प्रश्न के अनुसार 4 संभावनाएँ हैं,
B > A > D > F/C > F/C > E …(1)
B > A > E > D > F/C > F/C….(2)
B > A > D > E > F/C > F/C….(3)
B > A > D > F/C > E > F/C….(4)
I. A > D > E ….[(1) से संभव हो सकता है]
II. C > F > E ….[(1) से संभव हो सकता है]
इसलिए, I और II दोनों सही हो सकते हैं I

5. पाँच पार्किंग क्षेत्रों S1, S2, S3, S4 और S5 में खड़े ट्रकों की संख्या की तुलना की जाती है। S3 में खड़े ट्रकों की संख्या केवल S2 से अधिक है। S5 में खड़े ट्रकों की संख्या केवल S1 से कम है। यदि पार्किंग क्षेत्र S3 में खड़े ट्रकों की संख्या 1200 है, तो पार्किंग क्षेत्र S1 में कितने ट्रक खड़े किए जा सकते हैं? [SSC MTS 03/05/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 1346
Solution:S1 > S5 > S4 > S3 > S2
क्षेत्र S3 में खड़े ट्रकों की संख्या = 1200
क्षेत्र S1 में पार्क होने वाले ट्रकों की संख्या 1200
से ज्यादा होगी दिए गए विकल्पों में से केवल
विकल्प a संतुष्ट करता है |
अतः क्षेत्र S1 में खड़े ट्रकों की संख्या = 1346
तो, विकल्प (a) सही उत्तर है

6. सात व्यक्तियों F, G, H, K, L, M और N में से प्रत्येक की आयु भिन्न है। केवल H, K से बड़ा है। दूसरा सबसे बड़ा 38 वर्ष का है। L से केवल तीन व्यक्ति छोटे हैं। M केवल N से बड़ा है। M की आयु K की आयु से आधी है। F की आयु 36 वर्ष है। L की आयु 10 की गुणज है। K और L की आयु का योग कितना है? [SSC Stenographer 10/12/2024 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 68 वर्ष
Solution:H > K > F > L > G > M > N
प्रश्न के अनुसार, K की आयु= 38 वर्ष और M की
आयु = 19 वर्ष और L की आयु 10 का गुणज है
और F की आयु = 36 वर्ष है, और इस व्यवस्था के
अनुसार L की आयु 30 वर्ष हो सकती है। तो K
और L की आयुका योग = 38 + 30 = 68 वर्ष।

7. K, L, M, W, X, Y और Z ने एक परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए। K ने केवल तीन व्यक्तियों से अधिक अंक प्राप्त किए। ४ ने केवल L और M से कम अंक प्राप्त किए। W ने z से अधिक, लेकिन X से कम अंक प्राप्त किए। L ने उच्चतम अंक प्राप्त नहीं किए। कितने लोगों ने x से कम अंक प्राप्त किए? [SSC Stenographer 10/12/2024 (Evening)]

Correct Answer: (b) दो
Solution:सही क्रम है
M > L > Y > K > X > W > Z
दो व्यक्तियों ने X से कम अंक प्राप्त किये।

8. D, E, K, W, X, Y और Z ने एक परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए। K ने केवल दो व्यक्तियों से अधिक अंक प्राप्त किए। E ने केवल एक व्यक्ति से कम अंक प्राप्त किए। W ने D से अधिक, लेकिन E और 2 दोनों से कम अंक प्राप्त किए। D ने सबसे कम अंक प्राप्त नहीं किए और Z ने उच्चतम अंक प्राप्त नहीं किए। x ने से कम अंक प्राप्त किए। कितने लोगों ने ४ से अधिक अंक प्राप्त किए? [SSC Stenographer 11/12/2024 (Morning)]

Correct Answer: (d) कोई नहीं
Solution:Y > E > Z > W > K > D >X
किसी भी व्यक्ति ने Y से अधिक अंक नहीं प्राप्त किये।

9. K, L, M, W, X, Y और Z ने एक परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए। K ने L और W दोनों से अधिक, लेकिन ४ से कम अंक प्राप्त किए। × ने केवल Y से कम अंक प्राप्त किए। न तो L और न ही M ने सबसे कम अंक प्राप्त किए। Z ने L से अधिक, लेकिन M से कम अंक प्राप्त किए। K ने M से अधिक अंक प्राप्त किए। तीसरे सबसे कम अंक किसने प्राप्त किए? [SSC Stenographer 11/12/2024 (Evening)]

Correct Answer: (b) Z
Solution:Y > X > K > M > Z > L > W
Z ने तीसरे सबसे कम अंक प्राप्त किये।

10. एक कक्षा में सभी 20 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी रेखा में खड़े हैं। नेहा दाईं ओर के छोर से 10वें स्थान पर है, जबकि नलिन बाईं ओर के छोर से 12वें स्थान पर हैं। नेहा और नलिन के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं? [SSC CHSL Tier II (10/01/2024)]

Correct Answer: (b) एक भी नहीं
Solution:नेहा और नलिन के बीच कोई व्यक्ति नहीं बैठा है।