कंप्यूटर (भाग-II)

Total Questions: 39

11. शीतल अपने व्यवसाय के लिए वित्तीय विवरण बनाना चाहती है। इसके लिए उसे निम्नलिखित में से किस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना चाहिए? [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर
Solution:व्यवसाय का विवरण बनाने के लिए स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है। यह एक कंप्यूटर एप्लीकेशन है। यह डेटा को पंक्तियों और स्तंभों में व्यवस्थित करता है।

12. नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक शाखा है जो कंप्यूटर को मानव भाषा ....... में मदद करती है। [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

I. समझने

II. की व्याख्या करना

III. में हेरफेर करने

Correct Answer: (b) I, II और III
Solution:नेचुरल लैंग्वेंज प्रोसेसिंग (NLP) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक शाखा है, जो कंप्यूटर को मानव भाषा समझने, व्याख्या करने तथा हेरफेर करने में सहायता प्रदान करती है।

13. निम्नलिखित में से कौन-सी एक मैग्नेटिक डिस्क है? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) विनचेस्टर
Solution:विनचेस्टर (Winchester) एक मैग्नेटिक डिस्क है, जिसका प्रयोग डेटा को स्टोर करने में किया जाता है। यह सामान्यतः व्यक्तिगत कंप्यूटर, सर्वर और अन्य उपकरणों में उपयोग किए जाते हैं, जिसके लिए अधिक मात्रा में स्टोरेज स्थान की आवश्यकता होती है।

14. MS Word 365 में फाइल को प्रिंट करने के लिए निम्न में से किस शॉर्टकट-(की) का इस्तेमाल किया जाता है? [CHSL (T-I) 16 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) Ctrl + P
Solution:MS Word 365 में फाइल को प्रिंट करने के लिए Ctrl + P शॉर्टकट-की का इस्तेमाल किया जाता है।

15. एमएस वर्ड 365 (MS Word 365) में, जब आप टेक्स्ट को सिलेक्ट करते हैं और फिर 'Backspace' कुंजी दबाते हैं, तो क्या होता है?

Correct Answer: (c) कर्सर के बाईं ओर का टेक्स्ट डिलीट हो जाता है

16. एमएस वर्ड 365 (MS Word 365) में किए गए अंतिम एक्शन को अनडू (undo) करने के लिए सामान्यतः किस आइकन का उपयोग किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) बाईं ओर इंगित घुमावदार तीर
Solution:एमएस वर्ड 365 (MS Word 365) में दिए गए अंतिम एक्शन (कृत्य) को अनडू (Undo) करने के लिए सामान्यतः बाईं ओर इंगित घुमावदार तीर (Circle Arrow) आइकन का प्रयोग किया जाता है। अनडू फंक्शन की शॉर्ट कट की (Key) के लिए Ctrl + Z का प्रयोग किया जाता है।

17. हम कर्सर को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 365 (Microsoft Word 365) डॉक्यूमेंट की शुरुआत में किस प्रकार ला सकते हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 'Ctrl+Home' दबाकर
Solution:कर्सर को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 365 (Microsoft Word 365) डॉक्यूमेंट की शुरुआत में लाने के लिए Ctrl + Home शार्टकट (Short Cut) की (Key) का प्रयोग किया जाता है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 365 में किसी कंटेंट को क्लिप बोर्ड पर कॉपी करने के लिए Ctrl + C शॉर्टकट की (Key) का प्रयोग किया जाता है।

18. एमएस वर्ड 365 (MS Word 365) में, पेज 1, 3, 5 और इसी प्रकार आगे भी, पेजों को प्रिंट करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा ऑप्शन सबसे उपयुक्त है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) प्रिंट ऑड पेजेज (Print Odd pages)
Solution:एमएस वर्ड 365 (MS Word 365) में पेज 1,3,5 और इसी प्रकार आगे (विषम पेज संख्या) के पेजों को प्रिंट करने के लिए प्रिंट ऑड पेज (Print Odd Pages) का प्रयोग किया जाता है तथा पेज 2, 4, 6 और इसी प्रकार आगे (सम पेज संख्या) के पेजों को प्रिंट करने के लिए प्रिंट इवन पेज (Print Even Page) कमांड का प्रयोग किया जाता है।

19. एमएस एक्सेल 365 (MS Excel 365) में, आप फॉर्मूला लिखना किस प्रकार शुरू करते हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) = टाइप करके
Solution:एमएस एक्सेल 365 (MS Excel 365) में फॉर्मूला लिखने के लिए '=' टाइप करके शुरुआत करते हैं। फंक्शन एक पूर्व निर्धारित सूत्र (Formulae) है, जो किसी विशेष क्रम या संरचना में जिन्हें तर्क के रूप में परिभाषित किया जाता है, का उपयोग करके गणना की जाती है। एमएस एक्सेल में फॉर्मूला किसी सेल में दी हुई परास (Range) में उपस्थित फलन की गणना के लिए प्रयोग किया जाता है।

20. एमएस एक्सेल 365 (MS Excel 365) में, रो (row) की ऊंचाई को ऑटो फिट करने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) रो हेडर्स (row headers) के बीच की सीमा पर डबल- क्लिक करने से कंटेंट को फिट करने के लिए रो (row) की ऊंचाई स्वचालित रूप से एडजस्ट हो जाएगी।
Solution:एमएस एक्सेल 365 (MS Excel 365) में रो (Row) की ऊंचाई को आटो फिट करने के लिए रो हेडर्स (Row headers) के बीच की सीमा पर डबल क्लिक (Double Click) करने से कंटेंट को फिट (adjust) करने के लिए रो (Row) की ऊंचाई स्वचालित रूप से एडजस्ट हो जाती है।