Solution:सूची-I तथा सूची-II का सही सुमेलन निम्नवत है-
| स्थान | उद्योग |
|---|
| A. फिरोजाबाद | 1. कांच की चूड़ियाँ |
| B. कानपुर | 2. चमड़े के सामान |
| C. नजीबाबाद | 3. प्लाईवुड |
| D. सहारनपुर | 4. कागज और लुग्दी |
फ़िरोजाबाद के कांच एवं चूड़ी कारखाने प्रसिद्ध हैं। इसके अतिरिक्त अन्य कांच एवं चूड़ी कारखाने नैनी, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, मक्खनपुर, हिरनगऊ, वाराणसी, सासनी, हाथरस, शिकोहाबाद और बालावली में हैं। कानपुर, चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त उ.प्र. के अन्य चमड़ा उद्योग आगरा, लखनऊ, मेरठ तथा बरेली में हैं। नजीबाबाद, प्लाईवुड के लिए तथा सहारनपुर, कागज और लुगदी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। कागज एवं लुगदी उद्योग के लिए अन्य प्रसिद्ध स्थल लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और मेरठ हैं।