कंप्यूटर नेटवर्क (भाग-1)

Total Questions: 50

31. संचार लाइन और राउटर का संग्रह किसके द्वारा बनाया जाता है?

Correct Answer: (c) सबनेट (Subnet)
Solution:संचार लाइन और राउटर का संग्रह सबनेट (Subnet) द्वारा बनाया जाता है। सबनेटवर्क को सबनेट के रूप में भी जाना जाता है। यह IP address का लॉजिकल सबडिविजन (logical subdivision) होता है।

32. निम्नलिखित में से कौन आमतौर पर एक लेन से अन्य लेन को जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है, जो समान प्रोटोकाल का उपयोग करता है? [R.R.B.-J.E. Exam 4th Sep., 2015 (II-Shift)]

Correct Answer: (c) ब्रिज
Solution:दूरसंचार नेटवर्क में ब्रिज (Bridge) एक ऐसा उपकरण (Device) है, जो एक स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क LAN-(Local Area Network) को अन्य स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (Local Area Network) से जोड़ते हुए समान प्रोटोकाल का उपयोग करता है। ब्रिज (Bridge) दो हबों (कंप्यूटर हबों) को जोड़ने का कार्य करता है।

33. सिग्नल की शक्ति (Strength) कम हुए बिना नेटवर्क की लंबाई बढ़ाने के लिए हम उपयोग करेंगे- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) रिपीटर
Solution:सिग्नल की शक्ति (Strength) कम हुए बिना नेटवर्क की लंबाई बढ़ाने के लिए रिपीटर (Repeater) का उपयोग किया जाता है।

34. ..................... के लिए आमतौर पर उच्च-गति संचार उपकरण की आवश्यकता नहीं होगी। [BPSC PRT 15.12.2023]

Correct Answer: (a) ई-मेल
Solution:जब हमें लैन के विभिन्न नोड के बीच संचार करना होता है या बड़ी मात्रा में डेटा स्थानांतरित (transfer) करना होता है तो उच्चगति संचार उपकरणों की आवश्यकता पड़ती है, जबकि ई-मेल संदेश को भेजने के लिए उच्च गति संचार उपकरण का रहना आवश्यक नहीं होता, क्योंकि ई-मेल संचार में संदेश भेजने की एक सीमा (Limit) होती है। अतः विकल्प (a) सबसे उचित उत्तर होगा।

35. LAN या Wi-Fi, में केबल की मदद से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। [RSSB, Comp. Operator-2023,Delhi Police Constable 2023 (02/12/2023-I)]

Correct Answer: (d) ईथरनेट
Solution:एक ऐसा कंप्यूटर नेटवर्क जो भौतिक रूप से दो या दो से अधिक कंप्यूटरों को भौगोलिक दृष्टि से एक सीमित क्षेत्र में जोड़ता है, लोकल एरिया नेटवर्क कहलाता है। LAN में Wi-Fi या ईथरनेट केबल की मदद से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

LAN का पूर्ण रूप लोकल एरिया नेटवर्क (Local Area Network) है।

36. मोबाइल फोन के साथ इंटरनेट का उपयोग करने के लिए निम्न में से कौन-सी सेवा सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है? [SSC Delhi Police Constable 09/12/2020]

Correct Answer: (b) 3जी-4जी
Solution:दिए गए विकल्पों में से मोबाइल फोन के साथ इंटरनेट का उपयोग करने के लिए 3G, 4G के साथ 5G सेवाएं अधिक प्रयोग की जा रही DSL-(Digital Subscriber Line) यह एक नवीनतम अत्याधुनिक तकनीकि है, जो मौजूदा Twisted pair telephone lines को high speed data transmit करने की अनुमति देती है।

37. ..............एक प्रकार का समर्पित फाइल संग्रह इकाई है जो लोकल-एरिया नटवर्क (LAN) यूजर्स को एक मानक ईथरनेट कनेक्शन के माध्यम से केंद्रीकृत समेकित डिस्क स्टोरेज प्रदान करता है। [SSC CGL Tier-II 03/03/2023]

Correct Answer: (c) नेटवर्क अटैच्ड स्टोरेज (NAS)
Solution:जब किसी स्टोरेज डिवाइस को ईथरनेट की कनेक्शन से जोड़कर उसकी स्टोरेज क्षमता का उपयोग किया जाता है, तब इसे नेटवर्क अटैच्ड स्टोरेज (NAS) कहा जाता है। इसे एक प्रकार का क्लाउड स्टोरेज जैसे भी उपयोग किया जाता है।

38. निम्न में से कौन-सा नेटवर्क का एक प्रकार नहीं है? [UKPSC Data Entry Operator 2023]

Correct Answer: (b) वैन (VAN)
Solution:दिए गए विकल्पों में से लैन, मैन व वान नेटवर्क के प्रकार हैं जबकि वैन (VAN - Value Added Network) एक निजी नेटवर्क है। व्यापारिक साझेदारों के बीच सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक डेटा इंटरचेंज (EDI) के लिए बुनियादी डेटा ट्रांसमिशन के अलावा अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करता है।

वैन कनेक्शन के प्रकार

One to One

(i) One to Many

(ii) Many to Many

39. एक प्रिंटर जैसे कुछ हार्डवेयर संसाधनों को साझा (share) करने हेतु एक स्विच (switch) और वायर केबल के माध्यम से एक कंप्यूटर लैब में अनेक कंप्यूटरों को जोड़ने के लिए सामान्यतया निम्नलिखित में से किस प्रकार का नेटवर्क तैयार किया जाता है ? [EMRS Hostel Warden 17.12.2023-I]

Correct Answer: (a) एल.ए.एन. (LAN)
Solution:एक प्रिंटर जैसे कुछ हार्डवेयर संसाधनों को साझा करने हेतु एक स्विच और केबल के माध्यम से एक कंप्यूटर लैब में अनेक कंप्यूटरों को जोड़ने के लिए सामान्यतया लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) को तैयार किया जाता है-

एम.ए.एन. (MAN) → Metropolitan Area Network

पी.ए.एन (PAN) → Personal Area Network

डब्लू.ए.एन. (WAN) → Wide Area Network

40. निम्नलिखित में से कौन-सा कंप्यूटर नेटवर्क नहीं है? [S.S.C. मल्टी टॉरिंकग परीक्षा, 201।]

Correct Answer: (c) वैयक्तिक नेटवर्क
Solution:विस्तृत बक्षेत्र नेटवर्क (WAN-Wide Area Network), स्थानीय बक्षेत्र नेटवर्क (LAN-Local Area Network), महानगरीय क्षेत्र नेटवर्क (MAN-Wide Area Network), ये सभी नेटवर्क के उदाहरण है, परंतु वैयक्तिक नेटवर्क (Personal Network) कोई कंप्यूटर नेटवर्क नहीं है। जबकि Personal Area Network को कंप्यूटर नेटवर्क माना जाता है।