कंप्यूटर अंकगणित (Part-I)

Total Questions: 50

21. बाइनरी संख्या 10111 का दशमलव समतुल्य क्या है? [UPPCS APS 2023]

Correct Answer: (c) 23
Solution:

22. बाइनरी संख्या 10101 का डेसीमल समतुल्य क्या है? [UKPSC Data Entry Operator 2023]

Correct Answer: (c) 21
Solution:

23. बाइनरी नंबर 10010 की 1 पूरक______है। [RRB JE CBT-2 (CIVIL)-28-08-2019]

Correct Answer: (b) 01101
Solution:बाइनरी संख्या 10010 की 1-पूरक 01101 होगा।

24. दशमलव भिन्न संख्या 0.8125 को इसके बाइनरी समकक्ष में बदलें। [High Court ARO Exam-2019]

Correct Answer: (d) 0.1101
Solution:

दशमलव भिन्न (Decimal Fraction) को बाइनरी में परिवर्तन हेतु दिए गए दशमलव भिन्न में 2 से गुणा (Multiply) करते हैं। गुणनफल में पूर्ण संख्या (Whole Number) को अलग लिखते हैं। तथा यह प्रक्रिया (Process) तब तक अपनाते हैं, जब तक कि भिन्न शून्य न हो जाए।

25. दशमलव संख्या 759 को समकक्ष ऑक्टल संख्या में बदलें। [High Court ARO Exam-2019]

Correct Answer: (c) 1367
Solution:दशमलव संख्या (Decimal Number) को ऑक्टल में परिवर्तन हेतु भाग शेष विधि का प्रयोग किया जाता है। 759 को निम्न प्रकार से ऑक्टल संख्या में परिवर्तित किया जाएगा-

26. 195.25 का ऑक्टल निरूपण है: [R.R.B. Online J.E. Exam 27th Aug. 2015 (II-Shift)]

Correct Answer: (a) (303.20)₈
Solution:195.25 का ऑक्टल निरूपण (Octal Representation) (303.20)₈ है। ऑक्टल नंबर सिस्टम में 0 से 7 तक की अंक की संख्या (0, 1, 2,3,4,5,6, 7) आती है। ऑक्टल संख्या प्रणाली (Octal Number System) का मूल/आधार (Radix) 8 है।

27. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प बाइनरी नंबर नहीं है? [IBPS BANK CLERK EXAM-2014 (Online)]

Correct Answer: (b) 201020
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में 201020 बाइनरी संख्या (Binary Number) नहीं है, जबकि 110010, 101010, 100001 अथवा 1011101 बाइनरी संख्या है। क्योंकि बाइनरी संख्या को केवल 0 व 1 अंक का ही प्रयोग किया जाता है, जबकि 201020 में अंक 2 का प्रयोग किया गया है।

28. निम्नलिखित में से हेक्साडेसीमल नंबर का बेस क्या है? [IBPS BANK CLERK EXAM-2014 (Online)]

Correct Answer: (d) 16
Solution:हेक्साडेसीमल संख्या पद्धति का आधार 16 होता है। हेक्साडेसीमल पद्धति में 0 से 9 तक अंक एवं A से F तक के अक्षर (Character) निहित होते हैं।

29. हेक्साडेसीमल संख्या पद्धति का आधार (बेस) क्या है? [UPSI/ASI 05.12.2021 (1st Shift)]

Correct Answer: (d) सोलह
Solution:हेक्साडेसींमल संख्या पद्धति का आधार 16 होता है क्योंकि इनमें 16 प्रतीकों (0 से 15) का उपयोग किया जाता है। इनमें 10 अंक (0 से 9 तक) और 6 अक्षर (A से F तक) प्रयुक्त होते हैं, जो निम्न है-

0,1,2,3,4,5,6,7,8,9,A,B,C,D,E,F

हेक्साडेसीमल नंबर सिस्टम में 10 को A द्वारा, 11 को B द्वारा, 12 को C द्वारा, 13 को D द्वारा, 14 को E द्वारा तथा 15 को F द्वारा प्रदर्शित करते हैं।

30. दशमलव 25 का द्विआधारी (बाइनरी) निरूपण है- [R.R.B. बंगलौर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (b) 11001
Solution:

अतः (25)₁₀ का Binary अंक (11001)₂ है।