कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (भाग-1)

Total Questions: 51

21. साधारण शब्दों में नेटवर्कों का नेटवर्क कहलाता है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) इंटरनेट
Solution:सामान्यतः नेटवर्कों का नेटवर्क इंटरनेट को कहा जाता है। यह पारस्परिक रूप से जुड़े कंप्यूटर नेटवर्कों की वैश्विक प्रणाली है। इसमें करोड़ों निजी, सार्वजनिक, शैक्षिक, व्यावसायिक तथा सरकारी नेटवर्क एक-दूसरे से जुड़े हैं, जो कि मानक इंटरनेट प्रोटोकॉल सूट (Internet Protocol Suite; TCP/IP) का प्रयोग करते हैं।

22. इंटरनेट क्या है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (d) कंप्यूटर पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सूचनाओं का तंत्र
Solution:इंटरनेट एक-दूसरे से जुड़े संगणकों का एक विशाल विश्वव्यापी नेटवर्क या जाल है। इंटरनेट से जुड़े संगणक आपस में इंटरनेट नियमावली (Internet Protocol) के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।

23. सबसे धीमी इंटरनेट कनेक्शन सेवा कौन-सी है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) डायल-अप-सर्विस
Solution:डायल-अप-सर्विस सबसे धीमी इंटरनेट कनेक्शन सेवा है। यह अधिकतम 56 Kbps तक इंटरनेट गति प्रदान करता है। केबल मोडम में केबल कंपनी द्वारा कोएक्सियल केबल (Coaxial cable) द्वारा उपभोक्ताओं को 512 Kbps से लेकर 20 Mbps तक की इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाती है। यह तेज गति की इंटरनेट सेवा प्रदान करता है। डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन टेलीफोन लाइनों का उपयोग कर इंटरनेट सुविधा प्रदान करती है। लीज्ड लाइन सर्वाधिक विश्वसनीय उच्च गति इंटरनेट सुविधा प्रदान करता है।

24. प्रथम पृष्ठ जो सामान्यतः आप वेबसाइट पर देखते हैं वह होता है इसका - [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) गृह पृष्ठ
Solution:किसी वेबसाइट का प्रथम पेज होम पेज कहलाता है। होम पेज से उस वेबसाइट के अन्य पेजों के बारे में जानकारी मिल जाती है।

25. वेबसाइट खोलने के बाद वेब ब्राउजर द्वारा प्रदर्शित पहले पृष्ठ को........... कहा जाता है। [M.P.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) होम पेज
Solution:वेबसाइट खोलने के बाद वेब ब्राउजर द्वारा प्रदर्शित पहले पृष्ठ को होम पेज कहा जाता है।

26. ________ एक सामान्य नेटवर्क टोपोलॉजी नहीं है। [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) ग्रिड
Solution:कंप्यूटर नेटवर्क के संदर्भ में विभिन्न नोड या टर्मिनल को आपस में जोड़ने का तरीका ही नेटवर्क टोपोलॉजी कहलाता है, जो कई प्रकार के होते हैं-

बस टोपोलॉजी- इसमें सभी नोड्स एक-दूसरे से एक केंद्रीय केबल द्वारा कनेक्ट होते हैं।

स्टार टोपोलॉजी- इसमें किसी एक नोड को Host या Central Hub बनाकर सभी नोड्स को आपस में सीधा कनेक्ट न करकर इसी Host या Hub द्वारा आपस में जोड़ा जाता है।

रिंग टोपोलॉजी- इसमें सभी नोड्स एक-दूसरे से रिंग या लूप (दो अंत बिंदुओं) की मदद से अपने निकटतम नोड से कनेक्ट होते हैं।

ट्री टोपोलॉजी- यह एक हाइब्रिड टोपोलॉजी है, जिसमें कई स्टार टोपोलॉजी एक बृहद-स्तरीय बस टोपोलॉजी से जुड़ी होती हैं।

मेश टोपोलॉजी- इसमें प्रत्येक नोड एक-दूसरे से सीधे कनेक्ट होते हैं।

हाईब्रिड टोपोलॉजी- इसमें दो या दो से अधिक (अन्य) टोपोलॉजी (बस, स्टार, रिंग, मेश) आपसी संयोजन से एक-दूसरे से कनेक्ट होते हैं।

27. इंटरनेट सिस्टम निम्न में से किस तकनीक का प्रयोग करता है ? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) ट्री उत्तर-
Solution:इंटरनेट सिस्टम में ट्री टोपोलॉजी का प्रयोग होता है।

28. इंटरनेट कार्य करता है- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) केवल पैकेट स्विचिंग पर
Solution:टेलीफोन प्रणाली ध्वनि संदेशों के प्रसारण हेतु सर्किट स्विचिंग का प्रयोग करती है, जबकि इंटरनेट पैकेट स्विचिंग पर आधारित है।

इंटरनेट पैकेट स्विचिंग (Packet Switching) तकनीक पर काम करता है। इसमें, डेटा को छोटे-छोटे पैकेटों में तोड़ा जाता है, जो नेटवर्क पर अलग-अलग रास्तों से यात्रा कर सकते हैं और गंतव्य पर फिर से जुड़ सकते हैं।

सर्किट स्विचिंग (जैसे पारंपरिक टेलीफोन नेटवर्क में) में डेटा भेजने से पहले एक समर्पित कनेक्शन स्थापित किया जाता है|

29. इंटरनेट पर एक डाटाबेस में जहां विभिन्न मेजबानों के नाम और पता होते हैं, जिन्हें कहा जाता है। [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (b) डोमेन नाम प्रणाली
Solution:डोमेन नाम प्रणाली (DNS : Domain Name System) विभिन्न होस्ट नामों (Host names) और उससे संबद्ध IP एड्रेस को प्रबंधित करने वाली एक डिस्ट्रीब्यूटेड डाटाबेस प्रणाली (Distributed Database System) है।

30. IPv6 प्रोटोकॉल IP पते को परिभाषित करता है - [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) 128 बिट
Solution:IPv6 (Internet Protocol Version 6) अगली पीढ़ी का इंटरनेट प्रोटोकॉल स्टैंडर्ड है, जिसे IPv4 का स्थान लेने हेतु विकसित किया गया है। IPv4 32 बिट एड्रेस स्पेस का प्रयोग करता है, जिसका अर्थ है, कि किसी होस्ट को कुल 4,294,967,296 अनन्य (Unique) IP एड्रेस आवंटित किए जा सकते हैं, जबकि IPv6 में 128 बिट एड्रेस स्पेस का प्रयोग होता है, जो 3.4 × 10³⁸ अनन्य IP एड्रेस के आवंटन को संभव बनाता है।