औद्योगिक एवं वैज्ञानिक संस्थान तथा उत्पादन केंद्र (उत्तर प्रदेश) (Part – II)

Total Questions: 30

1. केंद्रीय औषधीय एवं सुगंधित पौधों का अनुसंधान संस्थान स्थित है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (d) लखनऊ में
Solution:

केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (Central Institute of Medicinal & Aromatic Plants-CIMAP) का मुख्यालय लखनऊ में स्थित है। नोट-प्रश्न में केंद्रीय औषधीय एवं सुगंधित पौधों का अनुसंधान संस्थान पूछा गया है, जबकि सी.एस.आई.आर. की वेबसाइट पर केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान दिया है।

2. पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ रक्षा अनुसंधान संस्थान अवस्थित है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2017]

Correct Answer: (d) मथुरा में
Solution:पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ रक्षा अनुसंधान संस्थान, मथुरा (उत्तर प्रदेश) में स्थित है। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला तथा देश में चौथा संस्थान है।

3. भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2012]

Correct Answer: (c) झांसी में
Solution:भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान (Indian Grass Land and Fodder Research Institute) झांसी में स्थित है।

4. केंद्रीय ग्लास एवं सिरैमिक अनुसंधान संस्थान स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

Correct Answer: (d) खुर्जा में
Solution:खुर्जा, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में स्थित एक कस्बा है। यहां केंद्रीय ग्लास एवं सिरैमिक अनुसंधान संस्थान, कोलकाता द्वारा एक केंद्र की स्थापना अगस्त, 1981 में उत्तर प्रदेश सरकार के नियमित वित्तीय समर्थन देने के राजी होने पर किया गया।

5. उत्तर प्रदेश गन्ना अनुसंधान कौंसिल अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (d) शाहजहांपुर में
Solution:उत्तर प्रदेश गन्ना अनुसंधान कौंसिल वर्ष 1912 में तत्कालीन कृषि रसायनज्ञ जॉर्ज क्लार्क द्वारा एक शोध केंद्र के रूप में स्थापित किया गया था। वर्ष 1931 में शुगर टैरिफ एक्ट लागू होने के साथ ही चीनी उद्योग तीव्र गति से विकसित हुआ और गन्ना, राज्य की प्रमुख नकदी फसल बन गया। वर्ष 1944 में राज्य सरकार द्वारा कृषि निदेशक, उ.प्र.. लखनऊ के प्रशासनिक नियंत्रण में शोध केंद्र के प्रथम निदेशक की नियुक्ति की गई। गन्ना शोध कार्य एवं उपज वृद्धि में समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से वर्ष 1972 में यह शोध केंद्र गन्ना आयुक्त, उ.प्र., लखनऊ के नियंत्रण में आ गया। शोध कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से महामहिम राज्यपाल, उ. प्र. द्वारा दिसंबर, 1976 में उ.प्र. गन्ना शोध परिषद की स्थापना की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। फलतः वर्ष 1977 में गन्ना शोध संगठन को सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत करके एक स्वशासी संस्था 'उ.प्र. शोध परिषद का गठन किया गया, जिसका मुख्यालय शाहजहांपुर में है।

6. उत्तर प्रदेश में आलू का अनुसंधान केंद्र किस जिले में स्थित है? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) मेरठ
Solution:केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला (हिमाचल प्रदेश) में स्थित है। इसके 7 क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशन यथा-कुफरी फागू (हिमाचल प्रदेश), मोदीपुरम (मेरठ, उत्तर प्रदेश), जालंधर (पंजाब), ग्वालियर (माध्य प्रदेश), पटना (बिहार), शिलांग (मेघालय) तथा ऊंटी (तमिलनाडू) देश के विभिन्न आलू उत्पादक क्षेत्रों में स्थित है।

7. उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद स्थित है- [U.P.R.O/A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (c) लखनऊ में
Solution:उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (UP Council of Agricultural Research-UPCAR) लखनऊ में स्थित है।

8. उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2021]

Correct Answer: (a) लखनऊ
Solution:उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (UP Council of Agricultural Research-UPCAR) लखनऊ में स्थित है।

9. उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद स्थित है- [U.P. Lower Sub. (Pre), 2015]

Correct Answer: (d) लखनऊ में
Solution:उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (UP Council of Agricultural Research-UPCAR) लखनऊ में स्थित है।

10. भारतीय वनस्पति शोध संस्थान अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (d) लखनऊ में
Solution:राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान देश की अग्रणी राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में से एक है, जो कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के अंतर्गत लखनऊ में कार्यरत है। यह संस्थान राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान के रूप में राज्य सरकार के अंतर्गत कार्यरत था, जिसे 13 अप्रैल, 1953 को वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने अधिगृहीत कर लिया। 25 अक्टूबर, 1978 को इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान कर दिया गया।

नोट-इसके हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों स्वरूपों में अंतर है। हिंदी भारतीय वनस्पति शोध संस्थान पूछा गया है. जबकि अंग्रेजी मे National Botanical Research Institute जिसका हिंदी अनुवाद राष्ट्रीय वनस्पति शोध संस्थान' होगा।